जानिए हर किस का अलग-अलग अर्थ (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

हर एक किस में छिपा होता है आपके लिए पार्टनर का प्यार, जानिए क्या होता है अलग-अलग किस का मतलब

किस डे प्यार को जताने का एक तरीका होता है। यहां पर प्यार जताने के लिए किस के भी कई प्रकार और मतलब होते हैं जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते हैं।

दीपिका पाल

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: वैलेंटाइन वीक चल रहा है इसमें सातवां दिन किस डे के नाम होता है। रोज डे से लेकर किस डे तक कपल्स का प्यार होता है। इसमें ही किस डे प्यार को जताने का एक तरीका होता है। यहां पर प्यार जताने के लिए किस के भी कई प्रकार और मतलब होते हैं जिसके बारे में शायद ही कम लोग जानते हैं। चलिए जानते है क्या होते है किस करने के प्रकार...

जानिए किस और उनके मतलब के बारे में 

1- माथे पर किस करना

यहां पर इस तरह की किस जब प्यार में होते है तो पार्टनर एक-दूसरे को करते है। इसका अर्थ होता है कि आप जीवन में किस तरह से अहम है और आपके बिना पार्टनर की जिंदगी अधूरी है। यहां पर माथे पर किस करने को अटूट और गहरे रिश्ते का प्रतीक माना जाता है कई बार पार्टनर के अलावा माता-पिता भी बच्चे को इस तरह की किस करते है।

2- कान पर किस

यहां पर माथे के अलावा कान पर भी किस किया जाता है इस किस को ईयरलोब के नाम से जाते है। वहीं पर इस तरह की किस को रोमांटिक किस के रूप में जाना जाता है। प्यार करने वाले अपने पार्टनर को इस तरह का किस करके रोमांस का एहसास कराते हैं।

3- हाथ पर किस

यहां पर वैलेंटाइन वीक में किस डे पर इस तरह की किस आमतौर पर प्रपोज करने के बाद करते है। इस तरह हाथ पर किस करने का मतलब होता है यह सम्मान का प्रतीक होता है इसमें पार्टनर के अलावा दोस्त भी हाथों पर किस करते है।

4- एस्किमो किस

इस तरह की किस आमतौर पर कपल्स के बीच होती है जब इस तरह की किस को करते हैं तो कपल्स की नाक टकराती है तो उसे एस्किमो किस कहते हैं। यहां पर इस किस में रोमांस भरपूर होता है।

5- स्पाइडर किस

इस किस का नाम भलें ही स्पाइडर है लेकिन तरीका उस तरह का नहीं है। इस किस में पार्टनर आपको पीछे से आकर किस करते हैं तो उसे स्पाइडर किस कहते हैं। यह अपनेपन को व्यक्त करने का तरीका होता है।

6- फ्लाइंग किस

इस तरह की किस केवल पार्टनर ही नहीं छोटे बच्चों को भी माता-पिता करते है। इस किस के तरीके में जब पार्टनर बिना आपको स्पर्श किए दूर से चुंबन का इशारा करते हैं तो उसे फ्लाइंग किस कहते हैं। इस मिस यू व्यक्त करने का तरीका भी कहते है।

7- होठों पर किस

यह किस मोहब्बत के साथ रोमांस को जाहिर करता है। इस तरह के किस कपल के बीच ही होते हैं।

ISI कनेक्शन और बड़ी साजिश! सुखबीर बादल पर हमलों को लेकर भड़कीं हरसिमरत, गृहमंत्री से की NIA जांच की मांग

Vande Mataram Controversy: सोनिया गांधी के बचाव में कांग्रेस-TMC-DMK, CPI-M ने पूछा- पार्टी का रुख क्या है?

लगातार किया गया बदनाम...पूर्व मंत्री आशीष बनर्जी की मौत पर छलका ममता बनर्जी का दर्द, कहा- झूठे आरोप लगाए गए

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: वाराणसी एयरपोर्ट पर चली गोलियां; बंगाल में आशीष बनर्जी ने की आत्महत्या

बंगाल में CJP कार्यकर्ता के पिता की पीट-पीटकर हत्या, बीजेपी पर हमला कराने का आरोप; CM शुभेंदु का आया बयान