मेथी से परहेज़ 
लाइफस्टाइल

ज्यादा मेथी खाना कर सकता है नुकसान, जानिए किन रोगों से जूझ रहे लोग करें मेथी से परहेज़

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नवभारत डिजिटल टीम: ठंड के मौसम अधिकतर घरों में मेथी का खूब इस्तेमाल किया जाता हैं। मेथी के पराठे से लेकर सब्जी तक लोग बेहद चाव से खाना पसंद करते है। इसमें विटामिन B6, विटामिन C, प्रोटीन, आयरन, फाइबर और कैल्शियम पाया जाता हैं। लेकिन क्या आप जानते हैं मेथी खाने के नुकसान भी हो सकते है। ऐसे में आइए जानें अधिक मेथी सेवन करने के नुकसान-

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, मेथी में फाइबर पर्याप्त मात्रा में पाया जाता है, जो पाचन से जुड़ी कई समस्याएं पैदा करता है। इसे अधिक खाने से लूज मोशन, गैस आदि होने की संभावना होती है, तो वहीं अगर आपको पहले से ही पेट से जुड़ी समस्याएं हैं, तो मेथी खाने से बचें।

मेथी का सेवन करने से शुगर लेवल कम होता है, वहीं आपका शुगर लेवल कम रहता है तो आपको मेथी का सेवन करने से बचना चाहिए। मेथी का ज्यादा सेवन करने से शुगर लेवल बहुत कम हो जाता है। जो कि सेहत के लिए हानिकारक है।

मेथी खाने से हाई बीपी यानी ब्लड प्रेशर की समस्या भी हो सकती है। दरअसल मेथी में सोडियम कम पाया जाता है, जो आगे चलकर हाई बीपी का कारण बनता है। अगर आपको हाई बीपी की समस्या है, तो मेथी कम ही मात्रा में खाएं।

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, गर्भवती महिलाओं को मेथी खाने से बचना चाहिए क्योंकि इसके खाने-पीने से ब्लीडिंग की दिक्कत हो सकती है। मेथी पीने से ब्रेस्टफीडिंग कराने वाली महिलाओं को काफी दिक्कत हो सकती है। इससे पेट खराब की समस्या हो सकती है।  

जिन लोगों को स्किन से जुड़ी एलर्जी होती है उन्हें मेथी न खाना चाहिए और न ही पीना चाहिए। इसके कारण त्वचा पर जलन और रैशेज हो सकती है।सांस की दिक्कत या सांस से संबंधित बीमारी है तो मेथी का पानी या मेथी खाना नुकसानदायक हो सकता   है। मेथी की तासीर गर्म होती हैं जिसके कारण यह सांस से जुड़ी परेशानियों का कारण बन सकता है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

पुणे के बाद अब नागपुर, नासिक और कोल्हापुर में भी चलेगी भारत टैक्सी! अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान

जब लालू यादव ने राज ठाकरे को दी थी खुली चुनौती, क्या है मुंबई के शिवाजी पार्क में छठ करने वाली घटना? VIDEO

UNGA Death Penalty Vote: फांसी की सजा खत्म करने के प्रस्ताव पर भारत का विरोध, अमेरिका-चीन भी आए साथ

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट