खाली पेट क‍िशम‍िश का पानी पीने के हैं गजब फायदे 
हेल्थ

खाली पेट क‍िशम‍िश का पानी पीने के हैं गजब फायदे, जानिए कैसे बनाएं

किशमिश का पानी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो आज भी अपने सेहत के लाभ के लिए जाना जाता है। यह आसान और प्रभावशाली उपाय, शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

सीमा कुमारी

Raisins water health benefits: ड्राई फ्रूट्स का सेवन सेहत के लिए कितना फायदेमंद माना जाता है ये तो हम सभी जानते है। खासकर ठंड के मौसम में ड्राई फ्रूट्स खाने की सलाह दी जाती है। ऐसे में हम बात कर रहे है। किशमिश का पानी। किशमिश का पानी एक ऐसा घरेलू नुस्खा है जो आज भी अपने सेहत के लाभ के लिए जाना जाता है। यह आसान और प्रभावशाली उपाय, शरीर के लिए कई तरह से फायदेमंद है।

किशमिश में आयरन, कैल्शियम, फाइबर और एंटीऑक्सीडेंट्स जैसे पोषक तत्‍व पाए जाते हैं। अगर हम क‍िशम‍िश का पानी पीते हैं तो यह हमारे पाचन तंत्र को मजबूत बनाता है। इम्युनिटी को बढ़ाता है और खून को भी साफ करता है। ऐसे में आइए जानते रोजाना क‍िशम‍िश का पानी पीने से सेहत को क्या-क्या फायदे हो सकते हैं।

क‍िशम‍िश का पानी पीने के चमत्‍कारी लाभ

पाचन को बनाए बेहतर

न्‍यूट्रिशन एक्‍सपर्ट के अनुसार, किशमिश का पानी डाइजेशन के लिए बेहद लाभकारी माना जाता है। यह पानी आंतों की सफाई करता है और कब्ज की समस्या से भी छुटकारा दिलाता है। इसे रोजाना सुबह खाली पेट पीने से पेट के रोगों से बचा जा सकता है।

डायबिटीज को कंट्रोल करे

आपको बता दें, नियमित रूप से किशमिश का पानी पीने से डायबिटीज कंट्रोल रहती है। नेशनल हेल्‍थ इंस्टीट्यूट में पब्लिश एक स्‍टडी के अनुसार, किशमिश खाने के एक घंटे बाद एंटीऑक्सीडेंट लेवल काफी बढ़ जाता है, जो ब्लड शुगर मेंटेन रखने में मदद करता है। इससे ब्रेन के काम करने की क्षमता में भी सुधार होता है।

मोटापे को करे कंट्रोल

किशमिश का पानी मोटापे को भी कंट्रोल करने में मदद कर सकता है। इसमें घुलनशील फाइबर की मात्रा ज्यादा होती है, जो पेट को भरा हुआ महसूस कराता है और भूख को कंट्रोल करता है।

इम्यूनिटी को बनाए मजबूत

एक्सपर्ट्स बताते हैं कि, किशमिश में पाए जाने वाले कई पोषक तत्व और एंटी ऑक्सीडेंट्स शरीर को जबरदस्त फायदे पहुंचाते है। अगर हर दिन किशमिश के पानी का सेवन किया जाए तो इम्यूनिटी तेजी से बूस्ट होती है और शरीर को बीमारियों से लड़ने की शक्ति मिलती है।

एनर्जी बूस्‍टर है क‍िशम‍िश का पानी

किशमिश में नेचुरल शुगर यानी क‍ि फ्रुक्टोज और ग्लूकोज की मात्रा होती है, जो बॉडी को एनर्जी से भर देती है। किशमिश का पानी पीने से शरीर में दिनभर ताजगी बनी रहती है और थकान महसूस नहीं होती। कुल मि‍लाकर ये एनर्जी बूस्‍टर का काम करती है।

आयरन की कमी करेगा पूरा

किशमिश का पानी आयरन (iron) की कमी के कारण होने वाली स्थितियों जैसे एनीमिया को रोकता है, जिसके लक्षणों में थकान, सांस की तकलीफ, पीली त्वचा और कमजोरी शामिल है।

जानिए किशमिश का पानी कैसे बनता है

रात में या किसी समय एक गिलास गर्म पानी लेकर उसमें कुछ किशमिश भिगो दें। करीब 8 घंटे तक भिगोकर रखने के बाद इस पानी को पी लें। इस पानी का सेवन किसी भी समय किया जा सकता है। लंच से पहले इसके सेवन से ज्यादा फायदे मिलते हैं।

आज की ताजा खबर 17 अगस्त LIVE: लखीसराय के अशोक धाम में भगदड़, कई श्रद्धालुओं की मौत

हिंदुओं पर जरदारी के बयान पर जावेद अख्तर का करारा प्रहार, मिस्टर 10% वाले तंज से सोशल मीडिया पर मचा बवाल

Monsoon Alert: बंगाल-ओडिशा में आफत की बारिश, यूपी-जम्मू समेत 9 राज्यों में ऑरेंज अलर्ट, बाढ़ का मंडराया खतरा

आज की ताजा खबर 16 अगस्त LIVE: एक क्लिक में पढ़ें दिनभर की सारी बड़ी खबरें

राजस्थान के सरकारी स्कूलों में मीडिया की नो एंट्री! फोटो-वीडियो पर भी लगा बैन, नियम तोड़ने पर होगी कार्रवाई