किन लोगों को भिंडी नहीं खानी चाहिए (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

किन लोगों को भिंडी नहीं खानी चाहिए, खाने के हो सकते हैं ये भयंकर नुकसान

Ladyfinger Side Effects:वैसे तो भिंडी बहुत फायदेमंद सब्जी है, लेकिन कई बीमारियों में इसे खाने से नुकसान भी हो सकते हैं। यहां कुछ बीमारियां दी गई है, जिसमें भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए।

सीमा कुमारी

Ladyfinger Side Effects: हरी सब्जियों को सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते हैं। अगर बात भिंडी खाने के फायदे की करें तो भिंडी’ एक ऐसी सब्जी है, जो अधिकतर घरों में बनाई जाती है। बच्चों से लेकर बड़े तक, सभी इसे बड़े चाव से खाना पसंद करते हैं।

यह खाने में स्वादिष्ट होने के साथ-साथ सेहत के लिए भी बहुत फायदेमंद होती है। इसमें प्रोटीन, फाइबर, आयरन, कैल्शियम, पोटैशियम, मैग्नीशियम, जिंक, मैंगनीज, कॉपर, फास्फोरस और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे कई पोषक तत्व मौजूद होते हैं।

लेकिन फिर भी कुछ लोगों को इससे खाने से बचना चाहिए। कुछ हेल्थ कंडीशन के कारण यह कुछ लोगों के लिए नुकसानदेह हो सकती है। ऐसे में आज हम आपको बताने जा रहे हैं किन लोगों के लिए भिंडी नुकसानदेह हो सकती है और क्यों उन्हें इससे परहेज करना चाहिए।

किन लोगों को भिंडी नहीं खानी चाहिए

जोड़ों के दर्द से पीड़ित लोग

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों को भिंडी नहीं खानी चाहिए। भिंडी में मौजूद ऑक्सालेट्स यूरिक एसिड के क्रिस्टलाइजेशन को बढ़ावा दे सकते हैं, जिससे जोड़ों में दर्द और सूजन की समस्या और भी बढ़ सकती है। इसलिए, गाउट के मरीजों को भिंडी से परहेज करने की सलाह दी जाती है।

एलर्जी वाले व्यक्ति

आपको बता दें, भिंडी का सेवन जोड़ों के दर्द से परेशान लोगों के अलावा, एलर्जी वाले लोगों को भी नहीं करना चाहिए। जैसा कि आप जानते है कि कुछ लोगों को भिंडी से एलर्जी भी हो सकती है। एलर्जी के लक्षणों में त्वचा पर खुजली, रैशेज, सूजन या सांस लेने में तकलीफ शामिल हो सकते हैं। अगर भिंडी खाने के बाद ऐसे कोई भी लक्षण नजर आएं, तो तुरंत डॉक्टर से संपर्क करें।

किडनी से जुड़ी समस्या

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, अगर आपको किडनी से जुड़ी कोई बीमारी है, तो आपको भिंडी का सेवन करने से बचना चाहिए। खासतौर पर, किडनी और गॉल ब्लैडर में स्टोन की समस्या में भिंडी का सेवन काफी नुकसानदायक साबित हो सकता है। दरअसल, भिंडी में काफी अधिक मात्रा में ऑक्सालेट क्रिस्टल मौजूद होता है, जिसके कारण पथरी की समस्या बढ़ सकती है। ऐसे में, अगर आपको किडनी से जुड़ी समस्या है, तो अपने डॉक्टर की सलाह के बाद ही इसका सेवन करें।

गट हेल्थ के लिए नुकसान

भिंडी में फाइबर की मात्रा भी अधिक होती है, जो कुछ लोगों में गैस्ट्रोइंटेस्टाइनल समस्याएं जैसे कि पेट में गैस, फूला हुआ पेट और अपच जैसी समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में इन समस्याओं से ग्रस्त लोगों को भिंडी का सेवन कम करना चाहिए।

सर्दी-खांसी की समस्या

अगर आप सर्दी-खांसी की समस्या से परेशान हैं, तो आपको भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए। दरअसल, इसकी तासीर ठंडी होती है, जिसकी वजह से सर्दी-जुकाम की समस्या को और बढ़ा सकती है। इसके अलावा, साइनस से परेशान लोगों को भी जरूरत से ज्यादा भिंडी का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना उनको नुकसान पहुंच सकता है।

India Chem 2026: बॉम्बे एग्जीबिशन सेंटर में होगा भव्य आयोजन, केंद्रीय मंत्री जे.पी. नड्डा करेंगे उद्घाटन

महाराष्ट्र के 3 कलाकारों को ललित कला अकादमी राष्ट्रीय पुरस्कार, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू ने किया सम्मानित

सौरव दास और आशुतोष रांका को मिली जमानत, 7 दिन बाद CJP नेताओं की जेल से रिहाई

मुकेश अंबानी की रिफाइनरी क्यों पहुंचे मार्को रुबियो? समझिए तेल का पूरा खेल

3D पॉप-अप से पैठणी साड़ी तक, राष्ट्रपति को मिला नासिक सिंहस्थ कुंभ का अनोखा निमंत्रण बॉक्स, जानें क्या है खास