टाइप 2 डायबिटीज फोटो.सोशल मीडिया
हेल्थ

World Diabetes Day 2026: बच्चों में भी बढ़ रहा है टाइप-2 डायबिटीज का खतरा? इन लक्षणों को न करें नजरअंदाज

Diabetes In Children: डायबिटीज को अक्सर बुजुर्गो की बीमारी माना जाता है, लेकिन अब बच्चों और टीनएज में भी टाइप-2 डायबिटीज के मामले बढ़ रहे हैं। जानिए इसके शुरुआती लक्षण, कारण और बचाव के तरीके।

रीता राय सागर

Highlights:

  • बच्चों को बार-बार प्यास लगना, पेशाब आना और थकान इसके शुरुआती लक्षण हो सकते हैं।

  • गर्दन और बगल की त्वचा का काला पड़ना इंसुलिन रेजिस्टेंस का संकेत है।

  • परिवार में डायबिटीज, मोटापा और फिजिकल एक्टिविटी की कमी इसके खतरे को बढ़ाते हैं।

Diabetes Symptoms in Kids: 14 नवंबर को हर साल डायबिटीज डे मनाया जाता है। आमतौर पर जब भी डायबिटीज की बात होती है तो मन में ख्याल आता है कि बड़ी उम्र के लोगों में ही होती हैं, लेकिन बदलती जीवनशैली में यह बीमारी बच्चों और किशोरों में भी बढ़ रही है, खासकर टाइप-2 डायबिटीज।

इसका मुख्य कारण बदलती लाइफस्टाइल, शारीरिक गतिविधियों में कमी और खानपान की आदतें हैं। विश्व स्वास्थ्य संगठन के मुताबिक, टाइप-2 डायबिटीज शरीर में इंसुलिन के सही तरीके से काम न करने और समय के साथ पर्याप्त इंसुलिन न बन पाने के कारण होती है। बच्चों में इसके लक्षण धीरे-धीरे विकसित होते हैं और शुरुआत में नजर नहीं आते।

बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज के शुरुआती लक्षण

बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज होने पर सबसे पहले शारीरिक बदलाव नजर आते हैं।

  • बार-बार प्यास लगना: अगर बच्चा सामान्य से ज्यादा पानी पीने लगा है और बार-बार प्यास लगने की शिकायत करता है तो यह बढ़े हुए ब्लड शुगर का संकेत हो सकते हैं।

  • बार-बार पेशाब आना: डायबिटीज में शरीर अतिरिक्त ग्लूकोज को पेशाब के जरिए बाहर निकालने की कोशिश करता है। ऐसे में बच्चा बार-बार टॉयलेट जाता है। कई बार रात में भी पेशाब के लिए उठना पड़ता है।

  • लगातार थकान महसूस होना: बच्चा हर वक्त सुस्त रहता है, जल्दी थक जाता है या खेलने-कूदने में रुचि कम हो जाती है।

  • गर्दन और बगल की त्वचा का काला पड़ना: गर्दन, बगल या जांघों के आसपास त्वचा पर मोटे, गहरे रंग के धब्बे दिखाई देना भी इंसुलिन रेजिस्टेंस के संकेत है। यह टाइप-2 डायबिटीज का महत्वपूर्ण संकेत है।

  • बार-बार भूख लगना: बच्चा खाना खाने के कुछ समय बाद ही फिर से भूख लगने की शिकायत करता है। ब्लड शुगर के इस्तेमाल में गड़बड़ी के कारण ऐसा होता है।

  • नजर धुंधली होना: अगर बच्चा धुंधला दिखाई देने या चीजों को देखने में परेशानी की शिकायत करता है तो इसकी जांच कराएं।

  • बेवजह वजन कम होना: टाइप-2 डायबिटीज वाले बच्चों में बिना किसी स्पष्ट कारण वजन कम होना इसके लक्षण हो सकते हैं।

बच्चों में टाइप-2 डायबिटीज के कारण

  • माता-पिता या परिवार के करीबी सदस्यों को टाइप-2 डायबिटीज होने पर बच्चे को होने के चांसज बढ़ जाते है।

  • शरीर में फैट बढ़ना, खासकर पेट के आसपास फैट जमना, इंसुलिन रेजिस्टेंस के खतरे को बढ़ाता है।

  • लंबे समय तक मोबाइल, टीवी या कंप्यूटर के सामने बैठे रहना और खेलकूद से दूरी भी डायबिटीज के जोख़िम को बढ़ाती है।

  • स्वीट ड्रिंक्स, पैकेज्ड जूस, सॉफ्ट ड्रिंक और ज्यादा प्रोसेस्ड फूड का नियमित सेवन भी जोखिम को बढ़ाता है।

  • जिन बच्चों की मां को प्रेगनेंसी के दौरान जेस्टेशनल डायबिटीज रही हो, उनमें आगे चलकर टाइप-2 डायबिटीज हो सकता है।

बच्चों की ब्लड शुगर जांच

हर बच्चे को बिना वजह डायबिटीज की जांच कराने की जरूरत नहीं होती। लेकिन जिन बच्चों का वजन अधिक है  और परिवार में डायबिटीज का इतिहास, इंसुलिन रेजिस्टेंस के लक्षण या अन्य जोखिम हो, उन्हें डॉक्टर की सलाह लेनी चाहिए।

डॉक्टर जरुरत के अनुसार, फास्टिंग ब्लड शुगर, HbA1c टेस्ट, ओजीटीटी जैसी जांच की सलाह देते हैं। 

बच्चों को टाइप-2 डायबिटीज से कैसे बचाएं?

बच्चे की डाइट में दाल, हरी सब्जियां, मौसमी फल, साबुत अनाज और प्रोटीन वाली चीजें शामिल करें। सॉफ्ट ड्रिंक, पैकेज्ड जूस और ज्यादा चीनी वाली चीजें कम करें।

डब्ल्यूएचओ के अनुसार, 5 से 17 साल के बच्चों को रोजाना कम से कम 60 मिनट मीडियम से तेज फिजिकल एक्टिविटी करनी चाहिए। इसमें साइकिल चलाना, दौड़ना, तैरना और आउटडोर गेम शामिल हो सकते हैं।

मोबाइल और टीवी के सामने लगातार बैठने के बजाय बच्चे को खेलकूद और दूसरी एक्टिविटीज के लिए प्रोत्साहित करें। बच्चे की उम्र के अनुसार पर्याप्त और नियमित नींद का ध्यान रखें। बच्चों को अलग से किसी भी आदत को सुधारने की बजाय परिवार के सभी सदस्यों की लाइफस्टाइल एक्टिव होनी चाहिए।

Aaj Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी में लो प्रेशर, दिल्ली-पंजाब-हरियाणा और UP समेत इन राज्यों में बारिश के आसार

वायु प्रदूषण से भारत को हर साल 24 लाख करोड़ का नुकसान! GDP का 6% हिस्सा धुएं में हो रहा बर्बाद

राहुल गांधी को मोदी फोबिया! राहुल गांधी के फोन टैपिंग आरोपों पर एकनाथ शिंदे का तीखा हमला

NCP विलय की अटकलों के बीच दिल्ली में बड़ी हलचल! सुप्रिया सुले और प्रफुल्ल पटेल के बीच 35 मिनट तक हुई बैठक

Kal Ka Mausam: बंगाल की खाड़ी से आ रहा एक और चक्रवाती तूफान, दिल्ली-NCR समेत कई राज्यों में अलर्ट