International Left-Handers Day 2026: हर साल 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स डे मनाया जाता है। आज का दिन दुनिया की उस आबादी को समर्पित किया गया है, जो लिखने, खाने या किसी भी अन्य काम के लिए अपने बाएं हाथ का इस्तेमाल करते हैं। आंकड़ों के मुताबिक, दुनिया की करीब 10-12 फीसदी आबादी बाएं हाथ का इस्तेमाल करती है।
इस दिन की शुरुआत 13 अगस्त 1976 को डीन आर कैंपबेल ने की थी। वह लेफ्टहैंडर्स इंटरनेशनल आईएनसी. के संस्थापक थे। बाद में 1990 में लेफ्ट हैंडर्स इंटरनेशनल क्लब की स्थापना की गई और 1992 में 13 अगस्त को इंटरनेशनल लेफ्ट हैंडर्स के तौर पर मनाने की शुरुआत हुई।
इस दिन का मकसद सिर्फ लेफ्ट हैंडेड होने की खासियत को सेलिब्रेट करना नहीं था, बल्कि उन परेशानियों पर भी ध्यान दिलाना था जिनका सामना बाएं हाथ से काम करने वाले लोगों को करना पड़ता है, क्यों कि ज्यादातर प्रोडक्ट दाएं हाथ के लोगों को ध्यान में रख कर बनाई जाती है।
लेफ्ट हैंडेड लोग आबादी का छोटा लेकिन महत्वपूर्ण हिस्सा हैं। करीब 10 से 12 फीसदी लोग हर महत्वपूर्ण काम के लिए अपने बाएं हाथ को प्राथमिकता देते हैं यानी हर दस लोगों में लगभग एक व्यक्ति ऐसा हो सकता है, जो रोजमर्रा के कामों के लिए अपने बाएं हाथ को प्राथमिकता देता है।
कैंची, डेस्क, कंप्यूटर माउस, कुछ तरह के कैन ओपनर, गिटार और दूसरे उपकरण अक्सर राइट हैंडेड लोगों की सुविधा को ध्यान में रखकर डिजाइन किए जाते हैं। इसलिए बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले लोगों को कई बार इन चीजों का इस्तेमाल करने के लिए अपने तरीके में बदलाव करना पड़ता है। स्कूल और कॉलेज में लिखते समय भी बाएं हाथ का इस्तेमाल करने वाले छात्रों को अलग तरह की परेशानी हो सकती है, क्यों कि स्कूलों में भी सीटिंग अरेजमेंट या मेज दाएं हाथ वालों के इस्तेमाल के हिसाब से ही बनाई जाती है।
लेफ्ट हैंडेड होना अपने आप में कोई बीमारी या कमी नहीं है। यह मानव व्यवहार में पाई जाने वाली एक भिन्नता है। पहले कई जगहों पर बच्चों को बाएं हाथ से लिखने या काम करने से रोककर दाएं हाथ का इस्तेमाल करने के लिए मजबूर किया जाता था। हालांकि, आज विशेषज्ञों की सलाह यही है कि बच्चे को उसके स्वाभाविक का इस्तेमाल करने दिया जाना चाहिए।
लेफ्ट हैडेंड लोगों की क्षमता को लेकर किए गए अध्ययन से पता चलता है कि हर लेफ्ट हैंडेड व्यक्ति में कोई न कोई प्रतिभा होती है, हालांकि इसका कोई वैज्ञानिक प्रमाण नहीं है। कुछ शोधों में लेफ्ट हैंडेड लोगों और भाषा की वजह उनका मस्तिष्क बेहतर तरीके से विकास कर रहा है।
कुछ खेलों में लेफ्ट हैंडेड खिलाड़ियों को रणनीतिक फायदा मिलता है, क्योंकि अधिकांश खिलाड़ी दाएं हाथ वाले प्रतिभागी के खिलाफ खेलने के आदी होते हैं, ऐसे में बाएं हाथ वाले खिलाड़ी की चाल को समझने में वक्त लग सकता है, लेकिन ऐसा सभी गेम में लागू नहीं होता है।
दुनिया के कई मशहूर लोग भी अपने लेफ्ट हैंड का इस्तेमाल करता है। रिपोर्ट के अनुसार, बराक ओबामा, बिल गेट्स, मार्क जुकरबर्ग, जस्टिन बीबर, लेडी गागा, ओपरा विनफ्रे और स्टीव जॉब्स जैसे बड़े-बड़े नाम भी लेफ्ट हैंडर हैं। इतिहास की गहराई में जाएं, तो इशाक न्यूटन, पेब्लो पिकासो और नेपोलियन बोनापार्ट भी लेफ्ट हैंडर्स थे। क्रिकेट के भगवान कहे जाने वाले सचिन तेंदुलकर और हिंदी सिनेमा के शहंशाह अमिताभ बच्चन भी लेफ्ट हैंडर हैं।
यह इस बात की याद दिलाता है कि हर व्यक्ति की प्राकृतिक पसंद और काम करने का तरीका अलग हो सकता है। आज जरूरत इस बात की है कि स्कूल, ऑफिस, सार्वजनिक स्थानों और उत्पादों की डिजाइनिंग में अलग-अलग तरह के यूजर्स की जरूरतों को ध्यान में रखा जाए।