हेल्थ टिप्स (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

बारिश के मौसम में भिंडी और बैंगन के अलावा इन सब्जियों से करें परहेज़

बरसात के दिनों में कुछ सब्जियों का सेवन नहीं करना चाहिए, वरना सेहत को कई गंभीर समस्याएं हो सकती हैं। ऐसे में आइए जानते हैं बारिश के मौसम में कौन सी सब्जियां नहीं खानी चाहिए।

सीमा कुमारी

बारिश का मौसम आते ही हर तरफ हरियाली छा जाती है। ठंडी हवाओं के साथ हल्की-फुल्की बारिश मन को जरूर सुकून देती है, लेकिन यह मौसम अपने साथ कई तरह की बीमारियां भी लेकर आता है। खासतौर पर इस दौरान खानपान में थोड़ी सी लापरवाही सेहत पर भारी पड़ सकती है।

डाइट एक्सपर्ट बताते हैं कि, मानसून में नमी और तापमान में उतार-चढ़ाव के चलते बैक्टीरिया और फंगस तेजी से पनपते हैं, जिससे खाने-पीने की चीजें जल्दी खराब हो जाती हैं।

यही वजह है कि इस मौसम में फूड प्वाइजनिंग, डायरिया और पेट से जुड़ी बीमारियों के मामले तेजी से बढ़ जाते हैं। ऐसे में इस मौसम में कुछ हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए। आइए जानते है किन हरी सब्जियों को खाने से बचना चाहिए ?

बारिश के मौसम में कौन-सी सब्जियाँ खाने से परहेज करना चाहिए

  •  हरी पत्तेदार सब्जियां करें परहेज

यूं तो हरी पत्तेदार सब्जियों का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं लेकिन आपको बता दें, बारिश के दिनों में पालक और मैथी जैसी पत्तेदार सब्जियां का सेवन करने से बचना चाहिए। ऐसा इसलिए है क्योंकि पत्तेदार सब्जियां नमी और गंदगी को जल्दी सोखती हैं। वहीं इस दौरान बैक्टीरिया और कीड़े लगने का खतरा भी बना रहता है। ऐसे मे आप भले ही इन्हें कितनी भी अच्छी तरह से धो ले लेकिन इन पर कुछ कण रह जाते हैं, जो फूड पॉइजनिंग का कारण बन सकते हैं।

  •  भिंडी करें परहेज

भिंडी यानी लेडी फिंगर आमतौर पर बेहद पौष्टिक मानी जाती है, लेकिन बरसात के मौसम में यह चिपचिपी सब्जी जल्दी खराब हो जाती है। नमी के कारण भिंडी में बैक्टीरिया और फंगस पनप सकते हैं, जो पेट में गैस, एसिडिटी या संक्रमण का कारण बनते हैं।

  •  ककड़ी और खीरा करें परहेज

बारिश में कच्ची सब्जियां और सलाद जैसे खीरा और ककड़ी खाने से भी परहेज करना चाहिए। गीले मौसम में इन पर बैक्टीरिया और वायरस तेजी से बढ़ते हैं। बिना सही सफाई के इनका सेवन पेट दर्द, दस्त या संक्रमण को न्योता दे सकता है।

  •  मशरूम से करें परहेज

आपको बता दें, मशरूम में पहले से ही नमी वाले वातावरण में उगाए जाते है। ये मानसूम में जल्दी खराब भी हो जाते है। वहीं, अगर मार्केट में मिल रहे मशरूम थोड़े से भी काले या सॉफ्ट लगें तो उन्हें नहीं खरीदना चाहिए। क्योंकि, अगर मशरूम जरा सा भी दूषित है और आप इसे खा लेते हैं, तो इससे फूड पॉइजनिंग का खतरा बढ़ जाता है। साथ ही पेट से जुड़ी समस्याएं भी हो सकती हैं।

  •  बैंगन का भी न करें सेवन

बैंगन भी जल्दी खराब होने वाली सब्जियों में से है। मानसून के दौरान अक्सर बैंगन में कीड़ें भी लग जाते हैं। ऐसे में अगर आप मानसून में बैंगन का सेवन करते हैं तो ये सूजन, पेट दर्द और कॉन्स्टिपेशन जैसी समस्याएं पैदा कर सकती हैं।

बारिश के मौसम में किन सब्जियों का करें सेवन

न्यूट्रिशनिस्ट किरण कुकरेजा बताती हैं कि, इन सब्जियों के अलावा आप मानसून कुछ ऐसी सब्जियां हैं जिनका सेवन कर सकते हैं। जैसे मानसून में लौकी खाना काफी अच्छा है। इसके अलावा तौरी, परवल और क्लस्टर बींस को भी मानसूम में खा सकते हैं। एक्सपर्ट के मुताबिक, इन सब्जियों में मॉइस्चर कंटेंट कम होता है, जो मानसून में खाने के लिए सेफ होती है

फेक वीडियो शेयर कर फंसे सीनियर वकील प्रशांत भूषण! दिल्ली पुलिस ने भड़काऊ कंटेंट बताकर केस दर्ज किया

Cyclone Murasu पड़ा कमजोर, आंध्र-तेलंगाना और छत्तीसगढ़ में भारी बारिश का अलर्ट; दिल्ली में छाएगी धुंध

करोड़ों की संपत्ति छोड़ देशसेवा में लगाया जीवन, जानिए महात्मा गांधी के 5वें पुत्र जमनालाल बजाज की कहानी

गुवाहाटी फायरिंग मामले में एनकाउंटर के बाद आरोपी ढेर! सब-इंस्पेक्टर की सर्विस पिस्तौल छीनने की हुई थी कोशिश

Shakuntala Devi: बिना कैलकुलेटर पलक झपकते करती थीं बड़ी गणनाएं, जानिए कैसे बनीं मानव कंप्यूटर