गणतंत्र दिवस 2026 (सौ. सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

गणतंत्र दिवस परेड देखने जा रहे हैं? इन नियमों को जानना है बेहद जरूरी

Republic Day Parade Guidelines: अगर आप भी इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ जा रहे है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

दीपिका पाल

26 January Parade: हर साल 26 जनवरी को गणतंत्र दिवस के तौर पर मनाया जाता है। यह दिन हर भारतीय के लिए गर्व और सम्मान का दिन होता है। देश के दो राष्ट्रीय पर्वों में गणतंत्र दिवस का मौका सबसे खास होता है, इसी दिन वर्ष 1950 में हमारा संविधान लागू हुआ और भारत एक संप्रभु, समाजवादी, धर्मनिरपेक्ष और लोकतांत्रिक गणराज्य बना।गणतंत्र दिवस के मौके पर कर्त्तव्य पथ पर परेड आयोजित होती है तो वहीं पर परेड के अलावा सांस्कृतिक कार्यक्रम भी आयोजित होते है। इसमें राष्ट्रपति, प्रधानमंत्री, विदेशी मेहमानों, सशस्त्र बलों और विभिन्न राज्यों की झांकियों की शानदार प्रस्तुति देखने को मिलती है।

हर साल हजारों आम नागरिक भी इस परेड का हिस्सा बनते हैं। अगर आप भी इस बार गणतंत्र दिवस की परेड देखने के लिए कर्तव्य पथ जा रहे है तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखना बेहद जरूरी होता है।

इन बातों का जरूर रखें ध्यान

बताते चलें कि, बीते सालों से गणतंत्र दिवस परेड की सुरक्षा व्यवस्था और ज्यादा सख्त हो गई है। जहां पर इस सुरक्षा व्यवस्था में डिजिटल टिकटिंग, क्यूआर कोड स्कैनिंग और मल्टी-लेयर चेकिंग जैसे नए ट्रेंड्स देखने को मिलते हैं। जो लोग पहली बार परेड देखने जा रहे है उन्हें कुछ जरूरी बातों के बारे में ध्यान रखना जरूरी है।

1- सबसे पहले, एंट्री से जुड़े नियमों को गंभीरता से समझें। अपने साथ वैध फोटो पहचान पत्र जैसे आधार कार्ड, वोटर आईडी या ड्राइविंग लाइसेंस जरूर रखें। टिकट (फिजिकल या डिजिटल) संभालकर रखें और समय से पहले निर्धारित गेट पर पहुंचें, क्योंकि देर होने पर एंट्री में परेशानी हो सकती है।

2- यहां पर दिल्ली की सर्दी आप जानते ही है इससे बचाव करना जरूरी है। सुबह के समय ठंड अधिक होती है, इसलिए गर्म और आरामदायक कपड़े पहनना समझदारी है। फुटवियर भी ऐसा हो जिसमें लंबे समय तक खड़ा या चला जा सके।

3- गणतंत्र दिवस की परेड के दौरान किसी तरह की परेशानी ना आए इसके लिए कुछ चीजों को साथ लेना सख्त मना होता है। बैग में किसी भी तरह की नुकीली या शार्प वस्तु, नेलकटर, कैंची, लाइटर, माचिस या ज्वलनशील पदार्थ न रखें। सिगरेट, गुटखा, तंबाकू, शराब या किसी भी नशीले पदार्थ पर पूरी तरह प्रतिबंध होता है।

4-गणतंत्र दिवस की परेड में मोबाइल की मनाही हो या फोटो ना खींचने के नियम हो तो बिल्कुल गलती ना करें जुर्माना भरना पड़ सकता है।

5- अगर आपके साथ बच्चे या बुजुर्ग हैं, तो भीड़ में अतिरिक्त सतर्कता रखें और एक-दूसरे से बिछड़ने न दें।

6- मोबाइल फोन, जरूरी डॉक्यूमेंट्स और जरूरत हो तो पानी की बोतल (जो जांच में रोकी भी जा सकती है)। नियमों का पालन जरूर करें।

MLC Election Results Live: वाराणसी में गरमाया माहौल, आगरा में सपा ने दर्ज की जीत, काउंटिंग जारी

Cyclone Arnab Live Updates: आंध्र प्रदेश के तट से टकराया चक्रवाती तूफान अर्नब, भारी बारिश के साथ मची तबाही

लाल बिहारी यादव कौन हैं? जिन्होंने PM मोदी के संसदीय क्षेत्र बनारस में BJP को हराया

MLC Election Results LIVE: मतगणना जारी, बिहार के सारण से निर्दलीय उम्मीदवार राहुल राज चुनाव जीते

Cyclone Arnab: आंध्र प्रदेश में लैंडफॉल, 150 किमी/घंटे तक हवाएं; कई राज्यों में रेड अलर्ट जारी