लाइफस्टाइल

आंखों के नीचे अगर है 'डार्क सर्कल्स', तो टमाटर कर सकता है करिश्मा, अपने हाथों से बनाएं Tomato Under Eye Mask और आज़मा कर देखें

नवभारत डेस्क

 सीमा कुमारी

नई दिल्ली: आजकल बिजी लाइफस्टाइल और स्क्रीन टाइम बढ़ने के कारण लोगों को डार्क सर्कल की समस्या होने लगी है। ऐसे में आज हम आपके लिए टमाटर अंडर आई मास्क लेकर आए हैं, जिसको आजमाकर आप आंखों के नीचे के जिद्दी से जिद्दी काले घेरों का सफाया कर सकते हैं। टमाटर में ब्लीचिंग एजेंट पाए जाते हैं, जो कि आपकी काली पड़ी स्किन को लाइटन करने में मदद करते हैं। आइए जानें टमाटर अंडर आई मास्क कैसे बनाएं

सामग्री

टमाटर का जूस

नींबू का रस

ऐसे बनाएं

  • टमाटर अंडर आई मास्क ,(Tomato Under Eye Mask) बनाने के लिए आप सबसे पहले एक छोटा बाउल लें।
  • फिर आप इसमें टमाटर का जूस और नींबू का रस डालें।
  • इसके बाद आप इन दोनों चीजों को अच्छी तरह से मिला लें।
  • अब आपका टमाटर अंडर आई मास्क बनकर तैयार है।
  • इस मास्क को लगाने से पहले चेहरे को धोकर साफ कर लें।
  • फिर आप तैयार मास्क को एक कॉटन बॉल की मदद से अपनी आंखों के नीचे लगाएं ।
  • इसके बाद आप इसको करीब 10 मिनट तक लगाकर सुखाएं।
  • फिर आप चेहरे को धोकर साफ कर लें।
  • अच्छे रिजल्ट के लिए आप इस मास्क को दिन में 2 बार सुबह और शाम अप्लाई कर सकते हैं।
  •  इससे धीरे-धीरे आपकी आंखों के काले घेरे कम होने लगते हैं।
  • इस मास्क के इस्तेमाल से स्किन का ब्लड सर्कुलेशन बेहतर बनता है।
  • टमाटर स्किन बर्न में राहत प्रदान करता है।
  •  टमाटर स्किन ड्रायनेस को दूर करके स्किन को नरिश करता है।
  • टमाटर में ब्लीचिंग गुण होते हैं, जो कि रंगत में सुधार करते हैं।

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG

Vote Bachao Desh Bachao: ठाणे के कांग्रेस सम्मेलन में पहुंचीं MLA शिखा बराला, 1 को दिल्ली में जुटेंगे लोग