हैंडबैग कलेक्शन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Kangana Ranaut Bags: कंगना की 5 लग्जरी बैग जिनकी कीमत में खरीद सकते हैं कार! Hermès से Dior तक, देखें कलेक्शन

Kangana Ranaut Luxury Bags: कंगना के शानदार हैंडबैग कलेक्शन में कई महंगे और इंटरनेशनल डिजाइनर बैग शामिल हैं, जिसे वे वेस्टर्न से लेकर इंडियन आउटफिट के साथ पेयर करती हैं। जानें इनकी कीमत और खासियत।

रीता राय सागर

Kangana Ranaut Bags Collection: कंगना रनौत अपने साड़ी और क्लासिक फैशन लुक्स के लिए अक्सर चर्चा में रहती हैं। उनके आउटफिट्स में एक चीज जो खास तौर पर नजर आती है, वह है लक्जरी हैंडबैग्स। सोशल मीडिया पर उनके बैग कलेक्शन की तस्वीरें भी अकसर फैशन लवर्स का ध्यान खींचती रहती हैं।

खबरों के मुताबिक, कंगना के कलेक्शन में Hermès, Dior, Prada और Chloé जैसे इंटरनेशनल लग्जरी ब्रांड्स के बैग शामिल हैं। आइए जानते हैं उनके हैंडबैग्स के बारे में।

Hermès Birkin: सबसे महंगे बैग्स में शामिल

कंगना के कलेक्शन में हर्मिस बर्किन सबसे खास बैग्स में से एक है। उनके पास बर्किन के कई बैग हैं, जिनमें टैन, ब्लैक और ग्रे शेड्स शामिल हैं। बर्किन की कीमत लगभग 15 लाख रुपये से 75 लाख रुपये तक बताई गई है, हालांकि वास्तविक कीमत मॉडल, मटेरियल और कंडीशन के आधार पर निर्भर करती है।

हाल ही में कंगना को संसद में साड़ी के साथ हर्मिस बर्किन बैग कैरी करते देखा गया। उस बैग की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई।

हैंडबैग कलेक्शन

 Lady Dior: साड़ी से लेकर फॉर्मल लुक तक

लेडी डियोर एक ऐसा क्लासिक बैग है जिसे ट्रेडिशनल और वेस्टर्न दोनों तरह के आउटफिट्स के साथ कैरी किया जा सकता है। कंगना के पास इसके ब्लश पिंक और ब्लैक वेरिएंट है। इन बैग्स की कीमत करीब 4 लाख रुपये आंकी गई है।

हैंडबैग कलेक्शन

Black Prada Mini Tote: सिंपल लुक में लग्जरी ट्विस्ट

कंगना को एक एयरपोर्ट लुक में सिंपल कॉटन साड़ी के साथ ब्लैक पराडा मिनी टोटे कैरी करते देखा गया था। उनके इस लुक ने इसलिए भी ध्यान खींचा, क्योंकि साधारण साड़ी के साथ महंगा डिजाइनर बैग एक कॉन्ट्रास्ट क्रिएट कर रहा था। इस बैग की कीमत करीब 2 लाख रुपये बताई गई।

हैंडबैग कलेक्शन

Christian Dior Book Tote: स्टाइल के साथ स्पेस भी

कंगना रानौत के कलेक्शन में क्रिस्टिन डियोर बुक टोटे भी शामिल है। यह अपने बड़े आकार और स्पेस के लिए जाना जाता है, इसलिए इसे सिर्फ स्टाइल स्टेटमेंट ही नहीं बल्कि प्रैक्टिकल हैंडबैग के तौर पर भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इसकी कीमत 2 लाख रुपये से अधिक होती है।

हैंडबैग कलेक्शन

Chloé Faye: क्लासी और एलिगेंट क्रॉसबॉडी

कंगना को कोले फाए हैंडबैग के साथ भी स्पॉट किया गया है। इस बैग में ब्राउन लेदर बॉडी के साथ ऑरेंज-टोन वाला सुडे फ्लैप और मेटल क्लोजर दिखाई देता है। इसकी कीमत करीब 1 लाख रुपये बताई गई।

हैंडबैग कलेक्शन

सिर्फ 5 बैग ही नहीं है कंगना का कलेक्शन

कंगना के बैग कलेक्शन की चर्चा सिर्फ इन पांच डिजाइनर बैग्स तक सीमित नहीं है। इसके अलावा Celine, Coach, Stella McCartney और अन्य ब्रांड्स के बैग्स भी उनके बैग कलेक्शन का हिस्सा है। कंगना की खासियत है कि वह कई बार महंगे बैग्स को बेहद सिंपल साड़ियों या क्लासिक इंडियन आउटफिट्स के साथ पेयर करती हैं। यह कॉम्बिनेशन उनके स्टाइल को अलग पहचान देता है।

राहुल बहा रहे घड़ियाली आंसू, धर्मेंद्र प्रधान ने कांग्रेस पर बोला हमला, कहा- उन्हें सिर्फ झूठ फैलाना आता है

आज की ताजा खबर 11 अगस्त LIVE: रांची: पुलिस कार्रवाई के खिलाफ सड़कों पर उतरे BJP कार्यकर्ता

मनमोहन सिंह को कोल ब्लॉक केस में क्लीन चिट, सोनिया गांधी बोलीं- इतिहास उन्हें अच्छे शब्दों में याद रखेगा

भारतीय रेलवे के विद्युतीकरण ने पकड़ी रफ्तार; अब सिर्फ 269 किमी ट्रैक बाकी, 2027 में पूरा होगा ब्रॉडगेज नेटवर्क

बंगाल SIR पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, वोटर लिस्ट से हटाए गए नामों पर चुनाव आयोग से मांगा जवाब, जारी किया नोटिस