हाइपरटेंशन की बीमारी (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

World Hypertension Day: ‘साइलेंट किलर’ होता है हाइपरटेंशन, जानिए कैसे करें इसे कंट्रोल

आज दुनियाभर में हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। इस बीमारी की स्थिति में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बनती है।

दीपिका पाल

World Hypertension Day: आजकल हर कोई किसी ना किसी गंभीर बीमारी से जूझ रहे है कई बीमारियों का पता तो उसके गंभीर लक्षण सामने आने के बाद ही नजर आते है। आज दुनियाभर में हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर की बीमारी के प्रति जागरूकता के लिए 17 मई को विश्व हाइपरटेंशन डे मनाया जाता है। कई मामलों में यह बीमारी दिल से खून शरीर में पंप होने के दौरान ब्लड वेसल्स पर जरूरत से ज्यादा दबाव बनने की वजह से होता है। चलिए जान लेते हैं इस हाइपरटेंशन बीमारी के बारे में...

धीरे-धीरे ब्लड में बढ़ाता है टेंशन

आपको बताते चलें कि, हाइपरटेंशन एक ऐसी बीमारी है जो शुरू में बिना किसी लक्षण के धीरे-धीरे शरीर को नुकसान पहुंचाती है। इस बीमारी की स्थिति में हार्ट अटैक, स्ट्रोक, किडनी फेल्योर जैसी गंभीर बीमारियों की वजह बनती है। इस बीमारी के लक्षण पहचान में आने के बाद इलाज करना जरूरी होता है। हाइपरटेंशन की बीमारी में जब शरीर में खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) बढ़ जाता है, तो ये ब्लड वेसल्स की दीवारों पर जमा होकर उन्हें संकरा और कठोर बना देता है. इससे दिल को खून पंप करने में ज्यादा मेहनत करनी पड़ती है। इस तरह से बढ़ा हुआ कोलेस्ट्रॉल हाइपरटेंशन की स्थिति पैदा करता है।

हाइपरटेंशन के प्रकार

हाइपरटेंशन के बढ़ने के साथ इस दो प्रकार के बारे में जानकारी मिलती है जो अलग-अलग कारणों से होता है। इसके प्राइमरी होने की स्थिति में साफ कारण नजर आता है। इसके अलावा सेकेंडरी हाइपरटेंशन होने का कारण किसी बीमारी या दवा की वजह से होता है. बहुत ज्यादा नमक खाना, मोटापा, तनाव, स्मोकिंग, शराब और शारीरिक मेहनत की कमी के बढ़ने की वजह से भी हाइपरटेंशन होता है।

जानिए कैसे करे हाइपरटेंशन से बचाव

आपको बताते चलें कि, हाइपरटेंशन की बीमारी से बचाव करने के कई उपाय होते है इसकी जानकारी शायद ही किसी को होती है। चलिए जानते हैं...

1- इस बीमारी की स्थिति में आप अपने हेल्दी डाइट का तरीका अपना सकते है। डाइट में आप ओमेगा-3 फैटी एसिड से भरपूर चीजें जैसे मछली, अलसी के बीज, और अखरोट शामिल करें। इसके साथ ही आप साबुत अनाज, हरी सब्जियां, फल और फाइबर से भरपूर चीजों का सेवन कर सकते हैं यह कोलेस्ट्रॉल कम करने में मदद करते है।

2- यहां पर डाइट के अलावा आपको एक्सरसाइज को भी अपनी जिंदगी का हिस्सा बनाना चाहिए। इसके लिए आप अपने दैनिक जीवन में से कम से कम 30 मिनट की वॉक, साइकलिंग, योगा या स्विमिंग को कर सकते है। यह आपके शरीर में अच्छे कोलेस्ट्रॉल (HDL) को बढ़ाने और खराब कोलेस्ट्रॉल (LDL) को कम करने में मदद करती हैं। अपने स्ट्रेस को कम करने के लिए आप म्यूजिक, मेडिटेशन या मनपसंद एक्टिविटीज कर सकते है।

3-अगर आपको हाइपरटेंशन या हाई ब्लड प्रेशर में गंभीर लक्षण नजर आए तो, डॉक्टर की सलाह जरूर लें। इसके अलावा आप हेल्दी आदतें भी अपना सकते है।

आरक्षण और UGC नियमों के खिलाफ जंतर-मंतर पहुंचे हजारों लोग, उठी आर्थिक आधार पर बदलाव की मांग

योगी आदित्यनाथ को फ्री हैंड, विधानसभा चुनाव में खुद बांटेंगे टिकट; 2024 में मिली हार के बाद पार्टी का फैसला

तेजस्वान, दिव्यास्त्र और बैलेस्टिक तकनीक... यूपी-जापान मीट में दिखी ‘मेक इन इंडिया’ की ताकत

India Argentina Army: भारत-अर्जेंटीना के 35 जवानों का मिशन माउंट कामेट, 7,756 मीटर ऊंची चोटी पर लहराएगा तिरंगा

आज की ताजा खबर 21 अगस्त LIVE: पुलिस ने मानी धरने पर बैठे राहुल गांधी की मांग, पेलेट गन केस में दर्ज हो रही FIR