अंडे का पराठा (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

सेहत के लिए बेस्ट प्रोटीन रिच ब्रेकफास्ट है अंडे का पराठा, बस इन लोगों को करना चाहिए खाने से परहेज

Egg Paratha Benefits in Hindi: अंडे को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। इसे खाने से हेल्थ, बाल और स्किन सभी को फायदा मिलता है। आप नाश्ते में अंडे का पराठा आसान विधि के साथ बना सकते है।

दीपिका पाल

Ande ke Parathe ki Recipe: स्वस्थ रहने के लिए सुबह का नाश्ता लेना बेहद जरूरी होता है। दिन में तीन समय खाना खाया जाता है, जिसे, ब्रेकफास्ट, लंच और डिनर कहते है। तीनों ही समय आपको पोषक तत्वों से भरपूर डाइट लेना चाहिए। हेल्थ एक्सपर्ट कहते है कि, अगर आप सुबह के नाश्ते में प्रोटीन रिच चीजों को शामिल करते है तो अंडे का पराठा बना सकते है। इससे पेट लंबे समय तक भरा रहता है, जिससे बार-बार भूख नहीं लगती।

अंडे को प्रोटीन का सबसे बेहतरीन स्त्रोत माना जाता है। इसे खाने से हेल्थ, बाल और स्किन सभी को फायदा मिलता है। आप नाश्ते में अंडे का पराठा आसान विधि के साथ बना सकते है।

जानिए अंडे का पराठा बनाने की रेसिपी

आप सेहत को बेहतर बनाने के लिए कुछ सामग्रियों की सहायता से अंडे का पराठा बना सकती है। क्या चाहिए

  • 3 कप गेहूं का आटा
  • 1 चम्मच नमक, 2 अंडे,
  • 1 चम्मच धनिया पत्ती,
  • आधा चम्मच गरम मसाला,
  • तेल सेंकने के लिए,
  • 1 प्याज कटा हुआ

जानिए अंडा पराठा बनाने की रेसिपी

1. सबसे पहले आटे में नमक, अजवाइन, तेल मिलाएं और फिर पानी डालते हुए इसे गूंध लें। 20 मिनट सेट होने के लिए रख दें। फिर लोई बनाकर पराठा बेल लें।

2. एक बाउल में अंडा फेटें। उसमें प्याज, धनिया पत्ती, गरम मसाला, हल्का नमक डालकर मिक्स कर लें।

3. तवा गरम करें। इसपर आटे बेला हुआ पराठा डालें, तेल लगाते हुए सेक लें।

4. चाकू की मदद से पराठे को बीच से काट दें।

5. इसमें अंडे वाला मिश्रण डालें और दबाएं, दोनों तरफ अच्छे से सेंक लें।

भूलकर भी इन लोगों को नहीं खाना चाहिए अंडे का पराठा

स्टडी के अनुसार, अंडे के पराठा को सेहत के लिए फायदेमंद माना गया है। दरअसल अंडे में हाई फैट और कोलेस्ट्रॉल की चीजें बड़ी मात्रा में होती है जो सेहत को नुकसान पहुंचाती है। इसके अलावा एक बड़े अंडे में करीब 186 मिलीग्राम कोलेस्ट्रॉल होता है, जो घी या तेल में पकाने से यह उन लोगों के लिए हानिकारक हो सकता है, जिन्हें पाचन संबंधी दिक्कतें, हार्ट डिजीज या एलर्जी है। एक अन्य स्टडी के अनुसार कहा गया है कि, अंडा पराठा का सेवन करने से पहले अपनी सेहत का ध्यान रखना जरूरी है, क्योंकि यह कुछ लोगों में गैस, अपच या कोलेस्ट्रॉल के स्तर में वृद्धि का कारण बन सकता है। दिल की बीमारियों से जूझ रहे लोगों के लिए अंडे के पराठे का सेवन बेहतर नहीं होता है।

FREMAA Recruitment 2026: IT असिस्टेंट समेत 12 पदों पर भर्ती, 40,000 तक सैलरी; 6 सितंबर तक करें आवेदन

आंध्र प्रदेश में खौफनाक वारदात, श्रीशैलम के लॉज में एक ही परिवार के 5 लोगों की मौत; 3 दिन से बंद था कमरा

क्या राजनीति छोड़ रहे हैं नितिन गडकरी? संन्यास की अटकलों पर केंद्रीय मंत्री ने तोड़ी चुप्पी, जानिए पूरा सच

SECI Recruitment 2026: इंजीनियर समेत 28 पदों पर निकली भर्ती, 2.80 लाख तक सैलरी; 23 सितंबर तक करें आवेदन

कॉकरोच किसके लिए कहा गया था? CJP संस्थापक अभिजीत दीपके का बड़ा दावा, जानें किसका लिया नाम