आखिर मुंह में छाले होने के क्या कारण है(सौ. सोशल मीडिया)  
हेल्थ

मुंह में छालों से हैं परेशान? जानिए क्या है इसकी वजह और अपनाएं ये 5 असरदार घरेलू नुस्खे

Causes Of Mouth Ulcers: मुंह में छाले होना एक आम समस्या है। यहां बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद से इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं छालों की वजहें और 5 घरेलू नुस्खे जो तुरंत राहत दे सकते हैं।

सीमा कुमारी

Mouth Ulcers Remedies: मुंह के छाले होना एक आम समस्या है, जिससे अक्सर लोग परेशान रहते हैं। पेट से जुड़ी किसी भी तरह की समस्या की वजह से अक्सर मुंह में छाले होने लगते हैं। छाले होने की वजह से खाना तो दूर बोलना तक मुश्किल हो जाता है। आपको बता दें, यह समस्या किसी भी उम्र में हो सकती है और कई बार इसका कारण हमें पता ही नहीं चलता।

हल्के दिखने वाले ये सफेद या लाल छाले कई बार शरीर में अंदरूनी कमी का संकेत भी देते हैं। अगर आप भी बार-बार मुंह के छालों से परेशान रहते हैं, तो इसे नजरअंदाज न करें। बल्कि यहां बताए गए घरेलू नुस्खे की मदद से इससे निजात पा सकते हैं। आइए जानते हैं छालों की वजहें और 5 घरेलू नुस्खे जो तुरंत राहत दे सकते हैं।

आखिर मुंह में छाले होने के क्या कारण है

शरीर में विटामिन B और C की कमी

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार,मुंह में छाले होने की मुख्य वजह शरीर में विटामिन B12, B2 और विटामिन C की कमी होना भी हैं।

पेट से जुड़ी समस्या

आपको बता दे,,मुंह में छाले होने की दूसरी वजह पेट से जुड़ी समस्या जैसे- कब्ज, गैस, अम्लता या पाचन कमजोर होने पर छालों की आशंका बढ़ जाती है।

तनाव और कम नींद

लंबे समय तक तनाव में रहना या पर्याप्त नींद न लेना भी इसका बड़ा कारण है।

मसालेदार और गरम चीजें

बहुत ज्यादा तीखा, मसालेदार या गरम खाना मुंह में जलन और छाले पैदा कर सकता है।

हार्मोनल या इम्यून सिस्टम की गड़बड़ी

कुछ मामलों में शरीर का कमजोर इम्यून सिस्टम भी छालों की वजह बनता हैहै।

इन 5 घरेलू उपायों से पाएं राहत

शहद का इस्तेमाल

मुंह में छाले से निजात पाने के लिए शहद का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसमें मौजूद एंटीबैक्टीरियल गुण छाले के बैक्टीरिया को खत्म करने में काफी असरदार है। ऐसे में अगर आप भी छाले से परेशान हैं, तो थोड़ी सी रूई में एक चम्मच शहद लगाकर प्रभावित जगह पर लगाने से आराम मिलेगा।

फिटकरी का इस्तेमाल

मुंह के छालों से निजात पाने के लिए आप फिटकरी का भी इस्तेमाल कर सकते हैं। अगर आप छालों से परेशान हैं, तो इसके लिए एक ग्लास पानी में एक चम्मच फिटकरी मिलाकर इससे दिन में दो से तीन बार कुल्ला करें। इसे करने से आपके जल्द ही राहत मिलेगी।

बर्फ का टुकड़ा

मुंह के छाले होने पर अक्सर दर्द और जलन महसूस होती है। ऐसे में अगर आपको छाले हो गए हैं, तो आप इसके लिए बर्फ के टुकड़े का इस्तेमाल कर सकते हैं। छालों पर बर्फ का टुकड़ा रखने से आपको जलन से राहत मिलेगी। साथ ही छाले अधिक बढ़ेंगे भी नहीं। दिन में तीन से चार बार ऐसा करने से आपको जल्द ही आराम मिलेगा।

हल्दी का इस्तेमाल

आप मुंह के छालों की समस्या से निजात पाने के लिए भी हल्दी का इस्तेमाल कर सकते हैं। इसके लिए एक ग्लास पानी में दो चम्मच हल्दी पाउडर डालकर उबाल लें। अब इस पानी के ठंडा होने के बाद इससे कुल्ला करने से जल्द आराम मिलेगा।

युद्धाभ्यास में शामिल हुए घातक अपाचे! भारत-अमेरिका की सेनाओं का ये तालमेल दुश्मनों की उड़ा देगा नींद

SIR: 10 महीने में 14 आपत्तियों की रिपोर्ट, चुनाव आयोग ने दावों पर दी सफाई, कहा- सर्वसम्मति से लिए गए फैसले

Chintan Shivir: आज से PM नरेंद्र मोदी और कैबिनेट मंत्रियों की अहम बैठक, मंत्रालयों के कामकाज पर होगी चर्चा

आयुष्मान भारत योजना के 8 साल पूरे, PM नरेंद्र मोदी ने बताया दुनिया की सबसे बड़ी हेल्थकेयर स्कीम

बुलेट ट्रेन प्रोजेक्ट पर पहली बार मूवेबल क्रॉसिंग तकनीक का इस्तेमाल, 2027 में पहले सेक्शन पर शुरू होगी सेवा !