किचन टिप्स फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Kitchen Hacks: किचन में रोज की ये 7 आदतें बढ़ा रही हैं आपके काम का बोझ, आज ही सुधारें

Indian Kitchen Hacks: रोज खाना बनाते समय छोटी-छोटी गलतियां किचन का काम बढ़ाती हैं। बिना तैयारी के खाना शुरू करना, जरूरत से ज्यादा बर्तन इस्तेमाल करना और सफाई बाद के लिए छोड़ देने से काम बढ़ जाते हैं।

रीता राय सागर

Daily Kitchen Mistakes: खाना बनाना सिर्फ एक डेली रूटीन नहीं है। सही तरीके से तैयारी करके और किचन मैनेजमेंट करके किचन में लगने वाले समय को कम किया जा सकता है।  कई बार हम रोज की कुछ छोटी आदतों को नजरअंदाज कर देते हैं, जिसकी वजह से सब्जी काटने से लेकर खाना स्टोर करने और सफाई करने तक का काम बढ़ जाता है।

प्रोफेशनल कुकिंग टिप्स में भी मील प्लानिंग और सामग्री की तैयारी पहले से करने और कुकिंग के दौरान किचन की सफाई पर ध्यान देना शामिल होता है।

बिना तैयारी के खाना बनाना शुरू करना

कई भारतीय घरों में खाना बनाने से पहले सभी सब्जियां, मसाले और दूसरी सामग्री तैयार नहीं की जाती है। फिर खाना बनाते समय बार-बार फ्रिज, मसाले की डिब्बी या स्टोर रूम तक जाना पड़ता है। इससे समय और मेहनत दोनों अधिक लगते हैं। ऐसे में किचन में काम शुरु करने से पहले जरूरी सामग्री निकालकर काटने-धोने का काम पूरा कर लें। इसे mise en place कहा जाता है।

हर चीज को अलग-अलग तैयार करना

अगर चार सब्जियों में प्याज की जरूरत है तो हर बार अलग से प्याज काटने के बजाय एक साथ काट लेना बेहतर होता है। एक ही तरह के काम को करने के लिए बार-बार चॉपिंग बोर्ड और चाकू इस्तेमाल करने की जरूरत कम होती है।

सब्जियों के छिलके और कचरे के लिए अलग बर्तन न रखना

सब्जी काटते समय हर बार कूड़ेदान तक जाना छोटी बात लग सकती है, लेकिन रोजाना ऐसा करने पर काफी समय जाता है। चॉपिंग बोर्ड के पास एक छोटा डस्टबिन रखकर छिलके और स्क्रैप तुरंत उसमें डाले जा सकते हैं। इससे काम अधिक व्यवस्थित रहता है। और काम ज्यादा व्यवस्थित रहता है।

रेसिपी पूरी पढ़े बिना खाना बनाना शुरू करना

कई बार खाना आधा बन जाने के बाद पता चलता है कि कोई जरूरी सामग्री घर में नहीं है या किसी सामग्री को पहले से भिगोना, उबालना या मैरिनेट करना था। इसलिए रेसिपी को शुरुआत से अंत तक पढ़कर सामग्री और उसकी तैयारी का अंदाजा लगा लेना चाहिए।

जरूरत से ज्यादा बर्तन इस्तेमाल करना

एक ही काम के लिए अलग-अलग बर्तन निकालने से खाना बनाने के बाद सफाई का काम बढ़ जाता है। जहां तक संभव हो, कम से कम बर्तन का इस्तेमाल करना चाहिए या फिर ऐसे बर्तनों का इस्तेमाल किया जाना चाहिए, जिसे दोबारा यूज किया जा सके। यह किचन हैक बड़ा काम की होती है।

चाकू की धार पर ध्यान न देना

धारदार चाकू से सब्जियां काटना आसान और नियंत्रित रहता है, जबकि बिना धार वाली चाकू के साथ काम करने में ज्यादा मेहनत लगती है। साथ ही, सामग्री को समान आकार में काटने से वे अधिक समान रूप से पकते हैं।

खाना बनाते समय सफाई न करना

खाना पूरी तरह बनने के बाद तुरंत किचन की सफाई की आदत, काम की उलझनों को कम करता है। खाली डिब्बे वापस रखना, इस्तेमाल हो चुके बर्तन हटाना, बड़े बर्तनों को तुरंत साफ करना और चॉपिंग एरिया को बीच-बीच में साफ करना रसोई को मैनेजेबल बनाता है। प्रोफेशनल कुक भी इस हैक को इस्तेमाल करते हैं।

दूध उत्पादकों के लिए राहत की खबर, CM विजय का ऐलान, दूध खरीद रेट में ₹3 प्रति लीटर का इजाफा

दिल्ली में SIR ड्राफ्ट वोटर लिस्ट से 47.7 लाख नाम हटे, कहीं आपका नाम तो नहीं कटा? ऐसे दर्ज करा सकते हैं आपत्ति

पेट्रोल पर पारदर्शिता क्यों नहीं? सुप्रीम कोर्ट ने E20 पर सुनवाई से किया इनकार, जानें क्या थी पूरी मांग

India-Brazil TMM Meeting: भारत और ब्राजील के बीच हुई ऐतिहासिक डील, 2030 तक व्यापार में आएगा जबरदस्त उछाल

नेपाल बाढ़ में मद्रास HC के पूर्व जज वी. शिवज्ञानम लापता, 4 दिन से नहीं मिला कोई सुराग, CJI से मदद की गुहार