Best Tips For Healthy Liver: आज की भागदौड़ भरी जिंदगी और इंस्टेंट फूड के कल्चर ने हमारे शरीर के सबसे मेहनती अंग लिवर को गंभीर खतरे में डाल दिया है। हर साल 19 अप्रैल को दुनिया भर में विश्व लिवर दिवस मनाया जाता है। साल 2026 की थीम अच्छी आदतें, स्वस्थ लिवर रखी गई है जो सीधे तौर पर हमारी दैनिक दिनचर्या और खान-पान में सुधार की ओर इशारा करती है।
लिवर केवल एक अंग नहीं बल्कि हमारे शरीर की केमिकल फैक्ट्री है। यह रक्त से विषाक्त पदार्थों को छानता है भोजन पचाने में मदद करता है और ऊर्जा का भंडारण करता है। हैरानी की बात यह है कि लिवर में खुद को पुनर्जीवित करने की अद्भुत क्षमता होती है फिर भी हमारी खराब आदतें इसे स्थायी रूप से डैमेज कर रही हैं।
स्वास्थ्य विशेषज्ञों के अनुसार वर्तमान में वैश्विक आबादी का लगभग एक-तिहाई हिस्सा मेटाबोलिक डिसफंक्शन-एसोसिएटेड स्टीटोटिक लिवर डिजीज से जूझ रहा है। यह एक ऐसी स्थिति है जो मोटापा, खराब आहार और शारीरिक निष्क्रियता के कारण पैदा होती है। सबसे डरावनी बात यह है कि शुरुआत में इसके कोई लक्षण नहीं दिखते लेकिन अंदर ही अंदर यह फाइब्रोसिस और सिरोसिस जैसी जानलेवा बीमारियों का रूप ले लेती है।
विश्व लिवर दिवस 2026 के अवसर पर विशेषज्ञों ने चार मुख्य स्तंभों पर ध्यान केंद्रित करने की सलाह दी है। इन आदतों को अपनाकर आप भी लिवर को स्वस्थ रख सकते हैं।
यह भी पढ़ें:- सावधान! भीषण गर्मी में कहीं आप भी तो नहीं कर रहे ये 3 गलतियां? इन्हें नजरअंदाज करना पड़ सकता है भारी
लिवर की सेहत हमारे हाथ में है। पर्याप्त पानी पीना, 7-8 घंटे की गहरी नींद लेना और संतुलित भोजन को अपनी दिनचर्या का हिस्सा बनाकर आप न केवल लिवर रोगों से बच सकते हैं बल्कि एक ऊर्जावान जीवन भी जी सकते हैं। याद रखें एक स्वस्थ लिवर ही एक लंबी और खुशहाल जिंदगी की नींव है।