इन हेल्दी आयुर्वेदिक चाय से रहेंगे फिट,(सौ.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

सर्दियों में जरुर पिएं ये 5 आयुर्वेदिक चाय, शरीर को मिलेंगे जबरदस्त फायदे

ठंड के दिनाें में लोग ज्‍यादा चाय पीना पसंद करते हैं। लेकिन आपको दूध-वाली चाय की जगह आयुर्वेदिक हर्बल चाय पीना फायदेमंद हो सकता है।इसके सेवन से बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है।

सीमा कुमारी

Healthy Winter Drinks:ठंड के दिनाें में लोग ज्‍यादा चाय पीना पसंद करते हैं। ज्‍यादातर लोगों के सुबह की शुरूआत चाय और कॉफी पीने से होती है। लेकिन,आपको बता दें कि ज्यादा चाय पीने से सेहत बिगड़ सकती है। ऐसे में आयुर्वेदिक हर्बल चाय हेल्थ के लिए अच्छी होती है। आज हम आपको 5 जड़ी-बूटियों से बनी ऐसी जादुई हर्बल चाय के बारे में बताने वाले हैं जो सेहत के लिए बहुत ही फायदेमंद है। आइए जानते है आयुर्वेदिक हर्बल चाय के बारे में-

इन हेल्दी आयुर्वेदिक चाय से रहेंगे फिट

हल्दी की चाय

आयुर्वेद एक्सपर्ट के मुताबिक, सर्दियों के मौसम में हल्दी वाली चाय का सेवन सेहत के लिए बेहद फायदेमंद होता है। कच्ची हल्दी की चाय पीने से शरीर कई रोगों से दूर रहता है। यह एंटीबैक्टीरियल चाय भी है, जो संक्रमणों से दूर रखने में मदद करती है। ऐसे में इस मौसम में हल्दी वाली चाय पीना सेहत के लिए अच्छा होता है।

सौंफ की चाय

सौंफ की चाय पीने से सर्दियों में पेट की समस्याओं से राहत मिलती है। यह डाइजेशन को ठीक करने में मदद करता है और शरीर को अंदर से गर्म बनाए रखता है। यह चाय उन लोगों के लिए फायदेमंद होती है, जो आलस और ज्यादा नींद की समस्या से परेशान रहते हैं।

तुलसी की चाय

सर्दियों के मौसम में दूध-चीनी वाली चाय की जगह तुलसी की चाय पी सकते हैं। तुलसी की चाय पीने के हैं ढेरों फायदे। तुलसी के पत्तों में ऐंटिऑक्सिडेंट्स होता है जो शरीर को फ्री-रैडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाकर रखता है। साथ ही तुलसी की चाय सूजन को कम करने और तनाव दूर करने में भी मदद करती है।

लेमनग्रास टी

सर्दियों के मौसम में लेमनग्रास टी पीने से एंग्जाइटी, डिप्रेशन से लेकर नींद न आने की समस्याएं दूर होती हैं। इसके अलावा, इस चाय को पीने से इम्यूनिटी बूस्ट होती है। इसे बनाने के लिए आपको पानी में लेमनग्रास की ताजी पत्तियों को डालकर उबालना होता है, यह चाय पाचन को भी मजबूत करती है।

ग्रीन टी

सर्दियों के मौसम में ग्रीन टी पीना भी हेल्थ के लिए अच्छा होता है। हेल्थ एक्सपर्ट्स की मानें तो सोने से पहले ग्रीन टी पीने से इम्यून सिस्टम मजबूत होता है। इससे बदलते मौसम में होने वाली बीमारियों का खतरा कम हो जाता है। अगर आप सर्दी, खांसी या जुकाम से परेशान हैं, तो रात में सोने से पहले ग्रीन टी की चुस्की ले सकते हैं। इससे फ्लू समेत अन्य बीमारियों में फायदा मिलता है।

Chhath Puja 2026 Live Updates: आज अस्ताचलगामी सूर्य को दिया गया अर्घ्य, घाटों पर उमड़े श्रद्धालु

Kal Ka Mausam: 16 नवंबर को कहां होगी बारिश और कहां छाएगा कोहरा? IMD ने जारी किया अलर्ट

PM मोदी ने याद किए महाराष्ट्र के तीन आदिवासी वीर, जानिए राघोजी भांगरे, भागोजी नाईक और बाबूराव शेडमाके की कहानी

हिल काउंसिल चुनाव का विरोध पड़ा भारी? सोनम वांगचुक 60 दिनों के लिए हाउस अरेस्ट, जाने क्या है पूरा मामला

श्रीगंगानगर ब्लास्ट: प्यार और पैसों के जाल में फंसाकर ISI ने रची रेलवे ट्रैक उड़ाने की साजिश, दो गिरफ्तार