मीठा खाने की क्रेविंग (सौ. सोशल मीडिया) 
हेल्थ

सर्दियों में मीठे की क्रेविंग क्यों होती है? जानिए रिसर्च की बात और इसे कंट्रोल करने के उपाय

Winter Sugar Cravings: सर्दियों में मीठा खाने की तलब क्यों बढ़ जाती है? जानें इसके पीछे के वैज्ञानिक कारण और एक्सपर्ट द्वारा बताए गए आसान उपाय, जिनसे आप शुगर क्रेविंग को कंट्रोल कर सकते हैं।

दीपिका पाल

Why We Crave Sugar In Winter: सर्दियों का मौसम चल रहा है इस मौसम में ठंड के तापमान में उतार-चढ़ाव की स्थिति बनी रहती है। इस मौसम में दिन छोटे और तापमान कम हो जाता है। इस बदलाव के साथ ही शरीर और दिमाग दोनों कुछ अलग तरह से प्रतिक्रिया देने लगते हैं। बहुत से लोग महसूस करते हैं कि ठंड के दिनों में खाना खाने के बाद मीठा खाने मन होता है। मीठा खाने की आदत हर किसी को होती है इसके लिए वैज्ञानिक और मानसिक वजहों पर ध्यान देना जरूरी होता है।

सर्दियों में मीठे की क्रेविंग क्यों होती है?

ठंड के मौसम में शरीर को खुद को गर्म रखने के लिए सबसे ज्यादा एनर्जी की जरूरत होती है। जो हेल्दी खाने-पीने की चीजों से ही मिलती है। इसमें मीठी चीजें और कार्बोहाइड्रेट जल्दी ऊर्जा देने वाले फूड माने जाते हैं। यही कारण है कि सर्दियों में दिमाग ऐसे खाद्य पदार्थों की मांग करता है, जो तुरंत कैलोरी दें। इसके अलावा सर्दी के मौसम में धूप कम निकलने या लोग कम धूप के संपर्क में रहते है। धूप कम मिलने से शरीर में सेरोटोनिन नामक “फील-गुड हार्मोन” का स्तर घट सकता है। यह हार्मोन मूड को बेहतर रखने में मदद करता है। जब इसका स्तर कम होता है, तो दिमाग मीठे और कार्बोहाइड्रेट युक्त खाने के जरिए इसकी भरपाई करने की कोशिश करता है। कुछ रिसर्च यह भी बताती हैं कि सर्दियों में सीजनल अफेक्टिव डिसऑर्डर (SAD) यानी मौसमी उदासी का खतरा बढ़ जाता है। ऐसे में मीठा खाना भावनात्मक सुकून देने का एक आसान तरीका बन जाता है।

जानिए मीठा खाने की आदत को कैसे करें कंट्रोल

आप मीठा खाने की आदत को कंट्रोल कर सकते है जो आपके वजन को कंट्रोल में रखता है।

1- सर्दियों में आपको धूप थोड़ी देर ही सही लेना चाहिए। इसके लिए आप सुबह 15–20 मिनट धूप में बैठना बॉडी क्लॉक और मूड को संतुलित करता है। इससे अनावश्यक मीठे की इच्छा कम हो सकती है।

2- सर्दियों में संतुलित खानपान पर ध्यान देना बेहद जरूरी होता है। सूप, दलिया, खिचड़ी, स्टू और उबली सब्जियां पेट को लंबे समय तक भरा रखती हैं। इन चीजों के सेवन से पेट सही रहता है और मीठे की क्रेविंग नहीं होती है।

3- सर्दियों में हल्की वॉक, योग या घर के अंदर स्ट्रेचिंग ब्लड शुगर को बैलेंस रखती है और तनाव भी घटाती है।

4- सर्दियों में आपको मेंटल स्ट्रेस को भी कंट्रोल में रखना चाहिए। दोस्तों से बात करना, पसंदीदा हॉबी अपनाना या म्यूजिक सुनना खाने की ज्यादा आदत को कम करता है।

5- हल्की वॉक, योग या घर के अंदर स्ट्रेचिंग ब्लड शुगर को बैलेंस रखती है और तनाव भी घटाती है।

MLC Election Results Live: सभी सीटों के परिणाम जारी, यहां देखें पूरी लिस्ट; दो सीटों पर फंसा पेच

6,337 वाली दवा अब 1,495 में मिलेगी, कैंसर की किन दवाओं के कितने घटे दाम? देखें लिस्ट

BIG BREAKING: CJP ने दिया कांग्रेस के 1 नवंबर की महारैली को समर्थन, अभिजीत दिपके ने किया ऐलान

Seva First Innovation: महाराष्ट्र में इनोवेशन चैलेंज की धूम, 7,952 नए विचार पेश; 30 अक्टूबर तक करें आवेदन

Cyclone Arnab Updates: चक्रवात अर्नब पर NDRF की नजर, जरूरत पड़ने पर चलाया जाएगा एयरलिफ्ट मिशन: NDRF DIG