फेस्टिव फैशन फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

2026 Festive Fashion: इस साल ट्रेडिशनल नहीं, इंडो-वेस्टर्न फ्यूजन बनेगा त्योहारों का नया स्टाइल

Indian Western Fusion: 2026 के फेस्टिव फैशन में इंडियन-वेस्टर्न टेलरिंग का खूबसूरत मैच ट्रेंड में रहेगा। साड़ी, लहंगा और कुर्ते के साथ ब्लेजर, कॉर्सेट, केप और बूट्स जैसे एलिमेंट खूब पसंद किया जाएगा।

रीता राय सागर

Festive Fashion Trends 2026: त्योहारों का मौसम आते ही सबसे बड़ा सवाल होता है कि ऐसा क्या पहना जाए, जो ट्रेडिशनल और मॉडर्न टच दे। इस बार त्योहारों में फैशन में भारतीय सिल्हूट और कढ़ाई के साथ वेस्टर्न कट, स्ट्रक्चर फिट का मेल खूब देखने को मिल सकता है।

सही स्टाइलिंग के साथ एक ही तरह का फ्यूजन आउटफिट सगाई, मेहंदी, संगीत, कॉकटेल या रिसेप्शन जैसे अलग-अलग मौकों पर पहना जा सकता है।

इंडो-वेस्टर्न टेलरिंग का मेल

2026 के फेस्टिव फैशन में डिजाइनर्स ऐसे कपड़ों पर फोकस कर रहे हैं, जिनमें भारतीय कारीगरी और आधुनिक कट दोनों नजर आएं। एम्ब्रॉयडर्ड जैकेट के साथ स्कर्ट, कॉर्सेट के साथ फ्लोई स्कर्ट या ड्रेप्ड स्टोल के साथ स्ट्रक्चर्ड आउटफिट इसी ट्रेंड का हिस्सा हैं।

इस तरह के कपड़ों में दुपट्टे की जगह स्टोल, ब्लेजर या केप को यूज किया जा रहा है। इससे आउटफिट का लुक ज्यादा शार्प और मॉडर्न नजर आता है, जबकि एम्ब्रॉयडरी, ब्रोकेड, सिल्क या हैंडलूम जैसे फैब्रिक इंडियन टच देते हैं।

फेस्टिव फैशन

सेलिब्रिटीज भी अपना रही हैं फ्यूजन स्टाइल

फेस्टिव और फैशन इवेंट्स में सेलिब्रिटीज के लुक्स ने भी इस ट्रेंड को मजबूत किया है। करीना कपूर खान का ऐसा ही एक लुक चर्चा में रहा, जिसमें एम्बेलिश्ड जैकेट को पेंसिल स्कर्ट के साथ पेयर किया गया। यह लुक डिटेलिंग और वेस्टर्न टेलरिंग के बीच बैलेंस दिखाता है।

हर फंक्शन के लिए अलग फ्यूजन लुक

इस ट्रेंड की सबसे बड़ी खासियत इसका वर्सेटाइल होना है। उदाहरण के लिए संगीत के लिए लहंगा स्कर्ट के साथ क्रॉप टॉप या केप पहना जा सकता है और यह पारंपरिक लहंगे से अलग और डांस-फ्रेंडली लुक देगा।

मेहंदी के लिए शरारा और ऑफ-शोल्डर ब्लाउज का कॉम्बिनेशन, तो वहीं हल्दी के लिए हल्के कॉटन की कुर्ता ड्रेस और एम्ब्रॉयडर्ड योक कंफर्टेबल और फेस्टिव दोनों लगेगी। कॉकटेल फंक्शन में धोती पैंट के साथ एम्ब्रॉयडर्ड ब्लाउज या स्ट्रक्चर्ड टॉप आजमाया जा सकता है। रिसेप्शन के लिए एम्बेलिश्ड केप के साथ लहंगा स्कर्ट या मेटैलिक साड़ी गाउन ग्लैमरस चॉइस हो सकती है।

फेस्टिव फैशन

फ्यूजन आउटफिट को स्टाइल करते समय इन बातों का रखें ध्यान

फिट का बैलेंस- अगर ऊपर का हिस्सा वॉल्यूम वाला है, तो नीचे स्लिम या स्ट्रेट सिल्हूट रखें। फिटेड टॉप के साथ वाइड-लेग पैंट भी अच्छी चॉइस है।

टेक्सचर मिलाएं: हैंडलूम या रॉ सिल्क जैसे फैब्रिक को स्लीक फैब्रिक के साथ पहनने से आउटफिट में डेप्थ ऐड होगा।

कलर बैलेंस: एक ही रंग के अलग-अलग शेड्स चुनें या फिर दो कॉम्प्लिमेंटरी रंगों को साथ पहनें। इससे लुक एक जैसा और पुट टुगेदर लगेगा।

ब्लेजर को बनाएं हिस्सा: बेज, ब्लैक या पेस्टल ब्लेजर किसी भी रिच कुर्ते या इंडियन आउटफिट को तुरंत मॉडर्न बना सकता है।

साड़ी के साथ बूट्स: अगर साड़ी को बिल्कुल अलग अंदाज देना चाहती हैं तो हील्स की जगह एंकल बूट्स ट्राई किए जा सकते हैं।

जूलरी कम रखें: जब आउटफिट में एम्ब्रॉयडरी या कोई स्टेटमेंट एलिमेंट पहले से मौजूद हो, तो एक्सेसरीज को मिनिमल रखना बेहतर है।

फेस्टिव फैशन

एक आसान फॉर्मूला याद रखें

अगर आपको समझ नहीं आ रहा कि फ्यूजन लुक कैसे तैयार करें, तो वन प्लास-वन रूल को याद रखें यानी अपने आउटफिट में एक इंडियन और एक वेस्टर्न एलिमेंट रखें और बाकी चीजों को न्यूट्रल रखें।

जैसे एम्ब्रॉयडर्ड कुर्ते के साथ स्ट्रेट पैंट, साड़ी के साथ ब्लेजर या लहंगा स्कर्ट के साथ कॉर्सेट टॉप। इससे लुक न तो जरूरत से ज्यादा ट्रेडिशनल लगेगा और न ही भारतीय त्योहार के माहौल से अलग।

फलाहारी महाराज के दावे निकले झूठे, विराट कोहली के प्रवक्ता ने दिया जवाब, प्रेमानंद महाराज से मिलने की बताई वजह

इन 5 क्षेत्रों में कार्य कर देश को दी नई दिशा, ऐसे रहे हैं मोदी के सेवा, सुशासन और राष्ट्र-निर्माण के 25 साल

We Will do it! 25 साल पूरे होने पर PM नरेंद्र मोदी हुए नतमस्तक, बोले- जनता का मुझ पर सबसे बड़ा हक

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, पीएम नरेंद्र मोदी दिल्ली में जनता को कर रहे संबोधित

तस्वीरों में देखिए नरेंद्र मोदी की जनसेवा के 25 सालों का शानदार सफर, ये हैं 25 ऐतिहासिक उपलब्धियां