जानिए मूंग हलवा बनाने की रेसिपी (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

बारिश में घर पर बनाएं टेस्टी मूंग दाल का हलवा, जानिए ये आसान रेसिपी

चाय के साथ पकोड़े खाकर तो आप बोर हो गए होगें लेकिन अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आप गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बना सकते है।

दीपिका पाल

बारिश का मौसम जहां पर चल रहा है इस मौसम में अक्सर कुछ ना कुछ खाने का मन होता रहता है। चाय के साथ पकोड़े खाकर तो आप बोर हो गए होगें लेकिन अगर आप मीठा खाने के शौकीन है तो आप गर्मागर्म मूंग दाल का हलवा बना सकते है। इसका टेस्ट इतना पसंद आएगा होटल के मूंग दाल हलवा का टेस्ट आप भूल जाएंगे। चलिए जानते है इसके बनाने का आसान तरीका।

जानिए क्या चाहिए रेसिपी

घर में मूंग दाल हलवा की रेसिपी बनाने के लिए आपको क्या सामग्री चाहिए चलिए जानते हैं.. दो कप धुली हुई मूंग की दाल, एक कप चीनी, एक कप घी, दो बड़े चम्मच सूजी, एक कप दूध, बारीक कटे ड्राई फ्रूट्स, एक चम्मच इलायची पाउडर, चुटकी भर केसर और 1 कप पानी इन सभी रेसिपी को फॉलो कर आप टेस्टी मूंग का हलवा तैयार कर सकते हैं.

जानिए कैसे बनाएं हलवा

यहां पर घर में इन सामग्रियों के साथ मूंग की दाल का हलवा बनाना बिल्कुल आसान है..

  • अगर आप भी घर पर रह कर टेस्टी मूंग की दाल का हलवा बनाना चाहते हैं, तो आपको सबसे पहले मूंग दाल को धोकर 3 घंटे के लिए पानी में भिगोकर रखना होगा।
  • अब आप इस भीगी हुई दाल को एक प्रेशर कुकर में पानी और आधा चम्मच नमक डाल कर पकाएं. जब प्रेशर कुकर से तीन सिटी आ जाए तब आप एक पैन में चीनी और एक कप पानी का घोल तैयार कर ले।
  • जब चीनी अच्छे तरीके से घुल जाए, तब एक कड़ाही लें और उसमे घी पिघाल लें. अब इसमें सूजी डालकर सूजी को हल्का सुनहरा होने तक भूनें. अब पकी हुई दाल को मैश करें
  •  मैश की हुई दाल को आप सूजी के साथ कढ़ाई में डाल दें. फिर अच्छी तरह मिला लें. अब आप दूध और चीनी का घोल तैयार कर लें, फिर इस कढ़ाई में इस घोल को डाल कर अच्छी तरह मिला लें।
  • अब आप इसमें इलायची पाउडर, कटे हुए ड्राई फ्रूट्स डालें और अच्छी तरह मिला लें. इसके बाद धीमी आंच पर 10-15 मिनट तक इस हलवे को पकाएं. जब हलवा गाढ़ा हो जाए, तब इसमें केसर डाल दें
  • अब इसे थोड़ी देर पका कर गरमागरम परोस दें. आप परोसते वक्त इस पर ऊपर से ड्राई फ्रूट्स डाल सकते हैं।
  • हलवे का स्वाद बढ़ाने के लिए आप इसमें थोड़ा जायफल पाउडर भी डाल सकते हैं, आप इस हलवे को मेहमानों को भी खिला सकते हैं. यही नहीं आप हलवे को फ्रिज में रखकर 3-4 दिन तक स्टोर भी कर सकते हैं।

स्ट्रेचर पर लेटे दिखे कैप्टन स्मित मच्छार, फ्लाईदुबई हमले के बाद पहला VIDEO

गुजरात कर रहा क्लेम तो महाराष्ट्र बोल रहा मुंबई का पुत्र, आखिर कहां से हैं कैप्टन स्मित मच्छार?

ज्ञानेश कुमार पर बवाल के बीच मुख्य चुनाव अधिकारी का VRS, आरएस गोपालन ने बताई इस्तीफे की वजह

कुमाऊं में भीषण भूस्खलन, भरभराकर गिरा पहाड़, उत्तराखंड के 7 पर्वतीय जिलों में बारिश का अलर्ट

भारत के लिए अक्टूबर कूटनीति का व्यस्त महीना, जानें कौन-सी तारीखें हैं बेहद खास