होठों के लिए नेचुरल टिंट (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

घर में सिर्फ इन 2 चीजों से तैयार करें नेचुरल टिंट, सर्दियों में सॉफ्ट और गुलाबी रहेंगे आपके होंठ

Natural Tint For Lips Care: आज हम आपको घर में मौजूद दो चीजों से होठों के लिए नेचुरल टिंट के बारे में जानकारी दे रहे है। इस टिंट को आप घर पर आसान तरीके से बना सकते है।

दीपिका पाल

Natural Lip Tint for Winter: सर्दियों का मौसम जारी है इसमें सेहत के साथ ही त्वचा पर भी बुरा असर पड़ता है। सर्दियों में होंठ फट जाते है तो वहीं पर ड्राई होने की समस्या बनी रहती है। सर्दियों में होठों का ख्याल रखना जरूरी होता है। इसके लिए वैसे तो कई सारे प्रॉडक्ट्स बाजार में मिल जाते है लेकिन आप होठों को फटने या रूखा होने से बचाने के लिए नेचुरल चीजों का इस्तेमाल कर सकते है।

आज हम आपको घर में मौजूद दो चीजों से होठों के लिए नेचुरल टिंट के बारे में जानकारी दे रहे है। इस टिंट को आप घर पर आसान तरीके से बना सकते है वहीं पर इस नेचुरल टिंट को होठों पर लगाने से किसी प्रकार के साइड इफेक्ट्स नहीं होते है।

कौन सी है ये दो चीजें

सर्दियों में बाजार में चुंकदर की भरमार देखने के लिए मिलती है तो साथ में आप घी का इस्तेमाल कर सकते है। आप घर में होठों के लिए देसी टिंट बनाने के लिए चुकंदर और घी का इस्तेमाल कर सकते है। होठों को नेचुरल रंग चुकंदर देता है तो वहीं पर होंठो की नमी घी से मिलती है।

जानिए कैसे तैयार करें नेचुरल लिप टिंट

आप घर में मौजूद इन नेचुरल लिप टिंट को आसानी से बना सकते है। इस टिंट को बनाने की प्रक्रिया इस प्रकार आसान है...

1 चुकंदर लें और उसे कद्दूकस कर लें. अब किसी कॉटन के कपड़े में रखकर इसका जूस निचोड़ लें. एक कटोरी लें और उसमें चुकंदर के रस के साथ 1 चम्मच घी मिला लें. इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिक्स करें जब तक की एक गाढ़ा पेस्ट न बन जाए. अब पेस्ट को किसी कांच के छोटे कंटेनर में भर कर रख लें. ये टिंट आप 1 से 2 महीने तक आराम से इस्तेमाल कर सकती हैं. सबसे खास बात इसे पुरुष भी अप्लाई करें. बस उन्हें क्वांटिटी थोड़ी कम लेनी होगी नहीं तो होंठ बहुत ज्यादा लाल नजर आएंगे।

इस तरीके से लगाएं

आप घर में तैयार इस लिप टिंट को सर्दियों में रोजाना लगा सकते है। यहां पर टिंट को उंगलियों की मदद से होठों पर हल्के हाथों से लगा सकते है। इस टिंट को लगाने के बाद 15 से 20 मिनट के लिए लगा रहनें और फिर होंठों को साफ कर लें। इसके अलावा मुलायम और गुलाबी होंठ पाने के लिए आप घर पर नेचुरल टिंट को लगा सकते है। सर्दियों के मौसम में होठों की देखभाल आप इस टिंट के जरिए कर सकते है।

Amit Shah Nickname: बचपन में अमित शाह को किस नाम से बुलाते थे? पढ़ें दिलचस्प किस्सा

एपस्टीन के साथ हरदीप पुरी की नई फोटो रिलीज, राहुल गांधी ने पूछा- किस गद्दार को ब्लैकमेल कर रहे हैं?

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई