रात के समय में क्या नहीं खाना चाहिए (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

अच्छी नींद चाहिए, तो रात में न खाएं ये 5 चीजें, नहीं तो बदलते रह जाएंगे करवटें

Healthy Tips: कई बार खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे नींद अच्छी आती है तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें खाने के बाद बस करवटें ही बदलते रहते हैं। आइए जानते है रात में क्या नहीं खाना चाहिए?

सीमा कुमारी

Food avoid in Night: सेहत के लिए सही खानपान का होना बेहद जरूरी है। सही खानपान शरीर को ऊर्जावान और स्वस्थ रखता है। एक संतुलित आहार, जिसमें सभी आवश्यक पोषक तत्व सही मात्रा में हों, शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति देता है।

कई बार खाने-पीने की कुछ चीजें ऐसी होती हैं, जिनसे नींद अच्छी आती है तो वहीं कुछ ऐसी भी हैं जिन्हें खाने के बाद बस करवटें ही बदलते रहते हैं। ऐसे में ये जानना बहुत जरूरी हो जाता है कि अच्छी नींद के लिए हमें रात के समय में क्या नहीं खाना चाहिए? आइए जान लेते हैं रात के समय में क्या नहीं खाना चाहिए-

रात के समय में क्या नहीं खाना चाहिए-

  • खट्टी चीजों से तौबा करें

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, रात के समय में खट्टी चीजों को खाने से बचना चाहिए। आपको बता दें, संतरा, मौसमी, कीवी जैसे खट्टे फल भी नींद के दुश्मन हैं। कुछ लोग रात को नींबू भी खा लेते हैं। जबकि सेहत के लिए इसे खाना सही नहीं हैं। रात को इन चीजों को खाने से पेट में जलन और एसिडिटी की समस्या हो सकती है।

  • ना करें ब्रोकली और फूलगोभी का सेवन

आपको बता दें, हरी सब्जियां का सेवन सेहत के लिए फायदेमंद होती हैं। लेकिन रात के समय कुछ सब्जियॉ का सेवन खासकर ब्रोकली और फूलगोभी का सेवन रात को खाने से बचना चाहिए। क्योंकि ये सब्जियां पचने में टाइम लेती हैं। रात में खाने से पेट में गैस और फूलने की दिक्कत हो सकती है।

  • ना करे डार्क चॉकलेट का सेवन

एक्सपर्ट्स का कहना है कि, रात के वक्त डार्क चॉकलेट खाने से भी बचना चाहिए। क्योंकि, डार्क चॉकलेट में कैफीन होता है, जो दिमाग को जगाए रखता है। इसे रात में खाने से नींद आने में दिक्कत हो सकती है।

  • ना करे दही का सेवन

रात के वक्त डार्क चॉकलेट के अलावा दही खाने से भी बचना चाहिए। जैसा कि आप जानते है कि सेहत के लिए दही का सेवन फायदेमंद होता है, लेकिन रात को खाने से ब्लोटिंग और एसिडिटी हो सकती है। खासकर जिनका पेट सेंसिटिव है उन्हें दिक्कत हो सकती है।

  • ना करें ड्राईफ्रूट्स का सेवन

एक्सपर्ट्स का मानना है कि, ड्राईफ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए बढ़िया होता है। इसे खाने से तुरंत एनर्जी मिलती है। यह हार्ट, ब्रेन समेत कई अंगों की सेहत के लिए फायदेमंद हैं। लेकिन, रात में इसे खाने से पेट गड़बड़ा सकता है और ब्लोटिंग-गैस की समस्या हो सकती है।

जन्मदिन विशेष: जब सरोजिनी नायडू ने महात्मा गांधी को प्यार से पुकारा था मिकी माउस, जानिए वो मजेदार किस्सा

बंगाल में पूर्व जस्टिस इंद्रजीत चटर्जी ने की SIR ड्यूटी से हटने की मांग! पत्र में किया परेशानी का जिक्र

रायगढ़ के दिवेआगर बीच पर भीषण हादसा: समुद्र की तेज लहरों में डूबे पुणे के 8 छात्र, ट्रिप के दौरान मातम

अजय राय की होगी छुट्टी? आराधना मिश्रा ‘मोना’ को मिल सकती है UP कांग्रेस की कमान

स्मित मच्छार के चाचा-चाची से मिले CM फडणवीस; तारीफ़ करते हुए बोले- मुंबई के सुपुत्र और असली हीरो हैं कैप्टन