चिली चीज वड़ा पाव बनाने का तरीका (फोटो-सोर्स, सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

खाना चाहते हैं कुछ टेस्टी और चटपटा, तो घर में बनाएं चिली चीज वड़ा पाव, भूल जाएंगे स्ट्रीट फूड

अगर आप शाम के नाश्ते के लिए कुछ स्पेशल बनाने की सोच रहे हैं, तो चिली चीज वड़ा पाव बना सकते हैं। यह स्वाद में काफी लाजवाब होता है। इसे खाने के बाद आप बाहर का स्ट्रीट फूड खाना भूल जाएंगे। तो घर में एक बार जरूर ट्राई करें।

स्नेहा मौर्या

नवभारत लाइफस्टाइल डेस्क: अक्सर शाम के नाश्ते में कुछ स्पेशल खाने का मन करता है। लेकिन कई बार समझ नहीं आता है क्या बनाएं। ऐसे में आप चिली चीज वड़ा पाव बना सकते हैं। इसे बनाने में ज्यादा वक्त भी नहीं लगता है और इसे बनाना भी काफी आसान होता है। साथ ही इसका स्वाद काफी लाजवाब होता है। चलिए जानते हैं इसे बनाने की रेसिपी...

बनाने की सामग्री 

2 आलू (मीडियम साइज)

1/2 कप चने का आटा

2 बड़े चम्मच रिफाइंड ऑयल

6 कढ़ी पत्ता

3/4 छोटा चम्मच सरसों का पाउडर

1 छोटा चम्मच धनिया पाउडर

3/4 चम्मच चीनी-

1 बड़ा चम्मच नींबू का रस

आधा कप प्याज

1 छोटा चम्मच लहसुन पाउडर

1/4 कप लो फैट मोजेरेला चीज (कद्दूकस किया हुआ)

स्वादानुसर नमक

1/2 छोटा चम्मच राई

1 छोटा चम्मच लहसुन (बारीक कटा हुआ)

1/2 छोटा चम्मच हल्दी पाउडर

1 छोटा चम्मच लाल मिर्च पाउडर

1/4 कटी हुई हरी मिर्च

1 चुटकी बेकिंग सोडा

1 बड़ा चम्मच इमली की चटनी

1 कप कटा हरा धनिया

आधा कप चीज

4 पाव

बनाने का तरीका

चिली चीज वड़ा पाव बनाने के लिए सबसे पहले आलू को 2 से 3 सीटी में उबाल लें।

इसके बाद उसे छीलकर अच्छी तरह से मैश कर लें।

फिर पैन में तेल गर्म करें और उसमें कढ़ी पत्ता, लहसुन, राई, हरी मिर्च डालकर अच्छे भूनें।

साथ ही नमक मिक्स करें। अब इसमें मैश किए हुए आलू, लाल मिर्च पाउडर, धनिया पाउडर और सरसों पाउडर मिलाएं।

फिर इसमें बेसन, नींबू का रस और चीनी डालकर उसे अच्छे से मिलाएं।

इसके बाद एक मिक्सर में हरा धनिया, हरी मिर्च डालकर अच्छी तरह से पीस लें।

अब एक बाउल में बेसन, हल्दी पाउडर, बेकिंग सोडा और नमक डालें।

फिर उसमें जरूरत के मुताबिक पानी डालकर थोड़ा गाढ़ा घोल बनाएं

साथ ही उसमें तेल की कुछ बूंदें डालकर मिला लें।

अब एक पैन में तेल डालें और उसे गर्म करें। फिर उसमें आलू का मिक्चर लेकर बेसन के घोल में डुबोएं।

फिर इन वड़ा को डीप फ्राई करके एक प्लेट में निकाल दें।

इसके बाद वड़ा पाव बन को स्लाइस करके उसमें इमली की चटनी और लहसुन पाउडर डालें।

अब हरी मिर्च वड़ा रखकर कद्दूकस किया हुआ पनीर और उस पर चीज डालें।

बस आपका टेस्टी चिली चीज वड़ा पाव तैयार है। इसे प्लेट में सर्व करें और आनंद लें।

INDIA Alliance Protest Live: जंतर-मंतर पर सियासी रण; पुलिस हिरासत में राहुल, प्रियंका गांधी

बैरिकेड, धक्का-मुक्की और हिरासत...राहुल गांधी को पुलिस ने रोका, प्रियंका बोलीं- मुझे जगह-जगह खरोंचा गया

ज्ञानेश कुमार के इस्तीफे पर अड़े राहुल गांधी, बोले- 100 FIR भी मंजूर, हर केस मेरे लिए मेडल

दिल्ली के सीमापुरी इलाके में एक चार मंजिला इमारत गिरी, कई लोग मलबे में दबे

प्रदर्शन के दौरान पुलिस पहनेगी बॉडी कैमरा? दिल्ली HC के फैसले का मतलब समझें