बालों के लिए मेथी के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

किचन की इस चीज से बनाएं बालों के लिए हेयर मास्क, खूबसूरती देखकर हर कोई कहेंगे- बाल हो तो ऐसे

हर लड़कियों का ख्वाब होता है कि उनके सुंदरता और लोगों से बेहतर लगे लेकिन कई बार खूबसूरती नहीं मिल पाती है। कई बार बालों पर महंगे प्रॉडक्ट का कोई असर नहीं पड़ता बालों को झड़ने से बचाने के अलावा साइड इफेक्ट देता है।

दीपिका पाल

Fenugreek Benefits for Hair: आजकल की भागदौड़ भरी जिंदगी में हर कोई अपनी सेहत से लेकर रंगत का अच्छी तरह से ख्याल नहीं रख पाते है जिसका खामियाजा उन्हें भुगतना पड़ता है। हर लड़कियों और महिलाओं का ख्वाब होता है कि उनके सुंदरता और लोगों से बेहतर लगे लेकिन कई बार खूबसूरती नहीं मिल पाती है। कई बार बालों पर महंगे प्रॉडक्ट का कोई असर नहीं पड़ता बालों को झड़ने से बचाने के अलावा साइड इफेक्ट देता है। आज हम आपको एक ऐसे हेयर मास्क की जानकारी दे रहे है जिसे आप घर पर आसानी से बना सकते है। चलिए जानते है इसके बारे में...

स्किन और बालों के लिए फायदेमंद है मेथी दाना

यहां पर बालों और त्वचा के लिए मेथी दाना को फायदेमंद बताया गया है। मेथी दाना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है। मेथी दाना न सिर्फ सेहत के लिए फायदेमंद होता है बल्कि यह स्किन और बालों के लिए भी काफी लाभदायक माना गया है। आप मेथी दाने का इस्तेमाल कर अपने बालों को मजबूत बनाने के साथ-साथ चमकदार बना सकती है।

जानिए कैसे तैयार करें ये हेल्दी हेयर मास्क

यहां पर बालों को हेल्दी बनाने के लिए इस मेथी दाने के हेयर मास्क को आप घर पर आसानी से बना सकते है।

सामग्री

1.मेथी दाना का पेस्ट

2.दही

3.एलोवेरा जेल

4.आंवला तेल

जानिए कैसे करें तैयार 

यहां सभी सामग्रयों के साथ आप बालों के लिए हेयरमास्क बना सकते है। चलिए जानते है विधि...

1- घर पर मेथी दाने का हेयर मास्क बनाने के लिए आपको एक दिन पहले रात में मेथी दाने को भिगोकर रखना है।

2-दूसरे दिन सुबह आप मेथी दाने से पानी अलग कर इसको मिक्सर में पीसकर पेस्ट बना ले।

3-अब इस पेस्ट में दो चम्मच दही एलोवेरा जेल और थोड़ा आंवले का तेल मिला लें।

4-इन सभी सामग्री को एक साथ मिलाने के बाद आप इसे अच्छी तरह मिक्स कर लें। आप इसे थोड़ी देर तक फैट सकती है।

5-जब यह पेस्ट तैयार हो जाए, तो इसे ढककर 5 मिनट के लिए रख दें। 5 मिनट पूरे होने के बाद आप इस पेस्ट को अपने बालों में लगा सकती है।

कैसे लगाए बालों में

यहां पर तैयार हेयर मास्क को आप घर पर आसानी से बनाकर लगा सकती है। हेयर मास्क का आप एक हफ्ते में दो बार इस्तेमाल कर सकती है। ध्यान रहे जब भी आप हेयर मास्क लगाए तो पहले अपने बालों को अच्छी तरह धो लें, उसके बाद इस हेयर मास्क का आधे घंटे के लिए इस्तेमाल करें। जब समय पूरा हो जाए, तो आप दोबारा अपने बालों को अच्छी तरह धो सकती हैं। बालों के लिए यह बेस्ट तरीका है।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला