प्रपोज करते हुए लड़का (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

कहीं आपका प्रपोजल रिजेक्ट ना हो जाए! जानें पार्टनर के मूड के हिसाब से इजहार करने का सही समय और तरीका

Best Time To Propose Partner: प्यार का इजहार करना हर किसी के लिए एक खास और नर्वस कर देने वाला पल होता है। कई बार गलत समय या पार्टनर के मूड को समझे बिना प्रपोज करने से बात बिगड़ सकती है।

प्रीति शर्मा

Valentine's Special: वैलेंटाइन डे पर हर प्रेमी के मन में एक ही सवाल होता है कि जवाब हां होगा या ना। इजहार-ए-इश्क सिर्फ शब्दों का खेल नहीं बल्कि सही समय और सही माहौल का चुनाव भी है। एक गलत कदम आपकी सालों की दोस्ती या उभरते रिश्ते को बिगाड़ सकता है। आइए जानते हैं प्रपोज करने का परफेक्ट तरीका जो पहुंचाएगा दिल की बात।

वैलेंटाइन डे पर प्यार का इजहार करना एक बड़ा साहसिक कदम है। अक्सर लोग जोश में आकर ऐसी गलतियां कर बैठते हैं कि सामने वाला असहज महसूस करने लगता है और नतीजा रिजेक्शन के रूप में सामने आता है। माना जाता है कि प्रोपोजल की सफलता इस बात पर निर्भर करती है कि आपने पार्टनर के मूड और परिस्थिति को कितना समझा है।

मूड जानना है सबसे जरूरी

इजहार करने से पहले यह देखें कि क्या आपका पार्टनर किसी मानसिक तनाव या काम के दबाव में तो नहीं है? अगर पार्टनर का मूड खराब है या वह थका हुआ है तो आपका रोमांटिक प्रोपोजल भी उसे बोझ लग सकता है। इजहार तब करें जब आप दोनों सुकून से हों और बातचीत का माहौल खुशनुमा हो।

सोच-समझकर चुनें जगह

फिल्मी अंदाज में घुटनों पर बैठकर बीच सड़क या मॉल में प्रोपोज करना सुनने में अच्छा लगता है लेकिन हर किसी को पब्लिक अटेंशन पसंद नहीं होती। अगर आपका पार्टनर शर्मीले स्वभाव का है तो सबके सामने इजहार करना उन्हें डरा सकता है। ऐसे में किसी शांत जगह या कैंडल लाइट डिनर के दौरान बात करना ज्यादा बेहतर है।

प्रतीकात्मतक तस्वीर (सौ. एआई)

बॉडी लैंग्वेज पर दें ध्यान

क्या आपका पार्टनर आपकी बातों में दिलचस्पी ले रहा है। क्या वह आपकी तरफ झुककर बात कर रहा है या नजरें चुरा रहा है। अगर उनकी बॉडी लैंग्वेज पॉजिटिव है तभी कदम आगे बढ़ाएं। हड़बड़ाहट में अपनी भावनाएं थोपने के बजाय पहले एक कंफर्ट जोन बनाएं।

शब्दों का सही चुनाव

भारी-भरकम शायरी या रटे-रटाए डायलॉग्स के बजाय अपनी सच्ची भावनाओं का इस्तेमाल करें। उन्हें बताएं कि वह आपके जीवन में क्यों खास हैं। आपकी सादगी और ईमानदारी ही पार्टनर के दिल को छू सकती है।

ना सुनने के लिए भी रहें तैयार

सबसे जरूरी बात यह है कि इजहार करते समय दूसरे व्यक्ति की मर्जी का सम्मान करें। अगर नतीजा आपकी उम्मीद के मुताबिक नहीं आता तो भी गरिमा बनाए रखें। जबरदस्ती या दबाव डालना रिश्ते को हमेशा के लिए खत्म कर सकता है।

इजहार-ए-इश्क एक खूबसूरत अहसास है। इसे यादगार बनाने के लिए महंगे तोहफों से ज्यादा आपके धैर्य और समझदारी की जरूरत है। अगर आप पार्टनर के दिल की धड़कन और उनके मूड को पढ़ना सीख गए तो आपकी सफलता की संभावना बढ़ जाएगी।

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई

आचार्य प्रमोद कृष्णम का कांग्रेस पर बड़ा हमला, बोले- राहुल गांधी पाकिस्तान के राष्ट्रपति जैसे

Tamil Nadu NEET Protest: विधानसभा के नए प्रस्ताव के बावजूद चेन्नई में NEET के खिलाफ प्रदर्शन जारी

JPSC-JSSC पेपर लीक के खिलाफ छात्रों का फूटा गुस्सा, हेमंत सोरेन के साथ राहुल-तेजस्वी का भी फूंका पुतला