चाय पीने के फायदे (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

चाय को यूएस FDA ने दी हरी झंडी, रोजाना चाय पीना होता है सेहत के लिए फायदेमंद

क्या आप जानते है इस चाय की प्याली को कोई जहर के श्रेणी में रख देते है लेकिन इस बात को नकारते हुए हाल ही में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चाय को हरी झंडी देकर उसे सेहत के लिए हेल्दी बताया है।

दीपिका पाल

Indian Tea Benefits: एक गर्म चाय की प्याली हर किसी का दिन बना देती है इसके बिना तो शायद ही किसी के दिन शुरुआत होती होगी। चाय की हर एक चुस्कियों में शरीर को ताजगी मिलती है इसका सेवन करना हर कोई पसंद करता है। ऑफिस हो या घर में चाय की दरकार हर किसी को सताती है। गर्मागर्म चाय मिल जाए तो सब इसके दीवाने है।

चाय में घुली चायपत्ती नहीं बल्कि अदरक और लौंग खुश्बु के साथ कई सारे फायदे दिलाते है। क्या आप जानते है इस चाय की प्याली को कोई जहर के श्रेणी में रख देते है लेकिन इस बात को नकारते हुए हाल ही में यूएस फूड एंड ड्रग एडमिनिस्ट्रेशन (FDA) ने चाय को हरी झंडी देकर उसे सेहत के लिए हेल्दी बताया है।

चाय के लिए FDA ने जारी किया अपडेट

चाय के अनहेल्दी होने पर कई सवाल उठ रहे थे इसे लेकर नॉर्थ ईस्टर्न टी एसोसिएशन (NETA) और इंडियन टी एसोसिएशन (ITA) ने यूएस FDA ने कैमेलिया साइनेंसिस से बनने वाली चाय को हाल ही में हेल्दी बताते हुए एक अपडेट जारी की है। यहां पर चाय को हेल्दी ड्रिंक की श्रेणी में रखते हुए भ्रामक दावों को खारिज किया है। बताया गया कि,कैमेलिया साइनेंसिस से बनने वाली चाय पाचन के लिए बेहतर होती है इसका सेवन हमें नियमित तौर पर करना चाहिए। चाय के शौकीनों के लिए यह खबर शुभ भविष्यवाणी की तरह है।

क्या होता है चाय पीने का गलत समय

यहां पर चाय पीने का सही समय भी बताया गया है हर कोई दिन में जाने कितने बार चाय की चुस्कियां लेते रहते है। खाली पेट चाय पीना सेहत के लिए अच्छा नहीं होता है जो एसिडिटी को बढ़ा देता है वहीं पर रात में भी चाय पीते हैं, ये भी गलत टाइम माना जाता है, क्योंकि इससे नींद में खलल पड़ सकती है। हेल्थ एक्सपर्ट की मानें तो, सोने से करीब 10 घंटे पहले की चाय फायदेमंद होते है। सुबह के समय कुछ खाकर ही आप चाय का सेवन करें तो आपके लिए बेहतर है वहीं पर चाय की लत ना लगाते हुए आप दिन में एक- दो कप चाय पी सकते है यह खराब सेहत नहीं करती है।

सपा नेता सिनोद शाक्य को BJP ने बनाया प्रदेश कार्यसमिति का सदस्य, सोशल मीडिया पर वायरल हो रही लिस्ट

Hotel Room Safety: होटल में चेक-इन करते ही करें ये 10 जरूरी काम, सुरक्षा में न करें लापरवाही

गुवाहाटी के होटल में अंधाधुंध फायरिंग, गोलीबारी में 6 लोगों की मौत; सामने आया खौफनाक VIDEO

SIR पर विपक्ष के प्रदर्शन के जवाब में सड़क पर उतरेंगे केंद्रीय मंत्री! क्या है BJP का प्लान?

SIR के तीनों आदेश सर्वसम्मति से लिए गए, चुनाव आयोग का सुप्रीम कोर्ट में जवाब