अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

आज मनाया जा रहा है 'अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस' 2025, जानिए इसका इतिहास और महत्व

Humanity And Brotherhood:20 दिसंबर को मनाया जाने वाला मानव एकजुटता दिवस वैश्विक भाईचारे, सहयोग और मानवता के मूल्यों को मजबूत करने का प्रतीक है।

सीमा कुमारी

International Human Solidarity Day: आज 20 दिसंबर को पूरी दुनिया में 'अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस' मनाया जा रहा है। इस दिवस को मनाने का प्रमुख उद्देश्य लोगों को विविधता में एकता का महत्व बताते हुए जागरूकता फैलाना है। दुनिया के विभिन्न देश इस दिन अपनी जनता के बीच शांति, भाईचारा, प्यार, सौहार्द और एकता के संदेश का प्रसार करते हैं।

प्राप्त जानकारी के अनुसार, इस दिवस की घोषणा संयुक्त राष्ट्र संघ के द्वारा 22 दिसंबर 2005 को की गई थी। इस दिवस को मनाने के पीछे एक मुख्य उद्देश्य है। इस उद्देश्य के तहत विविधता में एकता के महत्व को समझाने के लिए इस दिवस की स्थापना की गई है। ऐसे में आज अंतर्राष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस'के मौके पर आइए जानते है इससे जुड़ी महत्वपूर्ण बातें

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस कब मनाया जाता है

यह दिवस हर साल 20 दिसंबर को मनाया जाता है। यह तिथि विश्व एकजुटता कोष (World Solidarity Fund) की स्थापना की स्मृति में चुनी गई है, जिसका उद्देश्य गरीबी में जीवन यापन करने वाले लोगों के लिए लाभकारी पहलों को समर्थन देना और न्यायसंगत विकास को बढ़ावा देना है।

अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस के उद्देश्य

  • अंतरराष्ट्रीय सहयोग को बढ़ावा देना।
  • गरीबी घटाने के लिए सामूहिक प्रयासों को संगठित करना।
  • सामाजिक न्याय के प्रति वैश्विक प्रतिबद्धता को मजबूत करना।
  • सरकारों, संस्थानों और नागरिक समाज के बीच संवाद को प्रोत्साहित करना ताकि विकास की प्रक्रिया में कोई भी पीछे न छूटे।
  • इसके साथ ही यह दिवस स्वास्थ्य असमानताओं, संक्रामक रोगों, मानसिक स्वास्थ्य चुनौतियों और आवश्यक सेवाओं तक पहुंच जैसे मुद्दों पर विशेष ध्यान देता है, खासकर कमजोर और हाशिए पर पड़े वर्गों के लिए।

क्या होता है? इस दिवस का मुख्य संदेश

'अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस' का मुख्य संदेश है कि हमें एकजुट होकर एक-दूसरे की मदद करनी चाहिए, खासकर जब हम वैश्विक संकटों का सामना कर रहे होते हैं, यह दिन समाज में समानता, न्याय और शांति को बढ़ावा देने की दिशा में लोगों को जागरूक करता है, साथ ही, यह वैश्विक स्तर पर सहयोग और समर्थन की आवश्यकता को रेखांकित करता है।

क्या है अंतरराष्ट्रीय मानव एकजुटता दिवस थीम

हर वर्ष इस दिवस के लिए एक विशिष्ट थीम निर्धारित की जाती है, जो उस वर्ष की महत्वपूर्ण वैश्विक समस्याओं पर केंद्रित होती है, उदाहरण के तौर पर, “सामाजिक समावेशन और एकजुटता” जैसी थीमें पहले के वर्षों में चुनी जा चुकी हैं, यह थीम लोगों को एकजुट होने और सामाजिक असमानताओं के खिलाफ काम करने की दिशा में प्रेरित करती है।

ममता बनर्जी ने चुनाव आयोग को दी चुनौती, फैसले के खिलाफ सुप्रीम कोर्ट पहुंची, नाम और सिंबल पर विवाद तेज

भस्मासुर है कांग्रेस…राहुल को पढ़ना चाहिए अपनी पार्टी का इतिहास, सहयोगियों को खत्म करना आदत: किरेन रिजिजू

तमिलनाडु में जन्म लेने वाले बच्चों को मिलेगा सोने का छल्ला, CM विजय ने किया ऐलान, वितरण के लिए बनेंगे 107 हब

DUSU Election 2026 LIVE: दिल्ली विश्वविद्यालय छात्र संघ चुनाव के लिए मतदान समाप्त

पाकिस्तान के प्रधानमंत्री बन सकते हैं राहुल गांधी...शहजाद पूनावाला का तंज, बोले- 2029 में फिर PM बनेंगे मोदी