सुपरफूड(फोटो.सोशल मीडिया)  
लाइफस्टाइल

Budget Friendly Superfoods: कम कीमत में मिलेगा भरपूर पोषण, जानें महंगे सुपरफूड्स के देसी विकल्प

Healthy Alternatives: हेल्दी खाने के लिए हमेशा महंगे सुपरफूड्स खरीदना जरूरी नहीं होता। इसके कई इंडियन सब्सटीट्यूट भी बाजार में मौजूद हैं। कमी है जानकारी की। आज सुपरफूड्स के विकल्प के बारे में बताएंगे।

रीता राय सागर

Healthy Food Alternatives: आजकल हेल्‍दी खाने का मतलब अक्‍सर महंगे सुपरफूड्स को समझ लिया जाता है। एवोकाडो, ब्‍लूबेरीज, क्विनोआ और ड्रैगन फ्रूट जैसे फूड्स को देखकर कई लोगों को लगता है कि अच्‍छी सेहत के लिए ज्‍यादा पैसा खर्च करना जरूरी है, लेकिन क्‍या आपको पता है कि कई किफायती इंडियन फूड्स भी शरीर को वैसा ही पोषण देते है जैसी महंगा सुपरफूड।

इस बारे में एक्सपर्ट भी मानते हैं कि हेल्दी डाइट का मतलब हमेशा महंगा खाना नहीं होता, बल्कि सही जानकारी के साथ बेहतर विकल्प चुनना होता है। कई देसी फूड्स में भी फाइबर, विटामिन, मिनरल्‍स और एंटीऑक्‍सीडेंट्स जैसे जरूरी पोषक तत्‍व पाए जाते हैं, जो शरीर के लिए फायदेमंद हो सकते हैं।

एवोकाडो-नारियल

एवोकाडो को हेल्दी फैट्स के लिए जाना जाता है, लेकिन नारियल भी अच्छे फैट्स और कई जरूरी पोषक तत्वों का अच्छा स्रोत है। यह आसानी से मिलने वाला और किफायती विकल्प है।

नारियल (फोटो.सोशल मीडिया)

कीवी-आंवला

कीवी को विटामिन C का अच्छा स्रोत माना जाता है, लेकिन आंवला भी विटामिन C से भरपूर इंडियन फल है। यह आपके लिए कम कीमत में एक अच्छा पोषण विकल्प हो सकता है और उतनी ही हेल्थ बेनिफट देगा जितना कीवी। कीवी लगभग ₹60 प्रति पीस है, जब कि आंवला- लगभग ₹10 प्रति पीस पाया जाता है।

आंवला (फोटो.सोशल मीडिया)

ड्रैगन फ्रूट-पपीता

ड्रैगन फ्रूट में फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं, लेकिन क्‍या आप जानती हैं कि पपीता भी फाइबर, विटामिन C और डाइजेशन में मदद करने वाले एंजाइम्स से भरपूर होता है।

पपीता (फोटो.सोशल मीडिया)

ब्लूबेरीज-जामुन

ब्लूबेरीज को एंटीऑक्सीडेंट्स से भरपूर फल माना जाता है, जो शरीर को फ्री रेडिकल्स से होने वाले नुकसान से बचाते हैं। वहीं, जामुन भी एंटीऑक्सीडेंट्स और प्‍लांट बेस तत्‍वों का अच्छा स्रोत है। यह टेस्‍टी होने के साथ-साथ इंडियन डाइट में शामिल किया जाने वाला किफायती और हेल्‍दी विकल्प भी है। ब्लूबेरीज लगभग ₹180 रुपए प्रति 100 ग्राम मिलता है, जब कि जामुन लगभग ₹40 रूपए प्रति 100 ग्राम मिलता है।

जामुन (फोटो.सोशल मीडिया)

ब्रोकली-पत्तागोभी

ब्रोकली में फाइबर, विटामिन और एंटीऑक्सीडेंट्स पाए जाते हैं। वहीं पत्तागोभी भी फाइबर और कई पोषक तत्वों से भरपूर होती है और बजट में आसानी से शामिल की जा सकती है।

क्विनोआ-ज्वार

क्विनोआ हाई-प्रोटीन अनाज के रूप में सोशल मीडिया पर बेहद फेमस है। वहीं ज्वार फाइबर, मिनरल्स और पौष्टिक कार्बोहाइड्रेट्स का अच्छा स्रोत है और यह हमेशा से इंडियन डाइट का हिस्सा रहा है।

अमेरिका में 23 वर्षीय भारतीय छात्रा लापता, विदेश मंत्रालय और बोस्टन पुलिस से मदद की गुहार

छठ और दिवाली पर दिल्ली-एनसीआर रेलवे स्टेशनों पर उमड़ी भारी भीड़, 18 हजार स्पेशल ट्रेनों का संचालन

धनतेरस पर बना नया रिकॉर्ड! सोने-चांदी की बिक्री ₹66,000 करोड़ पार, स्वदेशी की जबरदस्त मांग

दीपावली में अबतक 6 लाख करोड़ का व्यापार, वोकल फॉर लोकल बनी ग्राहकों की पहली पसंद

AI में आत्मनिर्भर बनाएगी IIT: केंद्र सरकार दे रही प्रोत्साहन, देश को आत्मनिर्भर बनाने की ऐसी है तैयारी