महाशिवरात्रि पर साड़ी डिजाइन (सौ. पिन्टरेस्ट) 
लाइफस्टाइल

इस बार महाशिवरात्रि पर ट्राई करें साड़ी के ये 5 लेटेस्ट डिजाइन, सादगी में भी दिखेगा खूबसूरत अंदाज

Mahashivratri Saree Designs: महाशिवरात्रि का पर्व भक्ति और परंपरा का खास संगम होता है जहां महिलाएं पूजा के साथ-साथ सादगी भरे पारंपरिक लुक को भी पसंद करती हैं। साड़ी के कुछ लेटेस्ट डिजाइन आपके लुक में चार चांद लगा देंगे।

प्रीति शर्मा
महाशिवरात्रि 2026 के अवसर पर हर महिला महादेव की पूजा-अर्चना के साथ-साथ अपने लुक को भी खास बनाना चाहती है। अक्सर मंदिर जाने और व्रत के दौरान भारी साड़ियां संभालना मुश्किल होता है इसलिए इस साल लाइटवेट और ट्रेंडी साड़ियों का चलन काफी बढ़ गया है।
चंदेरी सिल्क: अगर आप पूजा के दौरान एक रॉयल और शालीन लुक चाहती हैं, तो चंदेरी सिल्क बेस्ट है। हल्के हरे या क्रीम कलर की चंदेरी साड़ी पर सुनहरी बॉर्डर बहुत ही शानदार लगती है। यह वजन में काफी हल्की होती है जिससे आप दिन भर के अनुष्ठानों में सहज महसूस करेंगी।
फ्लोरल ऑर्गेन्जा साड़ी: आजकल ऑर्गेन्जा साड़ियां सोशल मीडिया पर खूब ट्रेंड कर रही हैं। महाशिवरात्रि पर आप पिस्ता ग्रीन या लाइट लेमन कलर की फ्लोरल प्रिंट वाली ऑर्गेन्जा साड़ी पहन सकती हैं। यह आपको एक मॉडर्न और फ्रेश लुक देती है।
बंधनी प्रिंट: शिवरात्रि जैसे पारंपरिक त्यौहार पर बंधनी या लहरिया प्रिंट कभी पुराना नहीं होता। लाल और पीले के कॉम्बिनेशन वाली बंधनी साड़ी सुहागिन महिलाओं के लिए शुभ मानी जाती है और यह धार्मिक आयोजनों में बहुत खिलती है।
टिश्यू सिल्क: अगर आप शाम के समय शिव बारात या किसी सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने वाली हैं, तो टिश्यू सिल्क की साड़ी चुनें। इसकी चमक आपको भीड़ में सबसे अलग दिखाएगी। इसे कंट्रास्ट ब्लाउज के साथ पेयर करना न भूलें।
प्लेन शिफॉन विद हैवी बॉर्डर: सादगी में सुंदरता चाहने वाली महिलाओं के लिए डार्क ग्रीन या बॉटल ग्रीन कलर की प्लेन शिफॉन साड़ी और उस पर एक खूबसूरत गोल्डन या मिरर वर्क वाला बॉर्डर सबसे अच्छा विकल्प है। यह पहनने में जितनी आरामदायक है दिखने में उतनी ही स्टाइलिश।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा