हेल्दी रहने के लिए सोने और जागने का सही समय  
हेल्थ

हेल्दी रहने के लिए सोने और जागने का सही समय जान लें, इसके ख़ास फ़ायदे भी जानिए

सेहत के लिए सही समय पर उठना और सोना बेहद जरूरी है। सही समय पर सोने और उठने से आप कई बीमारियों से बच सकते है। इसलिए हमारे बड़े बुजुर्ग अक्सर हमें वक्त पर सोने और सुबह जल्दी उठने की सलाह देते है।

सीमा कुमारी

Benefits of sleeping on time: ये कहावत शायद आपने भी सुनी होगी। ‘जो सोवत है सो खोवत है, जो जागत है सोई पावत है।’ इसका मतलब है, जो जागता है, उसे ही नए अवसर मिलते हैं, जो सोता है, वो सारे मौके गंवा देता है। इसी वजह से हमारे बड़े-बुजुर्ग हमें सुबह जल्दी उठने की सलाह देते हैं। हालांकि, आजकल सुबह जल्दी उठने का नहीं, बल्कि रात को देर तक जागने का चलन है।

लेकिन, क्या आपने कभी यह सोचा है कि हमें ऐसी हिदायत क्यों दी जाती है, या इसके क्या फायदे हैं। दरअसल, रात को सही समय पर सोने से हमारा शरीर खुद को हील करता है। सही वक्त पर सोना हमारे पाचन के लिए भी काफी फायदेमंद होता है। ऐसे में आइए जानते हैं सही वक्त पर सोना और जागना सेहत के लिए कितना फायदेमंद है।

सेहत के लिए काफी फायदेमंद रात 10-11 बजे तक सो जाना

एक्सपर्ट्स की मानें तो, रात को 10 से 11 के आसपास सो जाना शरीर के लिए काफी फायदेमंद माना जाता है। ऐसा करने से आपके शरीर को 7-8 घंटे की नींद प्राप्त होती है और आप सुबह के समय काफी फ्रेश और एनर्जेटिक महसूस करते है। आयुर्वेद की मानें तो वक्त पर सोने और उठने से सेहत को कई लाभ होते हैं।

जानिए सुबह जल्दी उठने के लाभ

पाचन में सुधार करता है

सुबह जल्दी उठने से आपका शरीर खाली पेट रहता है, जिससे यह आपके भोजन को बेहतर तरीके से पचा सकता है। यह कब्ज और अन्य पाचन संबंधी समस्याओं को रोकने में मदद करता है।

तनाव कम होता है

सुबह जल्दी उठने से आपको दिन की शुरुआत करने के लिए भरपूर समय मिलता है। यह आपको तनाव कम करने और दिन के कामों के लिए तैयार होने में मदद करता है।

ऐसा माना जाता है की सुबह 5 बजे उठना आपके शरीर के लिए काफी अच्छा होता है। उगते सूरज को देखने से आप काफी पॉजिटिव महसूस करेंगे और कई तरह की मानसिक चिंताओं से भी मुक्ति पा सकेंगे।

ज्यादा देर तक सोने से होता है हार्ट अटैक का खतरा

सुबह देर तक सोने से हार्ट अटैक का भी खतरा बढ़ सकता है। एक रिपोर्ट के अनुसार, देर तक सोने से लेफ्ट वेंटिकुलर का वजन बढ़ जाता है जिसके चलते ऐसी गंभीर समस्या पैदा हो जाती है। इसलिए सही समय पर उठना शरीर के लिए काफी महत्वपूर्ण है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा