लिलवा बीन्स की रेसिपी (सौ,सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सोया बीन्स नहीं गुजरात की कबूतर मटर की सब्जी बनाएं खास, जान लीजिए इसकी आसान रेसिपी

लिलवा को कबूतर मटर और तुवर दाना के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात में काफी फेमस है। दरअसल लिलवा सर्दियों में आने वाली सेम की फली के बीज होते हैं।

दीपिका पाल

LIlwa Beans Recipe: कई सब्जियां रसोई में मौजूद होती है लेकिन हमें उसके सेवन से मिलने वाले फायदों के बारे में जानकारी नहीं होती है। आज सोयाबीन्स से अलग लिलवा बीन्स की हम बात कर रहे है इसे बनाना बेहद आसान है। लिलवा को कबूतर मटर और तुवर दाना के नाम से भी जाना जाता है। यह गुजरात में काफी फेमस है। दरअसल लिलवा सर्दियों में आने वाली सेम की फली के बीज होते हैं। इन्हीं बीजों को लिलवा कहा जाता है। यह बीज काफी पोषक तत्वों से भरे होते हैं।

जानिए क्या चाहिए सामग्री

  • लिलवा बीन्स - डेढ़ कप
  • पापड़ी दाने - 1 दाने
  • प्याज - 2
  • ताजे हरे पत्तेदार लहसुन - 15-20
  • हरा धनिया - 2 कप
  • तेल - बड़े चम्मच
  • अजवाइन - 1 छोटा चम्मच
  • हींग - 1/4 छोटा चम्मच
  • अदरक-हरी मिर्च का पेस्ट - 1 बड़ा चम्मच
  • हल्दी पाउडर - 1/2 छोटा चम्मच
  • धनिया पाउडर - 2 छोटा चम्मच
  • जीरा पाउडर - 1 छोटा चम्मच
  • सेम के छिलके - 100 ग्राम
  • नमक - स्वादानुसार
  • चीनी - 1 छोटा चम्मच

जानिए बनाने की विधि

  • सबसे पहले आप एक बर्तन में पानी उबालने रखें। उबाल आने के बाद उसमें नमक मिलाएं।
  • अब इसमें लिलवा के बीज और पापड़ी दानें डालकर बॉइल कर लें।
  • इसके बाद प्याज के टुकड़े और हरी लहसुन को काटकर इनको मिक्सी जार में डालकर इनका पेस्ट तैयार कर लें।
  • इस पेस्ट को किसी बर्तन में निकालकर अब जार में धनिया पत्ती डालकर महीन पीस लें।
  • अब आपको गैस पर कड़ाही रखकर उसमें तेल डालना है और उसमें अजवाइन और हींग डालकर हल्का भूनना है।
  • ऊपर से प्याज और लहसुन का पेस्ट डालकर अच्छी तरह चलाते हुए इसे पका लेना है। साथ में अदरक, हरी मिर्च का पेस्ट डालें।
  • अच्छी तरह इसको मिक्स करने के बाद सभी मसाले मिलाएं।
  • इसके साथ सेम के छिलके डालकर नमक और चीनी मिक्स करें।
  • आखिर में सब्जी को अच्छी तरह मिलाना है। ताकि सभी मसाले अच्छी तरह मिक्स हो जाएं।
  • अब आपको सब्जी में पानी डालकर फिर चलाना है।
  • आखिर में आप उबले हुए लिलवा के दाने डालें और सब्जी को करीब 3-4 मिनट तक ढककर पकाएं।
  • पक जाने के बाद आपको पकाया हुआ धनिया का पेस्ट मिलाएं और अच्छी तरह फिर सब्जी चलाएं।
  • आपकी गर्मागर्म लिलवा सब्जी बनकर तैयार है।
  • इसे आप रोटी या चावल किसी के साथ भी सर्व करें।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान