कैंसर फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

World NET Cancer Day: क्या है न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर? जानें इसके लक्षण और शुरुआती पहचान क्यों है जरूरी

Neuroendocrine Cancer: न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर एक दुर्लभ बीमारी है, जो शरीर के अलग-अलग अंगों में विकसित होती है। जानिए इसके लक्षण, पहचान के तरीके और समय पर जांच का महत्व।

रीता राय सागर

Highlights:

  • नेट शरीर की हार्मोन बनाने वाली कोशिकाओं से विकसित होता है।

  • इसके लक्षण ट्यूमर की जगह और हार्मोन रिलीज पर निर्भर करते हैं।

  • समय पर जांच से बीमारी की पहचान और इलाज में मदद मिलती है।

World NET Cancer Day 2026: कैंसर का नाम सुनते ही अक्सर लोगों के मन में डर बैठ जाता है और सामान्य तौर पर उन्हें ब्रेस्ट, लंग या सर्वाइकल कैंसर जैसे नामों के बारे में ही पता होता है। लेकिन कुछ कैंसर ऐसे भी हैं, जो बेहद दुर्लभ है।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर भी ऐसी ही एक दुर्लभ बीमारी है। यह शरीर की उन कोशिकाओं में विकसित होता है, जो नर्वस सिस्टम और हार्मोन बनाने वाली कोशिकाओं दोनों की तरह काम करती हैं। हर साल 10 नवंबर को वर्ल्ड नेट कैंसर डे मनाया जाता है, जिसका उद्देश्य न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर के प्रति जागरूकता बढ़ाना और इसकी समय पर पहचान के बारे में जानकारी देना है।  

क्या होता है न्यूरोएंडोक्राइन कैंसर?

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर शरीर की न्यूरोएंडोक्राइन कोशिकाओं से विकसित होने वाला ट्यूमर है। ये कोशिकाएं शरीर के कई अंगों में मौजूद होती हैं और नर्वस सिस्टम के अनुसार हार्मोन बनाने और रिलीज करने का काम करती हैं। इसी वजह से यह शरीर के अलग-अलग हिस्सों में विकसित होता है। यह पाचन तंत्र, छोटी आंत, अपेंडिक्स, मलाशय, पैंक्रियाज और फेफड़ों में हो सकता है।

नेट कैंसर के लक्षण?

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की शुरुआत में कोई स्पष्ट लक्षण दिखाई नहीं देते। इनके लक्षण इस बात पर निर्भर करते हैं कि ट्यूमर शरीर के किस अंग में है और क्या वह अतिरिक्त हार्मोन बना रहा है।

  • चेहरे और गर्दन पर अचानक लालिमा: बिना किसी स्पष्ट वजह के चेहरे या गर्दन पर लालिमा और गर्माहट महसूस होना।

  • बार-बार दस्त होना: लगातार या बार-बार दस्त की समस्या कुछ नेट के लक्षणों में हो सकता है।

  • पेट में दर्द: पेट में बार-बार दर्द, ऐंठन या असहजता महसूस होना भी इसके लक्षणों में शामिल है। कई लोगों को लगातार पेट फूलने या ब्लोटिंग की परेशानी हो सकती है।

  • बिना कोशिश के वजन कम होना: खानपान या एक्सरसाइज में बदलाव किए बिना वजन कम होना भी इसके लक्षण हो सकते हैं।

  • लगातार खांसी: खासकर फेफड़ों में विकसित होने वाले कुछ न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर के साथ खांसी, घरघराहट या सांस फूलने की समस्या होती है।

  • जरूरत से ज्यादा पसीना आना: कुछ हार्मोन बनाने वाले नेट में असामान्य पसीना आना और धड़कन तेज महसूस होना भी देखा जाता है।

न्यूरोएंडोक्राइन ट्यूमर की पहचान

नेट की पहचान के लिए डॉक्टर मरीज के लक्षणों, मेडिकल हिस्ट्री और शारीरिक जांच के आधार पर अलग-अलग टेस्ट कराने की सलाह देते हैं। इनमें ब्लड और यूरिन टेस्ट, इमेजिंग टेस्ट, पेट स्कैन (ट्यूमर की जगह और फैलाव का पता चलता है) और बायोप्सी (इससे ट्यूमर के प्रकार और उसकी प्रकृति को समझने में मदद मिलती है)

शुरुआती पहचान क्यों है जरूरी?

किसी भी कैंसर की तरह नेट में भी समय पर पहचान से बीमारी की स्थिति समझने और उचित इलाज समय पर शुरु हो पाता है। इलाज ट्यूमर के प्रकार, उसकी ग्रेड, शरीर में उसकी जगह और फैलाव के आधार पर तय होता है। कुछ मामलों में सर्जरी, दवाओं, हार्मोन नियंत्रण थेरेपी, टारगेटेड थेरेपी या रेडियोन्यूक्लाइड थेरेपी काम आते है। हर मरीज का इलाज अलग हो सकता है।

3300 नए जांबाज होंगे नौसेना में शामिल, 13 नवंबर को होगी अग्निवीरों की सबसे बड़ी पासिंग आउट परेड

BJP सांसद निशिकांत ने राहुल से पूछा चीन से जुड़े दो बड़े सवाल, 200 लोगों के नाम-पते सार्वजनिक करने की मांग

School Holiday: नवंबर में कहीं 21 दिन तो कहीं 11 दिन तक स्कूल बंद, जानें छुट्टियों का पूरा शेड्यूल

अंतिम संस्कार के लिए हजारीबाग से वाराणसी जा रहे परिवार पर टूटा दुखों का पहाड़, भीषण टक्कर में 7 की मौत,14 घायल

शेख हसीना फिर जाएंगी बांग्लादेश! नए पासपोर्ट और पहचान पत्र के लिए किया आवेदन