कलाकंद (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Mahashivratri Special: सिर्फ 5 मिनट में घर पर बनाएं हलवाई जैसा दानेदार कलाकंद, हर कोई मांगेगा रेसिपी

Instant Kalakand Recipe: इस बार शिवरात्रि के खास अवसर पर किचन में घंटों बिताने की जगह सिर्फ पांच मिनट में मीठा और स्वादिष्ट कलाकंद बना सकते हैं। इसे बनाना बहुत ही आसान है।

प्रीति शर्मा

Shivratri Bhog Recipe: महाशिवरात्रि इस बार 15 फरवरी को मनाई जा रही है। इस मौके पर फलाहार और मीठा बनाने की परंपरा सदियों पुरानी है। अक्सर महिलाएं व्रत के दौरान घंटों रसोई में बिताने से कतराती हैं ऐसे में यह 5-मिनट कलाकंद रेसिपी किसी वरदान से कम नहीं है। बाजार की मिलावटी मिठाइयों को छोड़िए और घर पर शुद्धता के साथ तैयार करें यह लाजवाब डिश।

महाशिवरात्रि का त्यौहार न केवल भक्ति का प्रतीक है बल्कि यह घरों में तरह-तरह के पकवानों की खुशबू भी लेकर आता है। इस दिन भगवान शिव को भोग लगाने और व्रत खोलने के लिए मीठे व्यंजनों का विशेष महत्व है। कलाकंद एक ऐसी मिठाई है जो अपनी कोमलता और दानेदार बनावट के लिए जानी जाती है लेकिन पारंपरिक तरीके से इसे बनाने में घंटों का समय लगता है।

सिर्फ इन चीजों की होगी जरूरत

इस इंस्टेंट कलाकंद को बनाने के लिए आपको बहुत ज्यादा सामग्री की आवश्यकता नहीं है।

  • ताजा पनीर (कद्दूकस किया हुआ)
  • कंडेंस्ड मिल्क (Condensed Milk)
  • इलायची पाउडर
  • बारीक कटे हुए सूखे मेवे (पिस्ता और बादाम)

बनाने की विधि

  • एक नॉन-स्टिक पैन लें और उसमें कद्दूकस किया हुआ पनीर और कंडेंस्ड मिल्क मिलाएं।
  • पैन को मध्यम आंच पर रखें और मिश्रण को लगातार चलाते रहें। ध्यान रहे कि मिश्रण नीचे से जले नहीं।
  • करीब 4 से 5 मिनट में आप देखेंगे कि मिश्रण गाढ़ा होकर पैन छोड़ने लगा है। इसी समय इसमें इलायची पाउडर मिलाएं।
  • एक थाली या ट्रे को घी से ग्रीस करें और तैयार मिश्रण को उसमें फैला दें। ऊपर से बारीक कटे पिस्ता और बादाम छिड़कें।
  • इसे ठंडा होने के लिए रख दें और फिर मनचाहे आकार में काट लें।

क्यों खास है यह रेसिपी

बाजार में मिलने वाले कलाकंद में अक्सर मिलावट की आशंका रहती है लेकिन घर पर बना यह कलाकंद पूरी तरह शुद्ध है। कंडेंस्ड मिल्क का उपयोग करने से आपको दूध को घंटों तक गाढ़ा करने की मेहनत नहीं करनी पड़ती जिससे यह रेसिपी वर्किंग वुमन और व्यस्त गृहणियों के लिए बेस्ट ऑप्शन बन जाती है।

स्मित मच्छार के साहस ने याद दिलाया 1986 का वो हमला, जिसमें नीरजा भनोट ने आतंकी से लड़कर बचाई थी सैंकड़ों जाने

UPSC Centenary: PM नरेंद्र मोदी ने जारी किया स्मारक डाक टिकट-सिक्का, कैप्टन स्मित की बहादुरी का किया जिक्र

कौन हैं कैप्टन स्मित मच्छार? कभी परिवार के टेक्सटाइल बिजनेस में बनाने वाले थे करियर, सब छोड़कर बन गए पायलट

फॉर्म 6 के बाद अब फॉर्म 7 पर रार! SIR पर कांग्रेस नेताओं का ताबड़तोड़ प्रहार, क्या बोल गए डीके शिवकुमार ?

Captain Smit Machchhar: PM नरेंद्र मोदी ने कैप्टन स्मित की बहादुरी को सराहा, पत्नी और माता-पिता से की बात