लाइफस्टाइल

अगर बोतल में जमी हों गंदगी, या नहीं छूट रहे हों दाग, तो आज़मा कर देखें ये उपाय, चमचमा उठेगी बोतलें

वैष्णवी वंजारी

सीमा कुमारी

नई दिल्ली: हम सब को अपने घरों, ऑफिस या ट्रैवलिंग करते वक्त अपने साथ कांच या प्लास्टिक की बोतल जरूर रखते हैं। इन बोतलों को समय-समय पर साफ करते भी रहना बहुत जरूरी हैं। बाहर से साफ दिखने वाली बॉटल अंदर से बहुत गंदी हो सकती हैं। हम बोतलों की सफाई भी करते हैं, लेकिन इनका मुंह छोटे होने के कारण इन्हें अंदर की तरफ ज्यादा साफ नहीं कर पाते। ऐसे में इन बॉटल के अंदर बैक्टीरिया पनपने लगता है। जो हमारे शरीर के अंदर जाकर भी नुकसान कर सकते हैं। ऐसे में आइए जानें बोतलों की सफाई के लिए कुछ घरेलू उपाय, जिसकी मदद से आप बोतल को आसानी से साफ कर सकते हैं।

एक्सपर्ट्स के अनुसार, कांच और प्लास्टिक की बॉटल को हम गर्म पानी की सहायता से साफ कर सकते हैं। लेकिन इसके लिए यह ध्यान रखना जरूरी है कि हमें गर्म पानी सीधे बोतल में नहीं डालना है। गर्म पानी को सीधे कांच की बोतल में डालने से यह चटक सकती है, और प्लास्टिक की बोतल में गर्म पानी डालने से यह पिघल जाएगी। तो ऐसे में आपको पानी गर्म कर एक बड़े स्टील के बर्तन में निकाल लेना है। इसके बाद इन बोतलों को इस पानी में डाल दें। ऐसा करने से इसके अंदर के बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे और यह अच्छे से साफ भी हो जाएंगी।

बेकिंग सोडा और सिरका भी एक बेहतरीन क्लीनिंग एजेंट का काम करते हैं। इसके लिए, बोतल में एक चम्मच बेकिंग सोडा और दो चम्मच सिरका डालें और फिर इसका ढक्कन बंद करके शेक कर लें और फिर थोड़ा देर के लिए छोड़ दें। अब आखिर में बोतल को साफ पानी से धो लें और ढक्कन खोलकर सूखने के लिए रख दें।

कांच या प्लास्टिक की बॉटल को साफ करने के लिए आधा बोतल पानी में बर्फ के टुकड़े के साथ नींबू के तीन से चार टुकड़े और थोड़ा सा नमक डालकर अच्छी तरह से हिला लें। ऐसा करने से बोतल पूरी तरह से साफ हो जाएगी और इसके अंदर पनपने वाले बैक्टीरिया भी खत्म हो जाएंगे।

बोतल को अच्छी तरह से साफ करना है तो इसके लिए बोतल में आधा पानी भरना है । फिर, उसमें नींबू के चार टुकड़े, नमक और आइस क्यूब भी एड करें और अच्छी तरह से शेक कर लें। ऐसा करने से बोतल बिल्कुल साफ हो जाएगी और सारे बैक्टीरिया सफाचट हो जाएंगे।

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

जंतर-मंतर पर आरक्षण के खिलाफ प्रदर्शन पर पुलिस का एक्शन, RAF ने प्रदर्शनकारियों को खदेड़ा, कई हिरासत में

RSS-ISI सीक्रेट मीटिंग! आंबेडकर ने PM मोदी और भागवत से पूछे सवाल, कोलंबो बैठक के 4 मुद्दों के खुलासे की मांग

असम बाढ़ पर CM हिमंता की वित्त मंत्री से अहम मुलाकात, निर्मला सीतारमण ने दिया केंद्र के सहयोग का भरोसा

Japan Delegation Varanasi: 109 सदस्यीय जापानी प्रतिनिधिमंडल पहुंचा काशी, निवेश और संस्कृति को मिलेगी नई उड़ान