कैसे बनाएं दही-बेसन का पैक (सौ.सोशल मीडिया) 
लाइफस्टाइल

धूप से टैन हो गई हो चेहरे की त्वचा और पड़ने लगी हो काली, तो दही और बेसन के साथ ये चीजें मिलाकर करें इस्तेमाल, दमकने लगेगी स्किन

चेहरे की अलग-अलग परेशानियों के लिए बेसन और दही का इस्तेमाल किया जा सकता है। यह डेड स्किन सेल्स को भी हटाता है और चेहरे पर चमक लाने के लिए भी बेहद अच्छा है।

सीमा कुमारी

Skin Care Tips: गर्मियों की तेज धूप का सबसे ज्यादा इफेक्ट चेहरे पर पड़ता हैं। इससे चेहरा काला और बेजान नजर आने लगता हैं। ऐसे में आप घरेलू नुस्खों का सहारा लें सकते है। इससे आपके त्वचा को नुकसान से बचा सकते हैं, बल्कि प्राकृतिक ग्लो भी वापस ला सकते हैं। ऐसे में आप दही और बेसन का इस्तेमाल कर सकते है।

आपको बता दें, दही में नेचुरल लैक्टिक एसिड होता है, जो त्वचा की डेड स्किन हटाकर स्किन को सॉफ्ट और ब्राइट बनाता है। यह स्किन को मॉइस्चराइज करता है और टैनिंग कम करने में मदद करता है। वहीं बेसन लंबे समय से स्किन क्लीनजर के रूप में इस्तेमाल होता आ रहा है। यह स्किन की गंदगी को साफ करके उसे निखारता है। इन दोनों का कॉम्बिनेशन रंगत निखारने के लिए बेहद कारगर होती है। आइए जानते है कैसे बनाएं दही-बेसन का पैक?

कैसे बनाएं दही-बेसन का पैक

2 चम्मच बेसन

1 चम्मच ताजा दही

1 चुटकी हल्दी

1 चम्मच गुलाब जल

एक कटोरी लें और उसमें बेसन, दही के साथ हल्दी मिला लें।

अगर पैक गाढ़ा लगे, तो गुलाब जल या थोड़ा सा पानी मिलाकर स्मूथ पेस्ट तैयार करें।

तैयार पेस्ट को साफ चेहरे और गर्दन पर लगाएं। इसे 15-20 मिनट तक सूखने दें।

फिर हल्के गीले हाथों से स्क्रब करते हुए धो लें और चेहरा पोछकर मॉइस्चराइज़र लगाएं।

कितनी बार लगाएं दही-बेसन का पैक

अगर आपकी स्किन बहुत ज्यादा टैन हो गई है, तो हफ्ते में 3 बार यह पैक लगाएं। धीरे-धीरे आपको फर्क दिखने लगेगा। अगर सिर्फ निखार बनाए रखना चाहती हैं, तो हफ्ते में 1-2 बार ही काफी है।

इन बातों का रखें विशेष ध्यान

पैक लगाने से पहले चेहरा अच्छी तरह साफ कर लें, ताकि गंदगी और ऑयल हट जाए।

जब भी आप धूप में निकलने वाली हैं, तो सनस्क्रीन लगाना न भूलें।

ब्यूटी एक्सपर्ट्स के अनुसार दही और बेसन का पैक चेहरे की खोई हुई चमक लौटाने के लिए एक बेहतरीन उपाय है, जिसे आपकी दादी-नानी भी अपनाती आई हैं। हालांकि अगर आपको स्किन एलर्जी है तो इसे लगाने से पहले त्वचा विशेषज्ञ की सलाह लेना जरूरी है।

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा

किसानों को मोदी कैबिनेट का बड़ा तोहफा, MSP में बढ़ोतरी की मंजूरी; ₹2.79 लाख करोड़ के पैकेज का ऐलान

पंजाब में चिट्टे पर गरमाई सियासत! शाह का मान पर वार, बोले- पंजाब को नशा मुक्त करके रहेंगे

उमर खालिद और शरजील इमाम को फिर झटका, दिल्ली हाई कोर्ट ने जमानत अर्जी की खारिज