आंवले की चटनी (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर में आसान विधि के साथ बनाएं आंवले की चटनी, शरीर से छान देगी यूरिक एसिड

Amla Chutney for Uric Acid: आंवले की चटनी का सेवन अगर आप इस समस्या में करते है तो आपकी सेहत को काफी फायदे मिलते है। आज हम आपको इस खास तरह की चटनी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है।

दीपिका पाल

Amla Chutney Easy Recipe: आयुर्वेद में कई बीमारियों का इलाज छिपा है जिसके बारे में शायद ही कम लोगों को जानकारी होती है। सेहत के लिए हमें अच्छी आदतें और डाइट को अपनाना जरूरी होता है। इसमें यूरिक एसिड बढ़ने की समस्या सबसे ज्यादा सुनने के लिए मिलती है। इस बीमारी में शरीर में अगर यूरिक एसिड बढ़ जाता है तो काफी दर्द होता है। आंवला इस समस्या के लिए जरूरी समाधान होता है।

आंवले की चटनी का सेवन अगर आप इस समस्या में करते है तो आपकी सेहत को काफी फायदे मिलते है। आज हम आपको इस खास तरह की चटनी बनाने की रेसिपी के बारे में बता रहे है जिसे आप घर में आसानी से बना सकते है।

जानिए आंवला की चटनी बनाने की खास विधि (Aawle Ki Chatni Recipe)

क्या चाहिए आवश्यक सामग्री

  • आंवला - 2 से 3
  • हरी मिर्च - 2
  • लहसुन - 4 से 5 कलियां
  • हरा धनिया - 1 कप
  • जीरा - आधा चम्मच
  • नमक - स्वादानुसार

जानिए बनाने का तरीका

  1. सबसे पहले आंवले को धोकर छोटे छोटे टुकड़ों में काट लें।
  2. अब लहसुन की कलियों को छील लें।
  3. इसके बाद सभी सामग्री को मिक्सी जार में डालें और अच्छी तरह ग्राइंड कर लें।
  4. तैयार चटनी को आप रोटी, परांठे या किसी भी डिश के साथ खा सकते हैं।

इस आंवले की चटनी को आप आसानी से नियमित रूप से खा सकती है। इसका सेवन करने से फायदा मिलता है।

यूरिक एसिड को करें कंट्रोल

जैसा कि, हमने बताया आंवले की चटनी फायदेमंद होती है जो यूरिक एसिड को कंट्रोल करने में मदद करती है। इसके लिए एंटीऑक्सीडेंट्स भरपूर मात्रा में मौजूद तत्व काम करते हैं, दरअसल आंवले में प्रचुर मात्रा में औषधीय गुण पाएं जाते है। आंवले की चटनी में एंटी-इन्फ्लेमेटरी गुण होते हैं जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या को कम करने में मदद कर सकते हैं। आंवले में डिटॉक्सिफाइंग गुण भी होते हैं, जिससे यह शरीर में मौजूद विषाक्त पदार्थों और प्यूरीन को बाहर निकालने में मददगार होता है। इसके नियमित सेवन से गठिया की समस्या से भी राहत मिल सकती है।

आरक्षण कोई खैरात नहीं...जंतर-मंतर पर प्रदर्शन के बीच बरसे चिराग पासवान और मायावती, बताया संवैधानिक अधिकार

बिहार में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 23 IAS अफसरों के तबादले; DDC-SDO समेत बदले कई पद, देखें पूरी लिस्ट

Explainer: क्या है CAPF एक्ट 2026, सरकार के खिलाफ क्यों मोर्चा खोल रहे अर्धसैनिक बल? जानें सभी सवालों का जवाब

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम