गुलाब के फायदे (सौ.सोशल मीडिया)  
हेल्थ

Valentine's Week में Rose Day मोहब्बत का पैग़ाम है, पर हेल्थ के लिए गुलाब की ख़ासियत कर देगी हैरान

Health Benefits Of Rose: Rose Day सिर्फ मोहब्बत का इज़हार नहीं, सेहत का भी तोहफा है। गुलाब में मौजूद प्राकृतिक गुण त्वचा, पाचन और मन की शांति के लिए फायदेमंद माने जाते हैं।

सीमा कुमारी

Rose Day 2026: आज रोज डे के साथ वैलेंटाइन वीक (Valentine's Week) की शुरुआत हो गई है। लाल, गुलाबी और सफेद गुलाबों के साथ इज़हार-ए-मोहब्बत का सिलसिला शुरू हो चुका है, जो पूरे हफ्ते रिश्तों में मिठास घोलेगा।

रोज डे पर दिया जाने वाला गुलाब सिर्फ इज़हार-ए-मोहब्बत का प्रतीक नहीं, बल्कि सेहत के लिए भी किसी वरदान से कम नहीं। आयुर्वेद के अनुसार गुलाब और गुलकंद शरीर को ठंडक देने, पाचन सुधारने, तनाव कम करने और त्वचा निखारने में बेहद लाभकारी हैं।

सेहत के लिए वरदान से कम नहीं है 'गुलाब'

आयुर्वेद के अनुसार गुलाब की तासीर ठंडी होती है, जो शरीर की अतिरिक्त गर्मी को संतुलित करने में मदद करती है। यह पित्त दोष को शांत करता है और मानसिक शांति प्रदान करता है। खासतौर पर देसी गुलाब की पंखुड़ियों से बना गुलकंद कई स्वास्थ्य समस्याओं में फायदेमंद माना जाता है।

  • पाचन तंत्र को रखता दुरुस्त

आयुर्वेद एक्सपर्ट्स के अनुसार, गुलकंद में प्राकृतिक लैक्सेटिव गुण होते हैं, जो कब्ज की समस्या को दूर करने में मदद करते हैं। यह पेट की जलन, एसिडिटी और अल्सर जैसी समस्याओं में राहत देता है। नियमित रूप से एक-दो चम्मच गुलकंद का सेवन करने से जठराग्नि संतुलित रहती है और पेट की गर्मी कम होती है। गर्मियों में नकसीर, मुंह के छाले और अत्यधिक प्यास जैसी समस्याओं में भी यह कारगर माना जाता है।

  • तनाव और मानसिक शांति

गुलाब के सात्विक गुण मन को शांत रखने में सहायक होते हैं। इसकी सुगंध तनाव, चिंता और अनिद्रा जैसी समस्याओं को कम करने में मदद करती है। गुलाब जल का उपयोग आंखों की जलन और थकान में भी राहत देता है।

  • त्वचा के लिए प्राकृतिक निखार

गुलाब की पंखुड़ियों को पीसकर उसमें हल्दी और दूध मिलाकर फेस पैक तैयार किया जा सकता है। यह त्वचा के दाग-धब्बे, मुंहासे और एलर्जी को कम करने में सहायक है। गुलाब जल प्राकृतिक टोनर की तरह काम करता है, जिससे त्वचा ताजगी और चमक बनाए रखती है।

  • सिरदर्द और माइग्रेन में राहत

गुलाब का तेल अरोमाथेरेपी में उपयोग किया जाता है। गर्म पानी में इसकी कुछ बूंदें डालकर भाप लेने से सिरदर्द और तनाव में राहत मिल सकती है।

महिलाओं के लिए बड़ा उपयोगी

गुलकंद को महिलाओं के लिए खास तौर पर उपयोगी माना गया है। यह पीरियड्स की अनियमितता, अधिक रक्तस्राव और पित्त संबंधी परेशानियों को कम करने में सहायक हो सकता है। गर्भावस्था के दौरान होने वाली पेट की जलन में भी सीमित मात्रा में गुलकंद लाभकारी माना जाता है (डॉक्टर की सलाह आवश्यक है)।

इस तरह रोज डे पर दिया जाने वाला गुलाब केवल प्रेम का प्रतीक नहीं, बल्कि स्वास्थ्य और सुकून का संदेश भी देता है। हालांकि किसी भी घरेलू उपाय को अपनाने से पहले विशेषज्ञ या चिकित्सक की सलाह लेना बेहतर होता है।

PM मोदी-ट्रंप की फोन पर बात, भारत-अमेरिका रिश्तों को लेकर क्या हुई चर्चा?

हवा में चाकूबाजी, तेजी से नीचे आया विमान…कौन हैं भारतीय कैप्टन स्मित मच्छार? जान पर खेलकर बचाई 180 की जान

यूपी पुलिस को ही भंग कर सभी केस CBI को देने पड़ेंगे क्या? सुप्रीम कोर्ट की तल्ख टिप्पणी

कांग्रेस की एकला चलो नीति पर भड़के उद्धव ठाकरे! INDIA गठबंधन की बैठक में सुनाई खरी-खोटी, दी ये सलाह

CSR घाेटाला: महाराष्ट्र समेत 4 राज्यों के 8 ठिकानों पर ED की छापेमारी, फर्जी नेटवर्क का खुलासा