आईब्रो फोटो.सोशल मीडिया
लाइफस्टाइल

Eyebrows Growing Tips: भौंहें हो गई हैं पतली और हल्की? घनी आइब्रो के लिए अपनाएं ये आसान तरीके

Eyebrow Care: अगर आपकी आइब्रो पतली और हल्की हो गई हैं, तो कुछ आसान देखभाल और सही खान-पान से आईब्रो को घना और खूबसूरत बनाया जा सकता है। जानिए खूबसूरत आइब्रो के लिए क्या करें।

रीता राय सागर

How to Grow Eyebrows: घनी और सही आकार वाली भौंहें चेहरे की खूबसूरती को निखारती हैं। लेकिन ज्यादा प्लकिंग, उम्र बढ़ने, तनाव, पोषण की कमी या कुछ स्वास्थ्य समस्याओं के कारण आइब्रो के बाल पतले हो सकते हैं। अच्छी बात यह है कि अगर हेयर फॉलिकल्स पूरी तरह क्षतिग्रस्त नहीं हुए हैं, तो समय के साथ इन बालों को दोबारा उगाया जा सकता है।

आइब्रो को बार-बार प्लक न करें

अगर आप घनी भौंहें चाहती हैं, तो सबसे पहले बार-बार थ्रेडिंग, वैक्सिंग और प्लकिंग से थोड़ा ब्रेक लें। जरूरत से ज्यादा बाल निकालने से प्राकृतिक आकार वापस आने में समय लग सकता है।

डाइट में प्रोटीन और आयरन बढ़ाएं

बालों की ग्रोथ के लिए शरीर को पर्याप्त पोषण मिलना जरूरी है। आयरन और प्रोटीन की कमी बाल झड़ने से जुड़ी हो सकती है। दाल, चना, सोया, टोफू, अंडे, किशमिश और साबुत अनाज जैसे खाद्य पदार्थ डाइट में शामिल किए जा सकते हैं।

आइब्रो को रोज हल्के हाथों से ब्रश करें

स्पूली ब्रश की मदद से आइब्रो के बालों को रोज हल्के हाथों से ऊपर की ओर ब्रश करना उन्हें व्यवस्थित और भरा हुआ दिखाने में मदद कर सकता है। भौंहों के आसपास त्वचा की देखभाल करना भी जरूरी है।

तेल लगाने से पहले जान लें ये बात

जैतून, नारियल, रोजमेरी और अरंडी के तेल जैसे प्राकृतिक तेलों का इस्तेमाल आइब्रो को मॉइस्चराइज करने के लिए किया जाता है। संवेदनशील त्वचा पर किसी भी तेल को लगाने से पहले पैच टेस्ट जरूर करना चाहिए।

आइब्रो सीरम भी हो सकता है विकल्प

बाजार में कई आइब्रो सीरम उपलब्ध हैं, जो मौजूदा बालों को कंडीशन करने और उन्हें अधिक घना दिखाने में मदद कर सकते हैं।

तुरंत घनी दिखानी हैं तो मेकअप आएगा काम

जब तक आइब्रो के बाल दोबारा नहीं बढ़ते, आइब्रो पेंसिल या ब्रो पाउडर से खाली जगहों को हल्के स्ट्रोक्स में भर सकती हैं। प्राकृतिक लुक के लिए नाक के पास वाले हिस्से को हल्का और बाहरी हिस्से को थोड़ा गहरा रखना बेहतर होगा।

कितने समय में घनी होंगी आइब्रो?

आइब्रो की ग्रोथ हर व्यक्ति में अलग होती है। दोबारा बाल आने में 3-4 महीने लग सकते हैं और पूरी तरह घनी होने में आठ महीने या उससे ज्यादा समय भी लग सकता है। इसलिए लगातार देखभाल के साथ धैर्य रखना जरूरी है।

अवैध रूप से भारत में दाखिल हुआ बांग्लादेशी नागरिक, मिर्जापुर स्टेशन पर RPF और GRP ने दबोचा

छात्रों के बाद अब CRPF रिटायर के जवान करेंगे जंतर-मंतर पर प्रदर्शन, सरकार को दिया अल्टीमेटम

राष्ट्रीय अंतरिक्ष दिवस पर चंद्रयान 3 की सफलता याद कर बोले इसरो चीफ, वैश्विक लीडर बनने की दिशा में भारत

अंतरिक्ष में बनेंगी दवाएं, PM मोदी से मिलकर स्पेस-फार्मा ने ठोकी ताल, किसने बुना हर दिन रॉकेट लॉन्च का सपना?

BJP पर जेन-जी को भरोसा नहीं...नितिन नबीन की आउटरीच कमेटी पर विपक्ष का हमला, बोले- CJP आंदोलन से डरी सरकार