साइकिल चलाने के फायदे जानिए  
लाइफस्टाइल

बेस्ट फिजिकल एक्सरसाइज होती हैं साइकिलिंग,आज वर्ल्ड बाइसाइकिल डे पर जानिए साइकिल चलाने के जबरदस्त फायदे

आज विश्व साइकिल दिवस मनाया जा रहा है यह दिन आपके जीवन में साइकिल की उपयोगिता और फायदे बताता है। साइकिल जब हमारे पास थी तो उस समय कोई भी बीमारी और मोटापा की समस्या छू नहीं पाती थी। 

दीपिका पाल

आज यानि 3 जून को दुनियाभर में विश्व साइकिल दिवस (World Bicycle Day) मनाया जा रहा है। यह दिन साइकिल के प्रति आपकी जागरूकता औऱ इसके फायदों के बारे में व्याख्या करता है। साइकिल, बचपन से ही हमारे साथ रही है जो बिना ईंधन और पानी के भी शानदार राइड के मजे दे देती है। मौजूदा समय में केवल बच्चों के बीच ही साइकिल का चलन आम है तो वहीं पर हर कोई अब बाइक और कार चलाने के आदी हो गए है। साइकिल जब हमारे पास थी तो उस समय कोई भी बीमारी और मोटापा की समस्या छू नहीं पाती थी।

अब शारीरिक मेहनत कम हो गई है तो अब कोई बिना मेहनत के मशीनी फिटनेस पर निर्भर है। अगर हम अपने रूटीन में साइकिलिंग एक्सरसाइज को शामिल कर लेते है तो इसके कई फायदे मिलते है।

कब से हुई विश्व साइकिल दिवस

साइकिल का महत्व हर व्यक्ति के जीवन में बताने के लिए साल 2018 से इस दिवस की स्थापना की गई। जहां पर विश्व साइकिल दिवस को कई देशों में अधिवक्ताओं द्वारा 3 जून को प्रतिवर्ष मनाया जाता है। तुर्कमेनिस्तान सरकार की अगुवाई में संयुक्त राष्ट्र महासभा के प्रस्ताव के माध्यम से अपनाया गया, विश्व साइकिल दिवस "साइकिल की विशिष्टता, दीर्घायु और बहुमुखी प्रतिभा को मान्यता देता है।

जानिए रोजाना साइकिल चलाने के फायदे

आपको बताते चले कि, अगर आप रोजाना 30 मिनट या उससे ज्यादा साइकिल चलाते है तो आपकी सेहत को कई सारे फायदे मिलते है। चलिए जानते हैं, इसके बारे में...

1- दिल की सेहत के लिए

रोजाना सुबह के समय आप साइकिल चलाते है तो आपके दिल की सेहत के लिए अच्छा होता है। शरीर का सबसे अहम हिस्सा दिल होता है जिसे स्वस्थ रखने के लिए साइकिलिंग करना चाहिए। साइकिलिंग करने के दौरान जो मेहनत लगती है उससे दिल की धड़कन तेज होती है जो फायदेमंद होती है।

2-मसल्स या मांसपेशियों की मजबूती के लिए

अगर आप रोजाना साइकिल चलाने की एक्सरसाइज करते हैं, तो फायदा मिलता है। इसके लिए आपको दिन में 30 मिनट साइकिल चलाना चाहिए। इस एक्सरसाइज को करने से पैरों की मांसपेशियां मजबूत होती है तो वहीं पर पैडलिंग करने से पैरों की कमजोरी दूर होती है।

3-मानसिक तनाव करें कम

अगर आप स्ट्रेस या एंग्जायटी की समस्या से जूझ रहे है तो आपको साइकिलिंग एक्सरसाइज करना चाहिए। मानसिक तनाव को कम करने में साइकिलिंग सबसे बेस्ट एक्सरसाइज होती है। साइकिल चलाने से हैप्पी हार्मोन रिलीज होते हैं। साइकिल चलाने से दिमाग में तेजी से खून दौड़ता है, जिससे तनाव कम होता है।

4-वजन घटाने के लिए 

बताते चलें कि, आप नियमित रूप से वजन घटाने के लिए साइकिल चला सकते है। साइकिल चलाने से आपका मोटापा कम होता है। साइकिल चलाने से कैलोरी बर्न होती है और आपका वजन भी कंट्रोल होता है। हैवी फूड लेकर साइकिल नहीं चलाना चाहिए।

5- बचेगा ईधन का पैसा

बिना ईधन के चलने वाला यह वाहन साइकिल आपकी जेब के लिए भी काफी अच्छा है। अगर आप साइकिल चलाते हैं और आसपास जाने के लिए इसका इस्तेमाल करते हैं तो आपका ईधन का पैसा बच सकता है। यानि वायु प्रदूषण के लिए साइकिल बेस्ट वाहन है।

अब पूर्व एयर मार्शल के हाथ राम मंदिर की कमान, जानिए अयोध्या में आवास से लेकर कार्यप्रणाली तक सब कुछ

लखीमपुर खीरी हिंसा मामले में सुप्रीम कोर्ट सख्त, ट्रायल जज के कामकाज पर इलाहाबाद HC से मांगी रिपोर्ट

TRAI का बड़ा फैसला! अब सिर्फ कॉल और SMS वाले सस्ते पैक भी होंगे उपलब्ध; ग्राहकों को मिलेगा ज्यादा विकल्प

चार राज्यों में विधान परिषद का चुनाव, निर्वाचन आयोग ने तारीख का किया ऐलान; 23 अक्टूबर को मतदान

अवैध गिरफ्तारी पर एक बार फिर सुप्रीम कोर्ट सख्त, लिखित आधार न बताने वाले अधिकारी के खिलाफ हो विभागीय जांच