लिंफैटिक ड्रेनेज फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Lymphatic Drainage: चेहरे की सूजन से लेकर बॉडी पफीनेस तक, घर पर कैसे करें लिंफैटिक ड्रेनेज? जानें फायदे

Lymphatic Drainage Benefits: चेहरे की सूजन और पफीनेस कम करने के लिए इन दिनों लिंफैटिक ड्रेनेज की चर्चा है। जानें इसे घर पर करने का सही तरीका, फायदे और जरूरी सावधानियां।

रीता राय सागर

Highlights:

  • लिंफैटिक ड्रेनेज एक हल्की मसाज तकनीक है, जिसका इस्तेमाल शरीर में जमा अतिरिक्त तरल को बाहर निकालने के लिए किया जाता है।

  • चेहरे की हल्की पफीनेस कम करने में यह फायदेमंद है।

  • इससे शरीर की चर्बी नहीं घटती और न ही वजन कम होती है।

How To Do Lymphatic Drainage At Home: लिंफैटिक ड्रेनेज शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड को बाहर निकालने का बहुत पुराना तरीका है। इसे चेहरे की सूजन कम करने से लेकर शरीर में जमा अतिरिक्त फ्लूड को बाहर निकालने तक इस्तेमाल किया जाता है। सोशल मीडिया पर कई सेलिब्रिटी और इन्फ्लुएंसर द्वारा इस तकनीक को अपनाने के बाद यह सोशल मीडिया पर इन दिनों चर्चा में है।

इससे चेहरे की पफीनेस कम होती है और शरीर रिलैक्स होता है। लेकिन क्या यह वजन कम करने या शरीर की चर्बी कम करने में मदद मिलती है? आइए जानते हैं लिंफैटिक ड्रेनेज क्या है, इसे घर पर कैसे कर सकते हैं और इसके फायदे क्या हैं।

क्या होता है लिंफैटिक ड्रेनेज?

लिंफैटिक ड्रेनेज एक तरह की हल्की मसाज तकनीक होती है, जिसमें शरीर के कुछ हिस्सों पर हल्का प्रेशर देकर लिंफैटिक सिस्टम को एक्टिवेट किया जाता है। इसे सुबह उठते ही करने से बहुत अधिक फायदा मिलता है। लिंफैटिक ड्रेनेज से शरीर में फ्लूड का बहाव बेहतर होता है।

लिंफैटिक सिस्टम शरीर की इम्युन सिस्टम का अहम हिस्सा है। इसमें लिंफैटिक फ्लूड, लिंफैटिक वेसेल्स और लिम्फ नोड्स शामिल होते हैं। यह बॉडी टिश्यू से अतिरिक्त तरल को वापस ब्लड सर्कुलेशन में पहुंचाने और इंफेक्शन से लड़ने में मदद करता है।

मैनुअल लिंफैटिक ड्रेनेज एक विशेष तकनीक है, इसका इस्तेमाल खासतौर पर लिम्फेडेमा में जमी फ्लूड से होने वाली इंफ्लेमेशन के मैनेजमेंट के लिए किया जाता है।

घर पर लिंफैटिक ड्रेनेज कैसे करें?

चेहरे पर हल्की पफीनेस के लिए कुछ आसान सेल्फ मसाज तकनीक अपनाई जा सकती हैं। इसके लिए हाथों का इस्तेमाल करें। मसाज करते समय त्वचा पर बहुत हल्का दबाव रखें। जोर से रगड़ना या दबाना नहीं है।

छाती और बगल के पास से शुरुआत करें

हथेलियों से छाती के बीच से हल्के हाथों से बाहर की ओर बगल की दिशा में स्ट्रोक दें। दोनों तरफ लगभग 5-10 बार दोहराएं।

गर्दन की हल्की मसाज करें

कानों के नीचे उंगलियां रखें और त्वचा को हल्के गोलाकार मूवमेंट के साथ गर्दन से नीचे कॉलर बोन की दिशा में ले जाएं।

माथे की मसाज करें

उंगलियों की मदद से माथे के बीच से कनपटी की ओर हल्के स्ट्रोक दें। इसे करीब 5-10 बार दोहराएं।

आंखों के नीचे और गालों की मसाज करें

आंखों के नीचे बहुत हल्के हाथों से अंदर से बाहर की ओर मसाज करें। गालों से कनपटी की ओर भी हल्के स्ट्रोक दें। आंखों के आसपास खींचतान न करें।

दोबारा छाती की तरफ आएं

अंत में छाती से बगल की ओर हल्के स्ट्रोक दोहराएं। इससे पूरे मसाज का साइकल पूरा होता है।

लिंफैटिक ड्रेनेज के 5 फायदे

चेहरे की सूजन कम करने में मदद

सुबह उठने पर चेहरे और आंखों के आसपास होने वाली पफीनेस को कम करने में यह मदद मिलती है। इसका असर मुख्य रूप से अतिरिक्त तरल के मूवमेंट से जुड़ा होता है।

शरीर से एक्स्ट्रा फ्लूड को हटाने में मदद

लिम्फेडेमा जैसी स्थिति में लिंफैटिक ड्रेनेज थेरेपी सूजन कम करने में मदद करती है।

स्किन टेक्स्चर में सुधार

चेहरे की सूजन कम होने से स्किन थोड़ी फ्रेश और कम थकी हुई दिखाई देती है। इससे झुर्रियां या पिगमेंटेशन धीरे-धीरे बेहतर होती है।

शरीर को रिलैक्स करने में मदद

हल्की मसाज से आराम महसूस होता है और तनाव कम करने में मदद मिलती है।

बिहार के कई जिलों में सुबह-सुबह भूकंप के झटके, नेपाल के काशी में भी हिली धरती

24 नवंबर 2026 : आज देश-दुनिया, राजनीति, बिजनेस-खेल-मनोरंजन और मौसम की इन खबरों पर रहेगी नजर

PF का पैसा ATM-UPI से निकलेगा, 3 दिन में क्लेम सेटल, तुरंत जानें कैसे और कब?

क्या राजनीति में आएंगी तृषा कृष्णन? CM विजय के नाम से जुड़ी चर्चा के बीच समर्थकों ने लॉन्च किया नया फोरम

दिल्ली-NCR की हवा को लेकर सुप्रीम कोर्ट सख्त, केवल BS-6 वाहनों की होगी एंट्री; पड़ोसी राज्यों से मांगी रिपोर्ट