अच्छी डाइट के लिए ये खाएं (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

अच्छी नींद नहीं मिलने से हैं परेशान, तो जानिए वजह, और डाइट में शामिल करें ये चीजें

मौजूदा वक्त में नींद नहीं आने की परेशानियों से हर कोई परेशान है।अधिकांश लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं। आज हम आपको उन सभी विटामिन्स के बारे में बता रहे जिस वजह से आप सो नहीं पाते हैं।

दीपिका पाल

मौजूदा वक्त में नींद नहीं आने की परेशानियों से हर कोई परेशान है। अधिकांश लोग इसे नजरअंदाज कर देते हैं लेकिन यह आपकी परेशानी बढ़ा सकती हैं। जैसा कि,आप जानते है कि रोजाना 7-8 घंटे की नींद आपके सेहत के लिए बहुत जरूरी होती है।

यदि आप पर्याप्त नींद नहीं लेते हैं तो इसका असर खराब मूड, थकान, चिड़चिड़ापन, अलास की रूप में अगली ही सुबह दिखाई पड़ने लगता है। इसके अलावा, नींद न आने या अपर्याप्त नींद की वजह से हाई ब्लड प्रेशर (High BP), डायबिटीज (Diabetes), मोटापा (Obesity), मानसिक बीमारी (Mental Disorder) आदि का खतरा भी बना रहता है।

अपनी डाइट में इन तत्वों की करें पूर्ति

लेट सोना या कम सोना आज के समय में ज्यादातर लोगों का लाइफस्टाइल बन गया है। यही वजह भी है कि कम उम्र में लोग जानलेवा बीमारी की चपेट में आ रहे हैं। नींद न आना शरीर में पोषण और विटामिन की कमी का संकेत भी होता है। ऐसे में आज हम आपको उन सभी विटामिन्स के बारे में बता रहे जिस वजह से आप सो नहीं पाते हैं। आइए जानें इस बारे में-

Vitamin C

विशेषज्ञ चिकित्सकों का कहना है कि, विटामिन C एक एंटीऑक्सीडेंट पावरहाउस है। जो इम्यून सिस्टम को बूस्ट करने का काम करता है। यह अच्छे कार्डियोवैस्कुलर स्वास्थ्य के लिए भी महत्वपूर्ण माना जाता है, और शरीर के लिए कोलेजन बनाने के लिए आवश्यक है। ऐसे में यदि आपको यदि नींद नहीं आती है तो हो सकता आपके शरीर में विटामिन C की कमी हो गयी है। ऐसे में शरीर में विटामिन C के स्तर को बढ़ाने के लिए ब्रोकली, पालक और कीवी और स्ट्रॉबेरी जैसे फलों का भी सेवन कर सकते हैं।

Vitamin D

एक्सपर्ट्स कहते है कि, विटामिन D नींद में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। शोध बताते हैं कि शरीर में विटामिन D की कमी से नींद में खलल पड़ सकता है। यह विटामिन मूड को भी नियंत्रित करता है और शरीर में सूजन को रोकता है। हालांकि विटामिन D का मुख्य और प्राकृतिक स्रोत सूरज की रोशनी है लेकिन मशरूम, अंडे की जर्दी आदि खाकर भी इसकी कमी को पूरा किया जा सकता है।

Vitamin B-12

अनिद्रा और विटामिन B 12 के स्तर के बीच सीधा संबंध नहीं है। लेकिन विटामिन B 12 की कमी से डिप्रेशन की बीमारी होती है, जो अनिद्रा कारण बनती है। इसलिए एक्सपर्ट नींद न आने का एक कारण विटामिन B12 को भी मानते हैं। ऐसे में शरीर में इसकी पूर्ति के लिए दूध, पनीर, दही, अंडा आदि का सेवन फायदेमंद होता है।

Vitamin B6

नींद की बीमारी या नींद की अनियमितता का सामना करने वाले मरीजों को विटामिन B6 की पर्याप्त मात्रा को बनाए रखने के लिए केला, डेयरी, अंडे, हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन करना चाहिए।

Vitamin E

विटामिन E कमी से नींद न आने की समस्या हो सकती है। ऐसे में शरीर में इसके पूर्ति के लिए सूरजमुखी के बीज और तेल, कद्दू के बीज, पालक, लाल शिमला मिर्च आदि का सेवन किया जा सकता है।

लेखिका- सीमा कुमारी

BRICS Summit: भारत मंडपम में दिखी मोदी-पुतिन-जिनपिंग की केमिस्ट्री, तस्वीरों ने खींचा ध्यान

BRICS Summit 2026 LIVE: डिनर में शामिल होने पहुंचे BRICS लीडर्स, कई राज्यों के CM-केन्द्रीय मंत्री भी मौजूद

Hindi Diwas 2026: बैंक, मोबाइल, पुलिस और टिकट...ऐसे 50 शब्द जो हिंदी-अंग्रेजी दोनों भाषाओं में हैं एक जैसे

UP ATS का बड़ा एक्शन: अलकायदा का संदिग्ध आतंकी मोहम्मद नबील आजमगढ़ से गिरफ्तार, पाकिस्तान से जुड़े थे तार

ग्लोबल बनी भारतीय विरासत… BRICS समिट में पीएम नरेंद्र मोदी ने राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन को सौंपा तिरुक्कुरल