Winter Skin Care: सर्दियों के सीजन में अक्सर त्वचा पर मौसम के बदलाव का असर देखने के लिए मिलता है। इस मौसम में हाथ-पैरों औऱ त्वचा में रूखापन देखने के लिए मिलता है। कई बार रूखापन की वजह से त्वचा पर स्क्रैच से लेकर कई प्रकार की समस्याएं देखने के लिए मिलती है। त्वचा को मुलायम बनाने के लिए बॉडी लोशन या मॉइश्चराइजर लगाया जाता है।
मार्केट के मॉइश्चराइजर को केमिकल युक्त होते हैं जिनके नुकसान पहुंचाने के ज्यादा कारण मिलते है लेकिन अगर आप नेचुरल प्रभाव देखना चाहते है तो इसे घर पर ही आसानी से बना सकते है।
त्वचा को पोषण देने के लिए मॉइशचरराइजर घर में बनाना बेहद आसान है चलिए जानते है...
शहद, बादाम का तेल, विटामिन ई के कैप्सूल और असली देसी घी
यहां पर इन सभी सामग्रियों के साथ आप मॉइश्चराइजर बना सकते हैं जानिए इसकी स्टेप्स...
एक बार का पैक बनाने के लिए बाउल में दो चम्मच घी ले लें और इसमें एक चम्मच बादाम का तेल, एक विटामिन ई का कैप्सूल, दो चम्मच शहद को अच्छी तरह से मिला लें. इस पैक में थोड़ा सा एलोवेरा जेल भी मिला लें। सभी चीजों को फेंटकर मिलाकर नेचुरल मॉइश्चराइजर तैयार हो जाता है।
लाइफस्टाइल की खबरें जानने के लिए क्लिक करें-इस्तेमाल करने का तरीका
यहां पर नेचुरल मॉइश्चराइजर को चेहरे पर लगाने के कई तरीके होते है जो इस प्रकार है..
1- यहां पर इस खास तरह के पैक को आप चेहरे के अलावा हाथ-पैरों और गर्दन में लगा सकते है।
2- सभी जगह सही तरह से लगाने के बाद 2 से 3 मिनट सर्कुलर मोशन में मसाज करें ताकि ये पैक स्किन में अच्छी तरह से ऑब्जर्व हो जाए।
3-यहां पर इस पैक को रातभर लगा रहने दीजिए और सुबह पानी से साफ कर सकते है।
इस पैक को आप रोजाना लगाते है तो चेहरे की डेड स्किन सेल्स बाहर निकल जाती है और त्वचा मुलायम बनती है।