होली के रंग और दीवार (सौ, फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

होली के पक्के रंग बिगाड़ सकते हैं आपके घर की खूबसूरती, दाग लगने से पहले तुरंत करें ये 3 काम

Holi Colours Cleaning Hacks: होली के दौरान इस्तेमाल होने वाले पक्के रंग घर की दीवारों, फर्नीचर और फर्श पर जिद्दी दाग छोड़ सकते हैं। ऐसे में पहले से कुछ उपाय घर की खूबसूरती को बरकरार रखेंगे।

प्रीति शर्मा

Stain Removal Tips: रंगों का त्योहार होली खुशियां लेकर आता है लेकिन पीछे छोड़ जाता है फर्श और दीवारों पर पक्के रंगों के बदसूरत दाग। अक्सर लोग दाग लगने के बाद उन्हें रगड़ने में घंटों बिताते हैं जिससे पेंट खराब हो जाता है। अगर आप चाहते हैं कि आपका घर होली के बाद भी नया जैसा चमके तो ये  प्री-होली टिप्स आपके बड़े काम आएंगे।

होली के हुड़दंग में हम खुद को तो सुरक्षित रख लेते हैं लेकिन हमारे घर की सफेद दीवारें, महंगे सोफे और कीमती फर्श अक्सर रंगों का शिकार हो जाते हैं। एक बार अगर पक्का गुलाल या केमिकल वाला रंग दीवारों के पोर-पोर में समा गया तो उसे हटाना लगभग नामुमकिन हो जाता है। दाग लगने के बाद सफाई करने से कहीं ज्यादा आसान है दाग लगने से पहले की गई तैयारी।

दीवारों के लिए कवर

दीवारों पर रंगों के छींटे सबसे ज्यादा बुरा असर डालते हैं। अगर आपकी दीवारों पर प्लास्टिक पेंट नहीं है तो पक्के रंग चूने के अंदर तक चले जाते हैं। इससे बचने के लिए घर के उन कोनों में जहां होली खेली जानी है वहां दीवारों पर हल्का सा लिक्विड वैक्स लगा दें। इससे रंग दीवार पर चिपकेगा नहीं। यदि आप बड़ा रिस्क नहीं लेना चाहते तो पारदर्शी प्लास्टिक शीट या पुराने अखबारों से मुख्य दीवारों को अस्थायी रूप से कवर कर दें।

प्रतीकात्मक तस्वीर (सौ. एआई)

फर्श पर तेल या वैसलीन की कोटिंग

टाइल्स और मार्बल पर जब गीला रंग गिरता है तो वह सूखने के बाद अपना निशान छोड़ देता है। होली शुरू होने से पहले अपने घर के फर्श और दरवाजों के हैंडल पर नारियल का तेल या वैसलीन की एक पतली परत लगा दें। यह एक सुरक्षा कवच की तरह काम करता है। अगर रंग गिरता भी है तो वह सतह के अंदर नहीं जाएगा और आप उसे एक गीले कपड़े से आसानी से पोंछ सकेंगे।

कैसे करें इस्तेमाल

  • एक सूती कपड़े में थोड़ा सा तेल लेकर फर्श के कोनों और दरवाजों के हैंडल पर रगड़ दें। यह रंगों को सतह के अंदर जाने से रोकेगा।
  • फर्श पर हल्का सा गाढ़ा डिश सोप फैला दें (बिना पानी मिलाए)। यह सूखकर एक पतली पारदर्शी फिल्म बना लेता है। जब इस पर रंग गिरता है तो बाद में सिर्फ पानी डालने से ही साबुन के साथ रंग भी बह जाता है।

फर्नीचर और डेकोर

अपने महंगे सोफे, कुशन और पर्दों को होली वाले दिन के लिए किसी सुरक्षित कमरे में शिफ्ट कर दें या उन्हें पुराने बेडशीट से पूरी तरह ढक दें। लकड़ी के फर्नीचर पर पॉलिश या वैक्स का इस्तेमाल करें ताकि गीला रंग लकड़ी के रेशों को खराब न करे। कीमती शोपीस और कालीन को पहले ही हटा लेना समझदारी है।

होली का आनंद तब दोगुना हो जाता है जब आपको बाद की सफाई की चिंता न हो। इन छोटे लेकिन प्रभावी उपायों को अपनाकर आप अपने आशियाने को रंगों के साइड इफेक्ट से बचा सकते हैं। सावधानी ही आपके घर की खूबसूरती की चाबी है।

BRICS Summit 2026: मायावती ने की नई दिल्ली घोषणापत्र की तारीफ, कहा- कूटनीति के मोर्चे पर भारत को मिली कामयाबी

BRICS Summit 2026 LIVE: नई दिल्ली से चीन के लिए रवाना शी जिनपिंग; ब्रिक्स नेताओं के साथ की अहम बैठक

Nandigram Bypoll 2026: क्या नंदीग्राम से फिर चुनाव लड़ेंगी ममता? TMC के नाम और सिंबल पर छिड़ी जंग

अमेरिकी खुफिया एजेंसी की फाइल में नया खुलासा, 9/11 से पहले लादेन के टारगेट पर था भारत

BRICS Summit 2026: फैमिली फोटो के बाद PM नरेंद्र मोदी का बड़ा संदेश, रोजगार से लेकर आपदा प्रबंधन पर की बात