सूजी टिक्का बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

नाश्ते में ट्राई करना चाहते हैं कुछ अलग, तो इस बार सूजी से बनाएं स्वादिष्ट टिक्का, स्वाद होगा लाजवाब

अगर आप सर्दियों के मौसम में ब्रेकफास्ट में कुछ यूनिक और नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी टिक्का एक बेहतरीन ऑप्शन है। यह ना सिर्फ स्वादिष्ट होता है, बल्कि सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। इसे बनाना भी काफी आसान है।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: सर्दियों के मौसम में अक्सर कुछ चटपटा और हेल्दी खाने का मन करता है। ऐसे में आज आपको एक बेहतरीन डिश की रेसिपी बताने जा रहे हैं, जो स्वाद के साथ-साथ सेहत के लिए फायदेमंद होता है।

अगर आप ब्रेकफास्ट में कुछ नया ट्राई करना चाहते हैं, तो सूजी टिक्का आपके लिए एक शानदार ऑप्शन है। यह ना सिर्फ टेस्टी होता है, बल्कि बहुत ही हेल्दी भी होता है। इसमें  प्रोटीन और फाइबर का भरपूर मात्रा पाया जाता है जो आपको दिन भर एनर्जेटिक रखता है। इस डिश में इस्तेमाल होने वाले मसाले इसे एक अनोखा स्वाद देने में मदद करते हैं। साथ ही इसे बनाना भी बेहद आसान होता है। तो आइए जानते हैं इसे बनाने की आसान रेसिपी...

बनाने की सामग्री

सूजी- 1 कप

दही- 1 कप

प्याज- 1/2 कप (बारीक कटा हुआ)

हरी मिर्च- 1 (बारीक कटी हुई)

अदरक- 1 इंच (कद्दूकस किया हुआ)

गाजर- 1/2 कप (कद्दूकस की हुई)

मटर- 1/4 कप

हल्दी पाउडर- 1/2 चम्मच

धनिया पाउडर- 1/2 चम्मच

गरम मसाला- 1/4 चम्मच

लाल मिर्च पाउडर- 1/4 चम्मच

जीरा- 1/2 चम्मच

हींग- 1/4 चम्मच

स्वादानुसार- नमक

तलने के लिए तेल

गार्निश के लिए हरा धनिया (बारीक कटा हुआ)

बनाने का तरीका

सूजी टिक्का बनाने के लिए सबसे पहले एक कटोरे में सूजी लें।

इसके बाद उसमें दही डालकर अच्छी तरह फेंट लें। फिर इसे करीब 15-20 मिनट के लिए ढककर अलग रख दें।

जिससे की दही और सूजी अच्छी तरह से मिक्स हो जाए और सूजी में दही सूख जाए।

फिर उसमें भिगोई हुई सूजी में प्याज, हरी मिर्च, अदरक, गाजर, मटर, हल्दी पाउडर, धनिया पाउडर डालें।

साथ ही गरम मसाला, लाल मिर्च पाउडर, जीरा, हींग और नमक डालकर अच्छी तरह मिला लें।

फिर अगर बैटर गाढ़ा हो तो उसमें थोड़ा पानी डालकर मिला लें।

हालांकि, बैटर इतना गाढ़ा होना चाहिए कि उससे टिक्की का आकार आसानी से दिया जा सके।

इसके बाद गीले हाथों से बैटर से छोटी-छोटी टिक्की की तरह बना लें।

अब एक पैन में तेल गर्म करें और टिक्की को सुनहरा होने तक दोनों तरफ से सेंक लें।

चाहें तो आप टिक्की को डीप फ्राई भी कर सकते हैं।

बस अब आपकी गरमागरम टेस्टी सूजी टिक्का तैयार है।

इसे टोमैटो सॉस या हरी चटनी के साथ सर्व करें और आनंद लें।

PM के बर्थडे पर देश भर में सेवा संकल्प अभियान, मुंबई में अमित शाह का ऐलान, कहा-एक भी घुसपैठी नहीं छोड़ेंगे

विधानसभा चुनाव से पहले अरविंद केजरीवाल ने किया GFP से गठबंधन का ऐलान, कांग्रेस-BJP में सेटिंग का लगाया आरोप

शिवसेना प्रवक्ता राजू वाघमारे का बड़ा बयान, बंगाल में मदरसों पर एक्शन और कांग्रेस की गुटबाजी पर साधा निशाना

BRICS डिनर के वेज मेन्यू पर छिड़ी बहस, बहन के हाथ के छोले-भटूरे की फोटो शेयर कर क्या बोले राहुल गांधी?

छठे अखिल भारतीय राजभाषा सम्मेलन का मुंबई में आगाज, केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह करेंगे संबोधित