चैरिटी डे फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

International Day of Charity 2026: दान करते समय इन 5 गलतियों से बचें, मदद करने से पहले इन बातों का रखें ध्यान

Charity Day: हिंदू धर्म में दान को बेहद पुण्य प्रताप देने वाला माना जाता है। इसलिए दान करते समय कुछ बातों का ध्यान रखना जरूरी है। जानिए दान करते समय किन 5 गलतियों से बचना चाहिए।

रीता राय सागर

International Day of Charity: हर साल 5 सितंबर को इंटरनेशनल चैरिटी डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य लोगों को जरूरतमंदों की मदद करना, स्वंयसेवा और कल्याणकारी कार्यों के लिए प्रेरित करना है। संयुक्त राष्ट्र के अनुसार, दान का अर्थ केवल फाइनेंशियली किसी की मदद करना नहीं होता है बल्कि यह समाज में एकजुटता को बढ़ावा देती है।

भारत में भी दान और जरूरतमंदों की मदद की परंपरा रही है। मदद करते समय केवल किसी को कोई वस्तु दे देना और यह मान लेना कि आपने दान किया है, यह सोच गलत है, बल्कि मदद किस तरह और किस जरूरत के लिए की जा रही है, यह भी उतना ही महत्वपूर्ण है।

अगर आप इस चैरिटी डे पर किसी की मदद करने की सोच रहे हैं, तो इन 5 गलतियों से बचें।

दिखावे के लिए मदद न करें

दान का उद्देश्य सोशल मीडिया पर दिखावा करना नहीं होना चाहिए। बल्कि दान के पीछे हमेशा किसी की मदद करने का उद्देश्य होना चाहिए। साथ ही किसी जरूरतमंद की फोटो या वीडियो उसकी अनुमति के बिना पोस्ट करने से बचें। मदद को खुद की पब्लिसिटी का जरिया न बनाएं। दान लेने वाले के आत्म सम्मान का भी ख्याल रखा जाना चाहिए।  

जरूरतमंद का अपमान न करें

मदद करते समय सामने वाले को यह महसूस न कराएं कि वह आपसे कमतर है। कटु शब्द, ताने या एहसान जताना दान की भावना को कम और दिखावे की भावना का अधिक दर्शाता है।  छोटी सी मदद भी सम्मान के साथ की जाए तो उसका महत्व बढ़ जाता है।

बिना जरूरत की चीजें दान न करें

घर का कबाड़ हटाने के लिए दान का सहारा न लें। पुराने कपड़े, किताबें, खिलौने या अन्य सामान तभी दें जब वे ठीक हालत में और इस्तेमाल करने लायक हों। दान का उद्येश्य तब पूरा होता है, जब सामने वाले को उसके जरूरत की चीजें मिलें। बेहतर होगा कि पहले यह पता करें कि सामने वाले को वास्तव में किस चीज की जरूरत है।

हर जगह सिर्फ पैसे देना जरूरी नहीं

दान का मतलब केवल पैसे देना नहीं है। किसी बच्चे को पढ़ाना, जरूरतमंद को खाना उपलब्ध कराना, किसी संस्था में सेवा करना या अपनी प्रोफेशनल स्किल का इस्तेमाल कर किसी के लिए पैसे एखत्रित करके उसकी मदद करना भी दान का ही हिस्सा है।

मदद के बदले धन्यवाद या कोई फेवर न मांगें

किसी की मदद करने के बाद बदले में एहसान, पहचान या किसी व्यक्तिगत लाभ की उम्मीद रखना आफके दान के मायने को बदल देता है। अगर मदद कर रहे हैं तो सामने वाले की जरूरत को प्राथमिकता दें, न कि यह सोचें कि इससे आपको क्या मिलेगा।

दान का महत्व

दान की कीमत सिर्फ इस बात से तय नहीं होती कि आपने कितना पैसा या सामान दिया। इसके विपरीत यह समझने की जरूरत है कि उस व्यक्ति को मदद की जरूरत, उसका सही इस्तेमाल और सामने वाले की गरिमा का सम्मान बना रहे।

अहमदाबाद में वर्ल्ड आर्चरी पैरा सीरीज का आगाज, अमित शाह ने किया उद्घाटन; 19 देशों के 108 तीरंदाज लेंगे हिस्सा

Teacher Day Special: खान सर से अलख पांडेय तक, डिजिटल गुरुओं ने देश के कोने-कोने में कैसे पहुंचाई सस्ती शिक्षा?

मुफ्त में काम कराने में नंबर-1 भारत, 16 घंटे से ज्यादा Unpaid वर्क करते हैं कर्मचारी; ADP रिपोर्ट में खुलासा

जिस नेता को बड़ा भाई बता हांक रहा था डींगे, उस नेता ने भी दर्ज कराई शिकायत...चौतरफा फंसा स्वतंत्र भारद्वाज

Delhi CJP Protest: स्वतंत्र भारद्वाज को दिल्ली पुलिस ने हिरासत में लिया, CJP के थाने पहुंचते ही हुआ एक्शन