PIC: Social Media  
लाइफस्टाइल

अगर आप हैं ‘डार्क सर्कल’ से परेशान, तो इन घरेलू नुस्खे से मिल जाएगा छुटकारा, आज़मा कर देखें

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी

आजकल लड़का हो या लड़की हर कोई खूबसूरत दिखना चाहता है। लेकिन कई बार आंखों के नीचे मौजूद डार्क सर्कल्स की वजह से आपकी सुंदरता में दाग सा लग जाता है। भागदौड़ और व्यस्तता से भरे जीवन में आजकल काले घेरे एक बड़ी समस्या बनी हुई है। अगर आप भी काले घरों की समस्याओं से परेशान हैं, तो कुछ घरेलू उपायों की मदद से इससे निजात पा सकते हैं।

आइए जानें उन घरेलू उपायों के बारे में-

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार, डार्क सर्कल्स को खत्म करने में संतरे के छिलके काफी असरदार होते हैं। इस्तेमाल करने के लिए संतरे के छिलकों को धूप में सुखाकर पीस लें। अब इस पाउडर में थोड़ा सा गुलाब जल मिलाकर इसे काले घेरे पर लगाएं। ऐसा करने से भी काफी फायदा होगा।

डार्क सर्कल्स मिटाने में बादाम का तेल भी काफी असरदार माना गया है। बादाम के तेल को ठंडे दूध में मिलाकर भी लगा सकते हैं। बराबर मात्रा में दोनों को मिलाकर इसमें रुई भिगो दें और फिर इस रुई को अपने काले घेरे पर रखें। 20 मिनट बाद साफ पानी से मुंह धो लें।

आंखों के नीचे डार्क सर्कल्स (dark circles) की एक मुख्य वजह थकान है तो ऐसे में आप थकान को कम करने और एक बार फिर से तरोताजा होने के लिए खीरे की मदद ले सकती है। खीरे में मौजूद वाटर कंटेट आपकी स्किन को एक बार फिर से फर्म बनाने में मदद करेगा।

इसके अलावा, खीरे में विटामिन-C भी होता है, जो आपकी स्किन को पोषित व उसे मॉइस्चराइज करने में मदद करता है। साथ ही विटामिन C  डार्क सर्कल्स को कम करने के लिए भी जाना जाता है।

डार्क सर्कल्स के लिए ठंडा दूध सबसे अच्छा माना जाता है। दूध वैसे भी त्वचा को कई मायनों में फायदा पहुंचाता है। ऐसे में डार्क सर्कल हटाने में भी यह काफी मददगार है। एक कटोरी में दूध लेकर उसमें रुई को कुछ देर के लिए भिगोकर रख दें। इसके बाद दूध में भिगोई इस रुई को काले घेरों पर 20 मिनट तक रखें और फिर ताजे पानी से मुंह धो लें। रोजाना इसे करने से जल्द ही असर दिखाई देगा।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग