आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये 5 योगासन (सौ.सोशल मीडिया) 
हेल्थ

आंखों की रोशनी बढ़ाने की खासियत रखते हैं ये 5 योगासन, जानिए कौन से हैं वो आसन और कैसे करें

आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं और इसका खास ख्याल रखने और रोशनी बढ़ाने के लिए कुछ योगासन रोजाना कर सकते सकते है। इन्हें करना भी बेहद आसान है। आइए जानते है इन योगासन के बारे में।

सीमा कुमारी

आंखें शरीर की सबसे महत्वपूर्ण अंगों में से हैं और फिर भी इनका ठीक तरह से ख्याल रखने में लोग चूक जाते हैं। कम उम्र में ही नजरें कमजोर हो जाना आज के टाइम में काफी नॉर्मल होता जा रहा है, जो चिंता का एक विषय है।

हेल्थ एक्सपर्ट्स के अनुसार, कम उम्र में नजरें कमजोर होने के पीछे की मुख्य वजह है बिगड़ा हुआ लाइफस्टाइल, पोषक तत्वों की कमी और लंबा स्क्रीन टाइम होने के साथ ही सही तरह से नींद न लेना भी।

आपको बता दें, जिससे न सिर्फ आंखें कमजोर हो जाती हैं, बल्कि कई और बीमारियां होने का जोखिम भी बढ़ जाता है। इसी के साथ अपने रूटीन में योग को शामिल करना चाहिए, जिससे आप तन और मन दोनों से हेल्दी रह पाएंगे।

ऐसे योगा पोज भी हैं जो आपकी आंखों को स्वस्थ रखने में मदद कर सकते हैं। चलिए बिना देर किए जान लेते हैं, वो कौन से योगासन हैं जो आंखों को रोशनी बढ़ाने में कारगर साबित हो सकता है।

आंखों की रोशनी बढ़ाएंगे ये 5 योगासन :

त्राटक योग करें

आंखों को स्वस्थ रखने के लिए त्राटक एक बेहतरीन योग क्रिया है। इसमें आपको एक आसानी सी प्रक्रिया दोहरानी होती है। सबसे पहले अंधेरे कमरे में मोमबत्ती जलाएं और उसे अपने आप से एक हाथ की दूरी पर किसी स्टैंड पर रखें। मोमबत्ती की ऊंचाई आपकी आंखों के बराबर होनी चाहिए। ताकि आप सीधे एकटक मोमबत्ती को निहार सकें। बिना पलक झपकाए जलती हुआ लौ को देखते रहें और जब आंखों में पानी आने लगे, तो आंखों को बंद कर लें। इस प्रक्रिया को दो से तीन बार दोहराएं और नियमित रूप से करें।

सर्वांगासन भी है बड़ा फायदेमंद

आपको बता दें, आंखों को स्वस्थ रखने के लिए सर्वांगासन भी फायदेमंद हैं। आप अपने डेली रूटीन में एक से दो मिनट सर्वांगासन करें। इससे भी आंखों को फायदा मिलता है, क्योंकि सिर की और ब्लड सर्कुलेशन अच्छा होता है। ये योगा पोज आपको स्ट्रेस से भी राहत दिलाने में मदद कर सकता है। इस आसन को नियमित रूप से करने से नींद में भी सुधार होता है और थायराइड वालों के लिए भी ये फायदेमंद योगासन है।

पामिंग करना भी बड़ा फायदेमंद

आंखों को हेल्दी रखने के लिए डेली रूटीन में कुछ सेकंड के लिए आई पामिंग करना भी बढ़िया योग क्रिया है। ये खासतौर पर आंखों को हेल्दी रखने के लिए की जाने वाली प्रक्रिया है। इसमें आंखों की मसल्स को रिलैक्स मिलता है और आई स्ट्रेस कम होता है। जिससे नजर कमजोर होने से बजाई जा सकती है।

इसे आप काम के बीच में भी कर सकते हैं। जब आंखों में थकान महसूस हो तो हथेलियों को आपस में रब करें और फिर जब ये गर्म हो जाएं तो आंखें बंद करके हथेलियां पलकों पर रख लें।

यह भी पढ़ें-सुबह जल्दी उठने से इन बीमारियों से मिल सकता है छुटकारा, आज़मा कर देख लीजिए

हलासन योग पोज करें

सर्वांगासन की तरह ही हलासन योग भी आंखों के लिए फायदेमंद रहता है और लगभग ये पोज एक जैसे ही होते हैं, बस इसमें इतना फर्क होता है कि मैट पर लेटने के बाद आपको पैरों को ऊपर ले जाने की बजाय पीछे की ओर ले जाना होता है। ये आपके बैली फैट को कम करने, डायबिटीज में सुधार करने जैसे फायदे भी करता है।

भस्त्रिका प्राणायाम

आपको बता दें, हलासन योग के अलावा, प्राणायाम करना आपके पूरे शरीर के लिए फायदेमंद होता है और इससे ब्रेन को भी फायदा मिलता है। आंखों को हेल्दी रखने के लिए भस्त्रिका प्राणायाम को आप अपने डेली रूटीन में शामिल कर सकते है।

कर्नाटक में SIR पर सियासी घमासान, प्रकाश राज समेत सिविल सोसाइटी ने CM शिवकुमार से दखल की मांग की

Indian Army Recruitment 2026: 70 पदों पर भर्ती, 20 अगस्त तक आवेदन; ₹56,100 स्टाइपेंड का मौका

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: आय से अधिक संपत्ति मामले में राहुल की अर्जी पर CBI-ED को SC का नोटिस

इट वॉस वेरी नाइस टू कैच अप विथ... जब प्रधान से मिले महाराष्ट्र के 'प्रधान', ठहाकों के बीच सजी यादों की महफिल

JPSC परीक्षा धांधली में CID का बड़ा एक्शन! पूर्व सदस्य डॉ. अजीता भट्टाचार्य का PA गिरफ्तार