गंदा पंखा (सौ. फ्रीपिक) 
लाइफस्टाइल

Cleaning Hacks: पंखे पर जम गई है जिद्दी और चिपचिपी धूल? बिना फर्श गंदा किए 2 मिनट में ऐसे चमकाएं

Easy Home Cleaning Hacks: घर के पंखों पर जमी धूल न सिर्फ देखने में खराब लगती है, बल्कि एलर्जी और सांस की परेशानी का कारण भी बन सकती है। अक्सर सफाई करते समय धूल फर्श पर गिरकर और गंदगी फैला देती है।

प्रीति शर्मा

Fan Cleaning Trick: गर्मियां आते ही सबसे भारी काम लगता है गंदे और चिपचिपे पंखों की सफाई करना। अक्सर सफाई के चक्कर में पूरी धूल घर में फैल जाती है। लेकिन सोशल मीडिया पर वायरल यह पिलो कवर हैक आपकी मेहनत को आधा और चमक को दोगुना कर देगा।

मौसम बदलते ही घर के पंखे अपनी पूरी रफ़्तार में चलने के लिए तैयार होते हैं लेकिन उन पर जमी महीनों पुरानी काली, चिपचिपी धूल न सिर्फ देखने में खराब लगती है बल्कि हवा की रफ़्तार को भी कम कर देती है। अधिकांश लोग पंखा साफ करने के लिए पुराने कपड़े या झाड़ू का इस्तेमाल करते हैं जिससे धूल पूरे घर में फैल जाती है और फर्श के साथ-साथ बिस्तर भी गंदा हो जाता है।

अगर आप भी इस झंझट से बचना चाहते हैं तो यह पुराने तकिए के कवर वाली ट्रिक आपके लिए किसी वरदान से कम नहीं है।

  • इस तरीके की सबसे बड़ी खासियत यह है कि धूल पंखे से निकलकर सीधे तकिए के कवर के अंदर जमा होती है न कि हवा में उड़ती है।
  • एक पुराना तकिए का कवर (Pillowcase) लें और उसमें हल्का सा पानी और डिश वॉश लिक्विड का स्प्रे कर दें।
  • अब सावधानी से स्टूल या सीढ़ी पर चढ़ें और कवर को पंखे की एक ब्लेड के अंदर पूरा डाल दें जैसे आप तकिए पर कवर चढ़ाते हैं।
  • कवर को ऊपर और नीचे से हाथों से दबाएं और अपनी तरफ खींचें।
  • आप देखेंगे कि सारी जिद्दी धूल कवर के अंदर चिपक गई है और ब्लेड एकदम साफ हो गया है। इसी तरह बाकी ब्लेड्स को भी साफ करें।

चिपचिपाहट दूर करने का तरीका

रसोई के पास लगे पंखों पर अक्सर तेल वाली चिपचिपी धूल जम जाती है। इसे हटाने के लिए सिर्फ कपड़ा काफी नहीं है। एक स्प्रे बोतल में सफेद सिरका और बेकिंग सोडा का मिश्रण बनाएं। इसे ब्लेड्स पर छिड़कें और 1 मिनट के लिए छोड़ दें फिर पिलो कवर वाली ट्रिक का इस्तेमाल करें। सिरका तेल को काट देगा और सोडा चमक वापस ले आएगा।

जल्दी धूल जमने से कैसे बचाएं

सफाई के बाद एक सूती कपड़े पर थोड़ा सा बेबी ऑयल या कार वैक्स लगाकर ब्लेड्स को पोंछ दें। इससे ब्लेड की सतह चिकनी हो जाएगी और भविष्य में धूल उस पर टिकने के बजाय फिसल जाएगी।

चंडीगढ़ में ETT टीचर्स का प्रदर्शन, वित्त मंत्री हरपाल चीमा के घर का घेराव, 180 शिक्षक हिरासत में लिए गए

वकील कॉकरोच नहीं हो सकता... मनन मिश्रा का CJP और AAP को दो टूक जवाब, कहा- दम है तो चुनाव लड़ो

आज की ताजा खबर 22 अगस्त LIVE: दिल्ली में बीजेपी की आज तीन अहम बैठकें, संगठन और चुनावी रणनीति पर मंथन

तीन भाषा नीति पर सुप्रीम कोर्ट ने CBSE को दिया बड़ा झटका, नेटिव शब्द पर उठाए गंभीर सवाल

जाट समुदाय का अपमान अखिलेश को पड़ेगा भारी? मायावती ने SP के रवैये पर किया प्रहार, यूपी में बढ़ा सियासी टकराव