गणगौर पर मीठे गुने बनाने की विधि (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

इस बार गणगौर पूजा को बनाएं और भी खास, जानिए मीठे गुने बनाने की आसान रेसिपी

गणगौर का त्योहार राजस्थान में फेमस होता है इसके अलावा इसे कई राज्यों में धूमधाम से मनाते है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजन के साथ भोग का भी महत्व होता है।

दीपिका पाल
 Gangaur Vrat 2025: हिंदू धर्म में हर त्योहार और व्रत का महत्व होता है जो हर कोई बड़े उत्साह के साथ मनाते है। गणगौर का त्योहार राजस्थान में फेमस होता है इसके अलावा इसे कई राज्यों में धूमधाम से मनाते है। इस दिन माता पार्वती और भगवान शिव की पूजा की जाती है। पूजन के साथ भोग का भी महत्व होता है। अगर घर में आप गणगौर के भोग के लिए कुछ बना रही है तो इस प्रकार मीठे गुने बना सकते है। चलिए जानते है इसकी आसान रेसिपी और सामग्री के बारे में।

चलिए जानते हैं आसानी से बनने वाले मीठे गुने बनाने की विधि

जानिए मीठे गुने बनाने के लिए क्या चाहिए सामग्री

  • गेहूं का आटा – 1 कप
  • सूजी (रवा) – ¼ कप
  • चीनी – ½ कप
  • सौंफ – 1 चम्मच
  • घी – 2 बड़े चम्मच
  • इलायची पाउडर – ½ चम्मच
  • तिल – 1 चम्मच
  • बेकिंग सोडा – 1 चुटकी (अगर चाहें)
  • पानी – जरूरत के मुताबिक
  • तेल या घी – तलने के लिए

 सबसे पहले तैयार करें चीनी की चाशनी

  • एक पैन में ½ कप पानी डालें और उसमें ½ कप चीनी डालकर धीमी आंच पर पकाएं।
  • इसे तब तक हिलाते रहें जब तक चीनी पूरी तरह घुल न जाए।
  • जब हल्की चाशनी बन जाए, तो इसे ठंडा होने के लिए रख दें।

इसके बाद गुंथे आटा

  • एक बड़े बर्तन में गेहूं का आटा, सूजी, सौंफ, इलायची पाउडर और तिल डालें।
  • अब इसमें पिघली हुई चीनी की चाशनी और घी डालकर अच्छी तरह मिला लें।
  • थोड़ा पानी मिलाकर एक सख्त आटा गूंध लें।
  • आटे को 10-15 मिनट के लिए ढककर रख दें, ताकि वह अच्छी तरह सेट हो जाए।

आसानी से गुने बनाएं और तलें

  • अब इस आटे से छोटे-छोटे गोले बना लें और हल्का सा चपटा कर लें।
  • एक कड़ाही में तेल या घी गर्म करें और मीडियम आंच पर गुने तल लें।
  • इन्हें धीमी आंच पर सुनहरा और कुरकुरा होने तक तलें।

एक्स्ट्रा ऑयल अलग करें

  • जब गुने अच्छे से तल जाएं, तो इन्हें टिशू पेपर पर निकाल लें, ताकि एक्स्ट्रा तेल निकल जाए।
  • अब आपके मीठे गुने तैयार हैं। इन्हें गर्मागर्म या ठंडा परोसें और गणगौर की पूजा के बाद इस स्वादिष्ट प्रसाद का आनंद लें।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें

इन टिप्स को भी रखें याद

  • अगर आप ज्यादा कुरकुरे गुने बनाना चाहते हैं, तो थोड़ा घी ज्यादा डालें।
  • बेकिंग सोडा डालने से गुने हल्के और फूले हुए बनते हैं, लेकिन यह ऑप्शनल है।
  • तिल और सौंफ डालने से गुने का स्वाद और भी बढ़ जाता है, इसे जरूर मिलाएं।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी