लाइफस्टाइल

ऐसे बनाएं 'स्मोकी अरबी मसाला', जानिए रेसिपी

नवभारत डेस्क

-सीमा कुमारी 

अरबी की सब्जी अगर दिल से बनाया जाए, तो खाने वाले इसका ज़ायका शायद ही भूल पाएं। तेज़ आंच में बनाई गई इसकी सब्जी में स्मोकी अरोमा और स्वाद बढ़ा देता है। आम तौर पर इसकी सब्जी में खड़े मसालों का भी इस्तेमाल किया जाता है। आइए जानें इसकी रेसिपी।

सामग्री

  • 500 ग्राम अरबी
  • 2 हरी मिर्च
  • 1 चम्मच अदरक-लहसुन का पेस्ट
  • 2 प्याज
  • 1/2 कप टमाटर प्यूरी
  • 2 लाल मिर्च
  • 1 चम्मच लालमिर्च पाउडर
  • 2 चम्मच धनिया पाउडर
  • 1/2 चम्मच हल्दी
  • 1/2 चम्मच गरम मसाला
  • नमक स्वादानुसार
  • 1 बड़ी इलाइची
  • दालचीनी एक टुकड़ा
  • 2 तेजपता
  • 1 चम्मच जीरा
  • 1 चम्मच कसूरीमेथी
  • 1/2 कप दही
  • 2 चम्मच बेसन
  • 4 चम्मच तेल
  • 1 चम्मच हरा धनिया

स्मोकी अरबी मसाला बनाने की विधि 

  • सबसे पहले अरबी को धोकर कुकर में एक सीटी लगाकर बॉयल कर लें। उसके बाद छिलका निकाल लें।
  • अब एक पैन में तेल डालकर गरम करें और इसमें अरबी को 2 मिनट तेज़ आंच में फ्राई करें। इस पर सभी मसाले थोड़े-थोड़े कर छिड़क दें।
  • अब एक चम्मच बेसन डालें और इस मिक्स करते हुए रोस्ट करें।
  • कढ़ाही लें और इसमें 2 बड़े चम्मच तेल डालकर गरम करें। इसमें बड़ी इलाइची, तेजपत्ता, जीरा और दालचीनी स्टिक डालें।
  • प्याज और अदरक लहसुन का पेस्ट डालकर कुछ सेकेंड इसें कुछ सेकेंड पकाएं। लाल मिर्च डालें। कुछ देर बाद टमाटर प्यूरी डालकर पकाएं।
  • अब दही, लाल मिर्च, धनिया पाउडर, हल्दी और कसूरी मेथी डालकर खुले पैन में पकने दें। उसके बाद थोड़ा सा पानी डालें और कुछ देर ढककर पकाएं।
  • अब फ्राई की गई अरबी को मसाले में डालकर मिक्स करें और सब्जी को 2 मिनट तेज़ आंच में पकाएं उसके बाद धीमी आंच पर 5 मिनट के लिए ढककर पकने दें।
  • लीजिए, 'स्मोकी अरबी मसाला' तैयार हो गया। अब गरम मसाला और हरा धनिया छिड़कर मिक्स करें और सर्विंग बाउल में निकालकर नान, रोटी या पराठे के साथ सर्व करें।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें

PM Modi 25 Years of Seva Live: जनसेवा के 25 साल पूरे, सेवा संकल्प की ली शपथ, अमित शाह ने गिनाई उपलब्धियां