आज मदर्स डे 2025 (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

Mother's Day 2025: मां के लिए एक दिन नहीं होता, मां से ही होता है हर दिन... आज मदर्स डे पर जानिए मातृत्व से जुड़ी खास बातें

आज का दिन हमारे जीवन में एक अत्यंत विशेष दिन है, जिसे हम विश्व मातृ दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन उन सभी माताओं को समर्पित है होता है। मां, जन्म से लेकर हमारे जीवन के हर पल में साथ निभाती है।

दीपिका पाल

Mother's Day 2025: मां , इस दुनिया का ऐसा शब्द है जिसमें पूरी दुनिया समाई हुई है जिसके बिना पूरा संसार अधूरा होता है। ऐसी प्यारी शख्सियत को समर्पित आज विश्व मातृ दिवस मनाया जा रहा है। हर साल मई महीने में रविवार को मदर्स डे मनाया जाता है। आज का दिन हमारे जीवन में एक अत्यंत विशेष दिन है, जिसे हम मातृ दिवस के रूप में मनाते हैं। यह दिन उन सभी माताओं को समर्पित है, जिन्होंने हमें इस दुनिया में लाने, हमें सिखाते, पालने और एक अच्छा इंसान बनाने में अपनी पूरी जिंदगी लगा दी। आखिर इस दिन को किसकी याद में मनाया जाता है और इसके पीछे क्या वजह है चलिए जानते है...

इन बातों से जानिए विश्व मातृ दिवस का पूरा सार

मां के लिए वैसे तो एक दिन नहीं होता है मां होती है तो ही सारा दिन होता है। मां, हमारे जीवन का वह हिस्सा है जिसकी व्याख्या शब्दों से नहीं दिल से की जाती है। इस दिवस को मनाने की शुरूआत और खास बातें चलिए जानते हैं...

1- विश्व मातृ दिवस हर साल मई महीने के दूसरे रविवार को मनाया जाता है। इसकी शुरुआत अमेरिका में सन् 1914 में हुई थी। जिसे अमेरिका के राष्ट्रपति वुडरो विल्सन ने इसे आधिकारिक रूप से मनाया था।

2. इस दिवस की शुरूआत करने वाली पहली महिला एना जार्विस (Anna Jarvis) है। इन्हें ही मातृ दिवस की संस्थापक माना जाता है। कहा जाता है कि, एना जार्विस ने अपनी मां ऐन रीव्स जार्विस की याद में दिन की शुरूआत की थी।

3.बताया जाता है कि, ऐन जार्विस एक समाजसेवी थीं जिन्होंने माताओं के स्वास्थ्य और अधिकारों के लिए कार्य किया। पहली बार एना ने 1908 में वेस्ट वर्जीनिया के एक चर्च में पहली बार मातृ दिवस मनाया।

4- इस दिवस को लेकर कहा जाता है कि, पहले इस दिवस को केवल मां के प्रति भावनात्मक श्रद्धा और कृतज्ञता जताने के लिए मनाया जाता था। आधिकारिक घोषणा के समय तक मदर्स डे उपहार और व्यावसायिक गतिविधियों से जुड़ गया। इसका ऐना ने विरोध किया था।

ये भी पढ़ें-

5- जानकारी के लिए बताते चलें कि, आज 40 से ज्यादा देशों में मातृ दिवस अलग-अलग तिथियों पर मनाया जाता है। भारत औऱ अमेरिका में एक साथ मई के दूसरे रविवार को मातृ दिवस मनाया जाता है।

6- मातृ दिवस के मौके पर बच्चे अपनी मां को कार्ड, फूल, तोहफे और भावनात्मक संदेश देते हैं।

मिडिल ईस्ट में सैन्य टकराव के बीच अलर्ट, US ने अपने नागरिकों के लिए चेतावनी जारी की

DUSU चुनाव के बाद CJP का विपक्ष पर हमला, बोले- बंटे विपक्ष का फायदा उठा रही है ABVP

'सेमीकॉन 2026' में 10 अरब डॉलर के निवेश का अनुमान, कंपनियों में दिख रहा उत्साह; उभरते प्लेयर आ रहे सामने

पहली बार PDA रथ से निकलेंगे अखिलेश यादव, 24 सितंबर को रायबरेली में MLA राहुल लोधी के घर लेंगे चाय की चुस्की

क्यों की गई थी रेलवे सुरक्षा बल की स्थापना, IB को करनी पड़ी थी सिफारिश, जानिए पूरा इतिहास